[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 14, 2025 3:32 PM
Last updated: November 14, 2025 3:32 PM
Share
SHARE

PAID PERIOD LEAVE: कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन को मजबूत करने के लिए ‘पीरियड लीव पॉलिसी 2025’ को औपचारिक रूप से अमल में ला दिया है। इस नीति के तहत राज्य के सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं को वर्ष भर में 12 पेड छुट्टियां प्रदान की जाएंगी, यानी प्रति माह एक दिन की मासिक धर्म अवकाश। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कैबिनेट ने पिछले माह इस प्रस्ताव पर हरी झंडी दिखाई थी और अब आधिकारिक अधिसूचना जारी होने से यह सभी क्षेत्रों में अनिवार्य हो गया है।

यह कदम महिलाओं की शारीरिक असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यस्थलों पर समावेशी माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य के श्रम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस नीति से लगभग 60 लाख कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा जिनमें से 25 से 30 लाख कॉर्पोरेट क्षेत्र में जुटी हुई हैं। नीति को अंतिम रूप देने से पूर्व एक 18 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने गहन अध्ययन किया जिसमें मासिक धर्म के दौरान होने वाली शारीरिक चुनौतियों, तनाव और आराम की आवश्यकता पर विस्तृत विश्लेषण शामिल था।

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के विधि विभाग की प्रमुख सपना एस के नेतृत्व में बनी इस समिति ने विभिन्न विभागों, संगठनों और महिला-प्रधान उद्योगों जैसे कपड़ा क्षेत्र से फीडबैक लिया, ताकि नीति के संभावित प्रभावों का सही आकलन हो सके। श्रम विभाग अब सभी नियोक्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर इस नियम की जानकारी और अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

कर्नाटक अब उन चुनिंदा राज्यों की कड़ी में शामिल हो गया है, जहां पीरियड लीव को मान्यता दी जाती है, जैसे बिहार में महिलाओं को मासिक दो छुट्टियां और ओडिशा में हालिया सरकारी विभागों के लिए एक छुट्टी की व्यवस्था। कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि विभाग पिछले एक वर्ष से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा था और विभिन्न पक्षों की आपत्तियों को भी संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि लंबे कार्यदिवसों में महिलाओं का तनाव कम करने के लिए यह प्रगतिशील कदम आवश्यक था, तथा गलत उपयोग न हो, इसके लिए निगरानी रखी जाएगी। भविष्य में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रावधान जोड़े जाएंगे ताकि नीति और प्रभावी बने।

TAGGED:KARNATAKA NEWSPAID PERIOD LEAVEPERIOD LEAVETop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Bihar Election Result 2025 बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार, दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में जश्‍न  
Next Article CG cabinet कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
Lens poster

Popular Posts

सांकेतिक लड़ाई से आगे

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की…

By Editorial Board

माफी इस बीमारी का इलाज नहीं

गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने वाले…

By Editorial Board

नन के सामने केरल बीजेपी अध्यक्ष नतमस्‍तक, कांग्रेस ने कर दी गिरगिट से तुलना

रायपुर। chhattisgarh nuns arrest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 25 जुलाई को मानव तस्करी…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

देश

25 को दिल्ली में कांग्रेस के पिछड़े वर्ग के नेताओं का जमावड़ा

By आवेश तिवारी
Varanasi sex racket
अन्‍य राज्‍य

पीएम की संसदीय सीट में भाजपा नेत्री के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By आवेश तिवारी
देश

पीएम मोदी ने लाल किले की घटना को बताया षड्यंत्र

By आवेश तिवारी
Ratan Lal Dangi
छत्तीसगढ़

महिला प्रताड़ना का आरोप झेल रहे IPS डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए, PHQ अटैच, अजय यादव होंगे नए डायरेक्टर

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?