[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

भाजपा पर क्‍यों भारी पड़ी काशीनाथ चौधरी की सदस्‍यता, लोग याद दिलाने लगे पालघर साधु हत्याकांड

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: November 17, 2025 7:51 PM
Last updated: November 17, 2025 9:29 PM
Share
Kashinath Choudhary Palghar
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के ठीक पहले बीजेपी ने ऐसा काम कर दिया कि उसकी आलोचना होने लगी। आखिर में बीजेपी को अपन फैसला वापस लेना पड़ा।

पालघर जिले की इकाई ने जिस काशीनाथ चौधरी को धूमधाम से पार्टी में शामिल किया था उसे महज एक दिन के अंदर ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्वागत का जश्‍न ठंडा भी नहीं हो पाया कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी।

दरअसल पालघर जिला बीजेपी ने दहानू क्षेत्र में शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका देने के इरादे से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष काशीनाथ चौधरी को 16 नवंबर को अपने साथ मिला लिया था। जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, सांसद हेमंत सावरा और प्रकाश निकम ने इसके लिए खास मेहनत की थी।

समारोह में विधायक हरिश्चंद्र भोये, वरिष्ठ नेता बाबाजी कथोले, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज कोरे समेत कई लोग मौजूद थे। बीजेपी नेताओं का दावा था कि चौधरी के आने से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार और मजबूत हो गया है।

लेकिन जैसे ही यह खबर बाहर आई कि जिन काशीनाथ चौधरी को बीजेपी ने शामिल किया है वही 2020 के पालघर साधु हत्याकांड के मौके पर घटनास्थल पर मौजूद थे और उस मामले में आरोपी भी हैं तो सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हंगामा मच गया। बीजेपी पर सवाल उठने लगे कि जिस घटना को वह सालों से राजनीतिक हथियार बनाकर चल रही थी उसी मामले के एक कथित संदिग्ध को उसने पार्टी में ले लिया।

नुकसान का अंदाजा लगते ही प्रदेश नेतृत्व ने तुरंत कार्रवाई की। रवींद्र चव्हाण ने पालघर जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर चौधरी की सदस्यता रद्द करने का आदेश दिया। इस तरह सिर्फ 24 घंटे में काशीनाथ चौधरी का बीजेपी सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान सूरत जा रहे दो साधुओं चिन्मयानंद और सुशील गिरी महाराज और उनके ड्राइवर को गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला था। उस समय महाविकास अघाड़ी की सरकार थी और बीजेपी ने इस घटना को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर हमले किए थे।

पार्टी ने आरोप लगाया था कि भीड़ को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था और काशीनाथ चौधरी उसमें शामिल थे। बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुंबई से पालघर तक जन आक्रोश यात्रा भी निकाली थी। अब उसी व्यक्ति को पार्टी में लेने की भूल सुधारते हुए बीजेपी ने फुर्ती से दूरी बना ली।

TAGGED:BJPKashinath ChoudharyLatest_NewsMaharashtrapaalaghar saadhu hatyaakaandPalgharPalghar sadhu massacre
Previous Article Anti-fascist conference हैदराबाद में  6 दिसंबर को फासीवाद विरोधी सम्मेलन
Next Article Palghar sadhu massacre पालघर ने दिखाया भाजपा का दोहरा चेहरा
Lens poster

Popular Posts

दो साल, आठ चुनाव, लोकलुभावन योजनाओं पर 67,928 करोड़ लुटाए

नई दिल्ली। देश भर की राज्य सरकारों ने, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर, पिछले कुछ…

By आवेश तिवारी

देश के सभी स्कूलों,अस्पतालों और बस स्टैंड से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में भेजें : सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court on Dog Attack Cases: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी बढ़ती समस्या…

By पूनम ऋतु सेन

दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, दो के मौत की पुष्टि, मलबे से आठ लोग निकाले गए

नई दिल्‍ली। दिल्ली के सीलमपुर चार मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से चार लोगों…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Kirti Azad
देश

मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला

By Lens News Network
Rahul Gandhi Raebareli visit
अन्‍य राज्‍य

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, धरने पर क्‍यों बैठे योगी सरकार के मंत्री?

By अरुण पांडेय
बीएचयू अकादमिक हत्या
अन्‍य राज्‍य

‘बीएचयू में अकादमिक हत्या हो रही है’ : छात्रा ने लगाई न्याय की गुहार, क्या सत्ता के दबाव में रुका एडमिशन ? देखें वीडियो

By पूनम ऋतु सेन
MOJO Mashroom Farm Case
छत्तीसगढ़

बंधुआ मजदूर कांड: 8 दिन बाद बाल श्रम के तहत ठेकेदारों पर FIR, बंधुआ मजदूर और यातनाओं का जिक्र तक नहीं

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?