[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कॉलेज में महिला प्रोफेसरों को धमकाने वाला मामला, महिला आयोग ने प्राचार्य को दी दो महीने में जांच पूरी करने की हिदायत

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 19, 2025 5:49 PM
Last updated: November 19, 2025 5:49 PM
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Cg Rajya Mahila Aayog) की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बुधवार को रायपुर में बड़ी संख्या में महिलाओं की शिकायतें सुनीं। प्रदेश भर से 349 और सिर्फ रायपुर जिले से 168 मामले आज सुनवाई के लिए आए। कई मामलों में आयोग ने सख्त निर्देश दिए तो कुछ में समझौता भी कराया। सबसे गंभीर मामला शासकीय नवीन कॉलेज नवागांव का था। यहां चार महिला सहायक प्राध्यापकों ने एक पुरुष प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि वह कॉलेज में सबके सामने उन्हें अपमानित करता है ‘जूते के नीचे रहो’ जैसे शब्द कहता है छात्र-छात्राओं को नंबर काटने की धमकी देकर दबाव बनाता है।

एक महिला प्रोफेसर ने बताया कि गर्भावस्था में उन्हें मेडिकल लीव के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला था लेकिन आरोपी प्रोफेसर ने पूरे ग्रुप में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके सदमे से उनका ब्लड प्रेशर गिर गया और गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टबीट बंद हो गई जिससे गर्भपात हो गया। आयोग ने इसे कार्यस्थल पर उत्पीड़न का गंभीर मामला माना और कॉलेज के प्राचार्य को तुरंत पत्र लिखा। प्राचार्य को सख्त हिदायत दी गई है कि दो महीने के अंदर पूरी जांच करके रिपोर्ट आयोग को सौंपें।

दो महिलाओं को FIR दर्ज करने का निर्देश

एक मामला दहेज प्रताड़ना का था। पति और ससुराल वाले लगातार पैसे मांग रहे थे और मारपीट करते थे। पहले तो पति साथ रहने को तैयार हुआ था लेकिन आज सुनवाई में मुकर गया। आयोग ने महिला को थाने में प्रताड़ना की FIR दर्ज कराने और भरण-पोषण के लिए कोर्ट जाने की सलाह दी। दूसरे मामले में पति-पत्नी ढाई साल से बच्चों का खर्चा देने से भाग रहे थे। आयोग ने साफ कहा ‘अब और बहाने नहीं चलेंगे, FIR कराओ और कोर्ट से गुजारा-भत्ता मांगो।’

एक प्रकरण में पति-पत्नी के बीच अनबन थी। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। आयोग की लंबी समझाइश और काउंसलिंग के बाद दोनों मान गए और फिर से एक साथ रहने को तैयार हो गए। इस मामले को सुलह समझौते के साथ बंद कर दिया गया। एक महिला शिक्षिका ने बीमारी की वजह से नौकरी छोड़ दी थी। स्कूल प्रबंधन उनकी 6.64 लाख रुपये की ग्रेच्युटी देने से मना कर रहा था।

आयोग के सामने प्रबंधन के लोग जवाब नहीं दे पाए। अंत में उन्होंने एक महीने में दोनों पक्षों के वकील मिलकर फैसला करने का वादा किया।आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा ‘महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे घर हो या कार्यस्थल, हम हर पीड़िता के साथ खड़े हैं।’ आज की सुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही निराकरण हुआ तो कुछ में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

TAGGED:Cg Rajya Mahila AayogChhattisgarhTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article ISIS module in Raipur रायपुर में ISIS का मॉड्यूल का भंडाफोड़, शोसल मीडिया से बनाया नेटवर्क, दो किशोर पकड़े गए
Next Article Chhaattisgarh bills half छत्तीसगढ़ः जन दबाव के झटके से उठाया गया कदम
Lens poster

Popular Posts

चक्रवात मोन्था ने लिया तूफानी रूप, आंध्र तट पर टकराया

लेंस डेस्‍क। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात मोन्था (Cyclone Montha) ने 28…

By पूनम ऋतु सेन

भूपेश बघेल ने पूछा – किस स्कूल में पढ़े हैं विष्णु देव साय?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार और भाजपा सहित अलग-अलग संगठनों की तरफ से इसाई समुदाय को…

By दानिश अनवर

स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्‍तान का हमला कैसे किया नाकाम, सेना का नया खुलासा

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान की सेना ने आठ मई को पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर निशाना…

By Lens News Network

You Might Also Like

CGMSC
छत्तीसगढ़लेंस रिपोर्ट

500 करोड़ के रीएजेंट घोटाले वाले CGMSC में खरीदी और विभागीय जांच के नियम नहीं, व्यापार नीति का भी कुछ पता नहीं

By दानिश अनवर
NAXAL SURRENDER
छत्तीसगढ़

50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By पूनम ऋतु सेन
TI to DSP
छत्तीसगढ़

TI से DSP बने 21 अफसरों की एक महीने तक नक्सल मोर्चे पर तैनाती

By Lens News
BOLLYWOOD ON PAHLGAM ATTACK पहलगाम आतंकी हमले पर जानें बॉलीवुड का रिएक्शन
स्क्रीन

पहलगाम आतंकी हमले पर जानें बॉलीवुड का रिएक्शन

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?