[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

रायपुर में बाल मजदूरी पर NHRC का बड़ा एक्शन, 109 नाबालिग बच्चों को दो फैक्ट्रियों से छुड़ाया, दोनों फैक्ट्रियाँ सील

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 18, 2025 1:03 PM
Last updated: November 18, 2025 1:04 PM
Share
Raipur Mushroom Factory News
SHARE

रायपुर। 18 नवंबर 2025 को राजधानी रायपुर के दो इलाकों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम ने अचानक छापा मार दिया। सड्डू और खरोरा क्षेत्र में चल रही एक बिस्किट फैक्ट्री और एक मशरूम फैक्ट्री में कुल 109 बच्चे और किशोर मजदूरी करते पकड़े गए। इनमें 68 लड़कियाँ और 41 लड़के शामिल हैं। ज्यादातर बच्चे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लाए गए थे।

खबर में खास
जुलाई में भी हो चुका है छापा, फिर भी नहीं सुधरे मालिकदोनों फैक्ट्रियाँ बंद, मालिकों पर हो सकती है जेल

NHRC का कहना है कि सभी की उम्र 18 साल से कम है। बच्चों से दिन-रात काम करवाया जा रहा था और उन्हें ठीक से खाना-पानी तक नहीं दिया जाता था। छापे के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, श्रम विभाग और महिला-बाल विकास विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।

रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को बसों में बैठाकर माना स्थित शेल्टर होम में पहुँचाया गया है। उनके माता-पिता को बुलाया जा रहा है और जन्म प्रमाण-पत्र जैसे कागजात जाँचे जा रहे हैं। दिल्ली की मशहूर संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के सदस्य भी रायपुर पहुँच गए हैं और जाँच में मदद कर रहे हैं।

जुलाई में भी हो चुका है छापा, फिर भी नहीं सुधरे मालिक

चौंकाने वाली बात यह है कि खरोरा वाली मशरूम फैक्ट्री (जिसे पहले मोजो फैक्ट्री भी कहा जाता था) में जुलाई महीने में भी छापा पड़ चुका है। उस समय 97 से ज्यादा मजदूरों को छुड़ाया गया था। बच्चों ने बताया था कि उन्हें पीटा जाता है, महीनों तक तनख्वाह नहीं दी जाती और भागने की कोशिश करने पर धमकाया जाता था तब श्रम विभाग ने बकाया पैसा दिलवाकर बच्चों को घर भिजवाया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक उस मामले में एक भी FIR दर्ज नहीं हुई।

कहा जा रहा है कि एक फैक्ट्री का तार किसी बड़े राजनीतिक नेता से जुड़ा हुआ है इसी वजह से पहले की जाँच दबा दी गई थी। मीडिया में लगातार खबरें आने के बाद NHRC ने खुद मामले को गंभीरता से लिया और तीन महीने की जाँच के बाद सोमवार को दोबारा छापा मारा।

दोनों फैक्ट्रियाँ बंद, मालिकों पर हो सकती है जेल

NHRC ने दोनों फैक्ट्रियों को तुरंत बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जाँच पूरी होने तक ताला लगा रहेगा।कानून क्या कहता है?14 साल से कम उम्र के बच्चे से कोई भी काम करवाना पूरी तरह गैर-कानूनी है। 14 से 18 साल के किशोरों को भी खतरनाक काम (जैसे रसायन, भट्ठे, फैक्ट्री की भारी मशीनें) नहीं करवाया जा सकता। बाल मजदूरी करवाने पर मालिक को 2 साल तक की जेल या 50 हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।

TAGGED:cg newsChhattisgarhNHRCTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article ब्रेकिंग: हिड़मा मारा गया, 12 साल बाद झीरम घाटी नरसंहार के मुख्य आरोपी का अंत
Next Article Supreme Court on tiger safari सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: टाइगर सफारी पर सख्त रोक, मानव-वन्यजीव संघर्ष में मौत पर 10 लाख मुआवजा
Lens poster

Popular Posts

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता हमदान की आंख पर पट्टी बांधकर ले गए इजरायली सैनिक, दोस्त को है शक…

ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के सह-निर्देशक हमदान बल्लाल इजरायली लोगों के हमले के…

By अरुण पांडेय

किचन में घुसा तेंदुआ, भतीजे को बचाने गए चाचा पर किया हमला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के दुधवां गांव में आज सुबह एक तेंदुए का शावक आ…

By Lens News

25 करोड़ श्रमिक कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर, जरूरी सेवाएं हो सकती हैं बाधित

नेशनल ब्यूरो। दिल्ली बैंकिंग, बीमा, डाक से लेकर कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण क्षेत्र में…

By Lens News Network

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस: ढेबर और टुटेजा को नहीं मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट से एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत

By नितिन मिश्रा
CRPF JAWAN SUICIDE CASE
अन्‍य राज्‍य

बालासोर के बाद अब ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती”

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में संघ-संगठन की परिक्रमा वालों को पद, क्षेत्रीय छत्रप निराश

By दानिश अनवर
Nakti
छत्तीसगढ़

हे नकटी गांववासियों, रहम करो हमारे माननीयों पर

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?