[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 14, 2025 5:13 PM
Last updated: November 14, 2025 6:13 PM
Share
CG cabinet
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट (CG Cabinet) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन अवधि के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) को लीज पर देने का निर्णय लिया। इससे अब रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी मिल सकेगी। इसका मतलब यह है कि अब रायपुर में टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप के मैच हो सकेंगे।

कैबिनेट ने दलहन–तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन जारी रहने का फैसला किया है। कैबिनेट ने बैठक में साफ कर दिया कि पूर्व की भांति खरीफ एवं रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसलों का उपार्जन प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PSS) के तहत करने की मंजूरी दी गई है। समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन और रबी फसलों के तहत चना, सरसों, मसूर को शामिल किया गया है।

इससे किसानों को मंडियों में बेहतर प्रतिस्पर्धा और उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैबिनेट ने सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में विलय करने का निर्णय लिया। सरकार ने इसे ‘‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

धान खरीदी प्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने 2024–25 के लिए 15,000 करोड़ की सरकारी गारंटी को स्वीकृत किया है। साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त 11,200 करोड़ की शासकीय गारंटी प्रदान करने को मंजूरी दी। इससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया मजबूत होगी।

आवास योजनाओं के नियमों में संशोधन करते हुए कैबिनेट ने मकानों की ओपन सेल और बल्क पर्चेस की अनुमति दी है। तीन बार विज्ञापन के बाद भी यदि EWS एवं LIG मकान अविक्रित रहते हैं, तो वे किसी भी आय वर्ग के इच्छुक खरीदार को बेचे जा सकेंगे। अनुदान केवल पात्र (EWS/LIG) हितग्राहियों को ही मिलेगा।

बल्क पर्चेस में एकल व्यक्ति, शासकीय/अर्धशासकीय या निजी संस्थाएं एक से अधिक मकान खरीद सकेंगी। Bulk Purchase करने वालों को कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा। सरकार ने निर्देश दिए कि इस संशोधन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में अब खेले जा सकेंगे ICC टूर्नामेंट के मैच

TAGGED:CG CabinetChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
Next Article Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में एनडीए की सुनामी
Lens poster

Popular Posts

जब हास्य प्रतिरोध बन जाए!

अपने तीखे राजनीतिक चुटकुलों को लेकर चर्चित स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के ताजा शो…

By The Lens Desk

Token measures bereft of logic

Fresh in the league of fuel policing is Chhattisgarh association's order of refusing fuel refill…

By Editorial Board

“हम जातियों में उलझे रहे, ओबीसी साथ छोड़ गए”, जानिए राहुल गांधी ने और क्‍या कुछ कहा

गुजरात में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आखिरी अधिवेशन साल 1961 में भावनगर में हुआ…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

लेंस रिपोर्ट

RTI कानून के 20 साल पूरे होने पर अरुणा रॉय बोलीं – ‘जैसे जनता ने मिलकर यह कानून बनवाया, वैसे ही अब मिलकर इसे बचाना होगा’

By पूनम ऋतु सेन
Teachers
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, प्रदेश में निकाली गई पोल- खोल रैली

By नितिन मिश्रा
Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, 3 जवान भी शहीद

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 33,700 करोड़ के विकासकार्यों की देंगे सौगात, 3 लाख लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश      

By Amandeep Singh

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?