[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

बिहार में एनडीए की सुनामी

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 14, 2025 6:09 PM
Last updated: November 14, 2025 6:09 PM
Share
Bihar Assembly Elections 2025
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों के साथ बहुमत हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। दूसरी ओर नतीजे दिखा रहे हैं कि महागठबंधन को राज्य की जनता ने बुरी तरह से नकार दिया है। ऐसी जबर्दस्त जीत की उम्मीद, तो शायद भाजपा के रणनीतिकारों ने भी नहीं की थी।

खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि एनडीए को 160 से अधिक सीटें मिलेंगी, लेकिन उसने 243 सीटों की विधानसभा में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं, इन पंक्तियों के लिखे जाने तक भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। यह वाकई कमाल की बात है कि लगातार बीस साल से सत्ता पर काबिज जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार पर बिहार के लोगों ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

साफ है, विपक्षी महागठबंधन नीतीश की 20 साल की सत्ता और केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल की सत्ता के खिलाफ किसी तरह का कथानक बनाने में नाकार रहा।

बिहार के जनादेश से निकले संदेश दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ हैं। पहला, इस चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही है, जिन्होंने पुरुषों की तुलना में आठ फीसदी अधिक मतदान किया था। नतीजे दिखा रहे हैं कि इसका लाभ एनडीए को हुआ है, और हैरत नहीं कि इसमें ऐन चुनाव के बीच नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए एकमुश्त दस हजार रुपये की भी अहम भूमिका हो।

दरअसल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खातों में सीधे हस्तांतरित किए गए धन का असर देखा जा चुका है।

दूसरा, यह कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव की शुरुआत से जिस तरह से लालू-राबड़ी के पंद्रह साल के शासन के कथित ‘जंगलराज’ को मुद्दा बनाए रखा, उसकी काट महागठबंधन नहीं तलाश पाया। यहां तक कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के हर परिवार को सरकारी नौकरी देने के वादे पर भी लोगों ने यकीन नहीं किया और वह खुद बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत सके।

तीसरा, इस चुनाव में पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर काफी चर्चाएं थीं, लेकिन उनकी पार्टी पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है, लेकिन, उसे मिले वोट का विश्लेषण किया जाना अभी बाकी है। इसके बावजूद यह तो साफ है कि उनके होने या न होने से नतीजों पर शायद ही बड़ा फर्क आता।

चौथा, ये नतीजे दिखा रहे हैं कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जोरशोर से उठाया जा रहा ‘वोट चोरी’ का मुद्दा पूरी तरह से बेअसर रहा। गौर किया जाना चाहिए कि ये चुनाव राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हुए हैं, जिसे लेकर इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया था कि यह कवायद भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है।

यहां तक कि ऐन चुनाव के बीच राहुल ने अपना बहुचर्चित ‘एच बम’ का धमाका भी किया था, इसके बावजूद उनकी कांग्रेस पार्टी को राज्य में अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो क्या जमीनी स्तर पर कांग्रेस की कोई तैयारी ही नहीं थी?

पांचवा, संदेश विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए है कि उनके सामने हर तरह के संसाधनों से लैस भाजपा है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने चौबीस घंटे काम करने वाली चुनावी मशीन में बदल दिया है। उससे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन को अपनी रणनीति में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है; तदर्थ तरीके से काम करते हए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता।

TAGGED:BJPCongressEditorialMGBNDANitish KumarRJD
Previous Article CG cabinet कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
Next Article बिहार चुनाव परिणाम: बिखरे विपक्ष की मौजूदगी में नवफासीवाद की बढ़त
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

30 दिन में नाम बदलकर आरोग्य मंदिर हो जाएंगे दिल्‍ली के मोहल्‍ला क्‍लीनिक

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार ने मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू…

By The Lens Desk

सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानून पर बड़ा फैसला : केवल पीड़ित या परिजन ही करा सकेंगे FIR कोई तीसरा या बाहरी व्यक्ति नहीं

Supreme Court on conversion law: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने धर्मांतरण कानून पर बड़ा फैसला…

By पूनम ऋतु सेन

बिहार के लिए महागठबंधन के ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ में क्‍या है?

नेशनल ब्यूरो । नई दिल्ली बिहार में महागठबंधन ने 'अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र' जारी करते…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

uddhav raj thackeray
लेंस संपादकीय

हिन्दी विरोध के बहाने

By Editorial Board
Justice Gavai
English

Justice Gavai: forcing ideological conformity

By Editorial Board
ABVP
अन्‍य राज्‍य

शिक्षक को थप्पड़ मारने के मामले में ABVP ने बनाई जांच समिति

By आवेश तिवारी
लेंस संपादकीय

होली के बहाने

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?