[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

छत्तीसगढ़ः जन दबाव के झटके से उठाया गया कदम

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 19, 2025 6:45 PM
Last updated: November 19, 2025 6:47 PM
Share
Chhaattisgarh bills half
SHARE

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने आखिरकार बिजली बिल माफ करने की योजना का दायरा 100 यूनिट से बढ़ा कर 200 यूनिट कर दिया है, लेकिन यह राहत राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के समय मिल रही राहत से अब भी कम है।

पच्चीस साल पहले नवंबर, 2000 में अपनी स्थापना के समय छत्तीसगढ़ जिस तरह बिजली के मामले में सरप्लस स्टेट था, वैसी स्थिति आज भले न हो, लेकिन देश के एक बड़े बिजली उत्पादक होने के नाते यहां दूसरे राज्यों की तुलना में बिजली के दाम कम ही रहे हैं। कोयला और जलसंपदा से समृद्ध इस प्रदेश में बिजली पैदा करने की अकूत क्षमता है, जिसका दोहन भी किया जा रहा है, और यही वजह है कि बिजली का मुद्दा यहां की सियासत के साथ ही आम लोगों से सीधे जुड़ा रहा है।

2018 में राज्य की सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने बिजली हाफ योजना को अमल में लाते हुए 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल आधा कर दिया था। उनके इस फैसले को राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए बोझ बताने वालों की भी कमी नहीं थी, लेकिन आम तौर पर इसे जनता से जुड़े फैसले के तौर पर ही देखा गया।

दरअसल भूपेश सरकार की हाफ बिजली योजना का कैसा असर था, यह तब दिखा जब इसी साल अगस्त में राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने उस योजना में संशोधन कर बिजली बिल हाफ करने का दायरा घटाकर न केवल सौ यूनिट कर दिया बल्कि इससे ऊपर एक भी यूनिट होने पर उपभोक्ता पर पूरे बिल का बोझ लाद दिया था। इस कदम से राज्य के निम्न तथा मध्य वर्ग लाखों परिवार प्रभावित हो गए और विरोध की आवाजें मुखर होने लगीं। द लेंस ने अपनी रिपोर्ट्स में मुखरता से इस मुद्दे को उठाया था।

वास्तव में साय सरकार 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट करने के अपने फैसले को लेकर कोई तार्किक और व्यावहारिक आधार प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके उलट ऐसी खबरें आईं कि यह कदम स्टील इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया था। यही नहीं, जिस पीएम सूर्य घर योजना के जरिये उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के दावे किए गए, उसकी व्यावहारिक स्थिति भी ऐसी नहीं है। इस योजना का लक्ष्य ही 1,30,000 हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना था और फिर इसके जरिये लाभ सब्सिडी के रूप में मिलना था।

यह भी अजीब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा साय सरकार द्वारा 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने के फैसले का उसी तरह से जश्न मना रही है, जैसा कि उसने हाल ही में जीएसटी की दरों में की गई कमी के बाद मनाया था!

बिजली की अपनी सियासत है, जैसा कि चुनावों में किसानों और आम उपभोक्ताओं को मुफ्त या सस्ती बिजली देने के वादों से समझा जा सकता है। यह ऊर्जा की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए चिंता का कारण भी होना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर हकीकत यह भी है, और जैसा कि छत्तीसगढ़ में देखा जा सकता है कि निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अडानी ने एक तरह से कोयला खनन के मामले में वर्चस्व कायम कर लिया है। दरअसल ऐसे में यही सवाल उठता है कि छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को एक खास उद्योगपति को लाभ पहुंचाने की कीमत क्यों चुकानी चाहिए?

TAGGED:Bhupesh BaghelChhaattisgarhChhaattisgarh bills halfCM VISHNU DEO SAIElectricity bills
Previous Article कॉलेज में महिला प्रोफेसरों को धमकाने वाला मामला, महिला आयोग ने प्राचार्य को दी दो महीने में जांच पूरी करने की हिदायत
Next Article पुलिस को धमकी देने के मामले में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत गिरफ्तार
Lens poster

Popular Posts

जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक

रायपुर। मरीजों की सुरक्षा और औषधि गुणवत्ता को लेकर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC)…

By दानिश अनवर

‘शरबत जिहाद’ पर हमदर्द की आपत्ति, हाईकोर्ट की फटकार के बाद रामदेव हटाएंगे वीडियो

Ramdev-Rooh Afza controversy: नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय…

By Lens News

स्टॉक मार्केट में आई तेजी, धड़ाम हुए ऑटोमोबाइल शेयर, बैकिंग में आई तेजी

शेयर बाजार में बुधवार की भारी गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर अच्छी…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Raipur fake silver loot
छत्तीसगढ़

जुए में गंवाए लाखों रुपये तो रच दी  86 किलो चांदी लूट की कहानी

By अरुण पांडेय
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna
छत्तीसगढ़

PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने सभी जिलों में चलेगा सूर्य रथ, CM ने दिखाई हरी झंडी

By दानिश अनवर
लेंस संपादकीय

आप का इस तरह जाना!

By The Lens Desk
CM HEMANT BISWA SHARMA
लेंस संपादकीय

मनमाना कदम

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?