[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

बिहार चुनाव परिणाम: बिखरे विपक्ष की मौजूदगी में नवफासीवाद की बढ़त

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 14, 2025 9:40 PM
Last updated: November 14, 2025 11:31 PM
Share
SHARE

सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के पॉलिटिकल ब्यूरो ने बिहार चुनाव के नतीजों पर एक वक्तव्य जारी किया है। यह वक्तव्य आज की चुनावी राजनीति पर पार्टी की वैचारिक स्थिति को भी स्पष्ट करता है। हम इस वक्तव्य को सीपीआई (एमएल) रेड स्टार की अपनी राजनीतिक लाइन के रूप ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं –

बिहार विधानसभा चुनाव ऐसे विशेष हालात में आयोजित हुए, जहाँ चुनाव आयोग (ECI) पहले ही फासीवादी शासन की कार्यकारी शाखा में बदल चुका है और पूरा प्रशासनिक ढांचा तथा पुलिस तथाकथित ‘डबल इंजन सरकार’ के पूर्ण नियंत्रण में है। अधिक ठोस रूप से देखें तो SIR द्वारा मतदाता सूची से जिन 65 लाख मतदाताओं को हटाया गया, उनमें लगभग 55% मुस्लिम, दलित, आदिवासी और महिलाएं थीं।

दूसरी ओर, रिपोर्टों के अनुसार मतदाता सूची में 14 लाख डुप्लीकेट मतदाता जोड़े गए। इसके अलावा, आचार संहिता के खुल्लमखुल्ला उल्लंघन के तहत ECI ने 25 लाख महिलाओं को सीधे 10,000 रुपये प्रत्येक के खाते में ट्रांसफर करने की अनुमति दी। कुल मिलाकर, ECI, प्रशासन और पुलिस पर अपने कब्ज़े का उपयोग करते हुए फासीवादी शासन के लिए चुनाव से जुड़े हर पहलू को अपनी मुट्ठी में रखना बेहद आसान हो गया।

ऐसी गंभीर परिस्थिति में भी विपक्षी गठबंधन, जो एक स्पष्ट फासीवाद विरोधी विकल्प से विहीन था और जिसकी बुनियादी वैचारिक-राजनीतिक कमजोरी थी, पूरे चुनाव अभियान में संगठनात्मक बिखरेपन का तमाशा पेश करता रहा। ‘वोट चोरी’ के प्रश्न के अलावा जाति जनगणना, नवउदारवादी नीतियां जैसे बुनियादी मुद्दों को सही ढंग से उठाया ही नहीं गया। नतीजतन, तथाकथित महागठबंधन अपने सबसे ज़्यादा उत्पीड़ित दलित और गरीबतम तबकों से अलग-थलग पड़ गया।

दूसरी ओर, अपने पास मौजूद ‘डबल इंजन शासन’ के सहारे फासीवादी RSS-BJP ने हिंदुत्व की वैचारिक आक्रामकता के साथ-साथ मुफ़्त की रेवड़ी, दान-दक्षिणा और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ जैसी लक्षित जन-लुभावन योजनाओं को आगे बढ़ाकर उत्पीड़ित जातियों को ‘डिकंस्ट्रक्ट’ (अलग अलग साधते हुए) करते हुए स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ लिया।

सबसे लज्जाजनक था महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट-बंटवारे के नाम पर खुली फूट, और उसके साथ प्रशांत किशोर की JSP जैसे विभाजनकारी तत्वों की मौजूदगी। व्यक्तिगत और अवसरवादी लाभ के लिए ‘फ्रेंडली फाइट’ और आंतरिक कलह, जिनका कोई फासीवाद विरोधी चरित्र नहीं था, पूरे चुनाव के दौरान जारी रहे।

जहां एक व्यापक फासीवाद विरोधी एकता और न्यूनतम कार्यक्रम की सख्त जरूरत थी, वहां महागठबंधन के प्रत्येक घटक अपनी-अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के आधार पर प्रचार करता रहा। परिणामस्वरूप अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद विपक्ष एक प्रभावी फासीवाद विरोधी चुनावी हमला बनाने में बुरी तरह विफल रहा।

अंततः बिहार चुनाव ऐसा उदाहरण बनकर सामने आया है कि किस तरह फासीवाद, राज्यसत्ता और चुनावी मशीनरी पर अपने पूर्ण नियंत्रण का इस्तेमाल करते हुए चुनावों की आड़ में जन-इच्छा को मनमाने ढंग से मोड़ सकता है।

अब समय आ गया है कि संसदीय संघर्ष में इस्तेमाल किए जा रहे औजारों और तरीकों की प्रभावशीलता का आत्म-आलोचनात्मक मूल्यांकन किया जाए। यह तमाम फासीवाद विरोधी लोकतांत्रिक ताक़तों, तमाम संबंधित लोगों, मेहनतकश और उत्पीड़ित जनता के लिए एक बड़ा सबक है कि वे आने वाले दिनों में RSS फासीवाद का डटकर प्रतिरोध और उसे उखाड़ फेंकने के लिए अपनी समझ और नजरिए को नए सिरे से व्यवस्थित/ संयोजित करें।

TAGGED:bihar assembly electionLatest_News
Previous Article Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में एनडीए की सुनामी
Next Article Bihar Election Result बिहार चुनाव के नतीजे को विपक्ष ने बताया अप्राकृतिक, भट्‌टाचार्य बोले – हर तरफ SIR के दाग दे रहे हैं दिखाई
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

सदन में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के शुरुआती दो दिनों के हंगामे में धुल जाने…

By Lens News Network

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा का मुद्दा पहुंचा मंत्री गडकरी के पास, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दिया पत्र

रायपुर। रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा का मामला परिवहन…

By Lens News

पंजाब में अखबारों पर रोक, पुलिस ने कहा सुरक्षा कारणों से रातभर करनी पड़ी चेकिंग, ड्राइवरों के फोन जब्त

Punjab news:शुक्रवार-शनिवार की आधी रात से पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में एक बड़ा अभियान…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Dr. Abhishek Verma
छत्तीसगढ़

शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा को राहुल गांधी में नजर नहीं आती लीडरशिप क्वालिटी, मोदी की तारीफ की

By दानिश अनवर
indian movement analysis
देश

1974 के बाद से अब तक के अंदोलनों का विश्लेषण क्‍यों करने जा रही केंद्र सरकार?

By अरुण पांडेय
kunal jain
दुनिया

वह चिल्लाता रहा – “मैं पागल नहीं हूं, लेकिन न्यूयार्क एयरपोर्ट पर उसे जमीन पर दबा हथकड़ियां लगा दी”

By Lens News Network
parliament security
देश

संसद के चारों ओर लगेगी करंट वाली बाड़, नेपाल हिंसक आंदोलन के बाद सुरक्षा का विस्तार

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?