[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
साहित्य-कला-संस्कृति

प्रख्यात लेखक व समाजवादी विचारक सच्चिदानंद सिन्हा का निधन

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: November 19, 2025 7:45 PM
Last updated: November 19, 2025 7:45 PM
Share
Sachchidananda Sinha
SHARE

लेंस डेस्‍क। प्रख्यात लेखक और समाजवादी विचारक सच्चिदानंद सिन्हा का बुधवार को देहांत हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। अभी पिछले महीने ही उनका 98 जन्‍मदिन मनाया गया था।

पिछले 50 साल में उनकी 25 से ज्यादा किताबें छपीं। इनमें करीब दर्जन भर अंग्रेजी में और उससे कहीं अधिक हिंदी में। उनका लेखन बेहद व्यापक था। आज की राजनीति से लेकर सौंदर्य बोध तक, बिहार के पिछड़ेपन के कारणों से लेकर जाति व्यवस्था की जड़ों तक, नक्सल आंदोलन की विचारधारा की पड़ताल से लेकर नई पीढ़ी के लिए समाजवाद का नया खाका तैयार करने तक हर विषय पर उन्होंने गहराई से लिखा।

खास बात यह कि सच्चिदानन्द सिन्हा के पास कोई औपचारिक डिग्री नहीं थी। उन्होंने कभी विश्वविद्यालय में पढ़ाया नहीं। पूरा जीवन वे एक राजनीतिक कार्यकर्ता रहे। पहले सोशलिस्ट पार्टी में फिर समता संगठन और बाद में समाजवादी जन परिषद से जुड़े रहे। पढ़ना और लिखना ही उनकी असली राजनीति थी।

बड़ी पार्टियों से जिस तरह वे दूर रहे, ठीक वैसे ही बड़े प्रकाशकों से भी। पिछले लगभग चालीस साल वे बिहार के एक छोटे से गांव में सादी झोपड़ी में रहे। उनकी भाषा भी उनके जीवन जैसी ही साफ सादी थी। न कोई जटिल शब्दावली, न कोई चलताऊ अंदाज, न कोई बनावटी नारा, न कोई दिखावटी शैली। पुरस्कारों को भी उन्होंने हमेशा ठुकराया।

उनकी किताब समाजवाद अस्तित्व का घोषणापत्र आज भी समाजवाद की सबसे ताजा और प्रासंगिक रूपरेखा पेश करती है। उनके नजरिए में विकेंद्रीकृत जनतंत्र, सही तकनीक, कम उपभोग वाला जीवन, पर्यावरण संतुलन और पूंजी से ऊपर मजदूर की ताकत जैसे विचार मिलकर समाजवाद को 20वीं सदी की सिर्फ एक विचारधारा नहीं, बल्कि उस सदी की सारी अच्छी सीख का जीवंत संकलन बना देते हैं।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा कि सच्चिदानन्द बाबू का पूरा जीवन और उनकी कलम दोनों ही हैरत में डालने वाले रहे। वे अपने पीछे अपार लेखन धरोहर छोड़ गए हैं। आने वाली पीढ़ियां जब दुनिया को समझने की कोशिश करेंगी तो उनका लेखन लंबे अर्से तक रास्ता दिखाता रहेगा।

TAGGED:Renowned writerSachchidananda Sinhasocialist thinkerTop_News
Previous Article डॉ. पुनीत गुप्ता अतिरिक्त संचालक के दायित्व से मुक्त
Next Article Rahul Gandhi hydrogen bomb 272 नागरिकों ने सामूहिक पत्र लिखकर राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को कलंकित करने का लगाया आरोप
Lens poster

Popular Posts

A mixed legacy

The union government has been observing 25th June, the anniversary of emergency, as “samvidhan hatya…

By Editorial Board

श्री कुमार मेनन रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, सभी 41 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा, देखें सूची

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के सभी 41 जिला संगठनों के अध्यक्षों (Congress…

By दानिश अनवर

बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा, मुंबई, दिल्ली और केरल में नए मामले मिले

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोविड-19 (covid 19) के मामलों में बढ़ोतरी देखने…

By Lens News

You Might Also Like

देश

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल, सोनिया, सैम पित्रोदा पर ED के बाद EOW का शिकंजा

By आवेश तिवारी
Chhattisgarh Mahtari
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार, कहा – दिमाग खराब हुआ तो तोड़ दिया

By दानिश अनवर
jati janganna
सरोकार

जाति जनगणना के लिए कैसे तैयार हो गई सरकार

By Editorial Board
दुनिया

ग्रेटा थनबर्ग ने इजरायली सेना पर लगाए गंभीर आरोप, हिरासत में बुरे बर्ताव का दावा

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?