[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 13, 2025 7:02 PM
Last updated: November 13, 2025 7:02 PM
Share
Weather Update
Weather Update
SHARE

Weather Update: सर्दी का असर अब पूरे उत्तर भारत में दिखने लगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर लिया है। राजस्थान के नौ शहरों और मध्य प्रदेश के आठ शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री पर रुका, जबकि हरियाणा के सात शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम हो गया। नारनौल में 7.7 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंड रही डिग्री।

इधर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक है, यहां तक कि मास्क भी पूरी सुरक्षा नहीं दे पा रहा। दिल्ली और हरियाणा के 13 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। हरियाणा का जींद सबसे प्रदूषित रहा (AQI 418), जबकि दिल्ली के बवाना में 451 और चांदनी चौक में 449 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास घनी धुंध की चादर ने इलाके को ढक लिया जहां AQI 408 तक पहुंच गया।

धुंध इतनी गाढ़ी थी कि ऐतिहासिक इंडिया गेट नजर ही नहीं आ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर 1.5 किलोमीटर ऊंचा चक्रीय परिसंचरण बना है जो उत्तर हरियाणा (3.1 किमी) और असम (0.9 किमी) तक फैला हुआ है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण तमिलनाडु, केरल और अंडमान में हल्की-मध्यम बारिश हुई, जबकि पूर्वोत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी यूपी में हल्का कोहरा छाया रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

उत्तर भारत में ठण्ड, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, उत्तरी केरल, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन उत्तर भारत में मुश्किलें बढ़ेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीत लहर से प्रचंड ठंड (कोल्ड वेव टू सिवियर कोल्ड वेव) का खतरा है। पूर्वोत्तर में हल्का कोहरा और न्यूनतम तापमान में अगले 3-4 दिनों में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने सात राज्यों (पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पूर्वी यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा) के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है क्योंकि 15-20 किमी/घंटे की हवा तबीयत खराब कर सकती है। पहाड़ी इलाकों में उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान है। बिहार, झारखंड और बंगाल में भी ठंड बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये मौसमी बदलाव जलवायु परिवर्तन का असर दिखा रहे हैं।

TAGGED:AQI ALERTIndia weatherTop_Newsweather update
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Sheikh Hasina ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
Next Article Chaitanya Baghel चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
Lens poster

Popular Posts

पत्रकार करण थापर और सिद्धार्थ वरदराजन के खिलाफ असम में एफआईआर, गुवाहाटी तलब

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली असम पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार करण थापर और सिद्धार्थ वरदराजन के…

By आवेश तिवारी

महासमुंद के सरकारी घर में मिली 4 लाशें, सपरिवार आत्महत्या की आशंका

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी घर में एक परिवार के चार लोगों की…

By Lens News

‘तो बिहार में चुनाव मत कराइए, सरकार को एक्सटेंशन दे दीजिए’, तेजस्वी के इस बयान के बाद गरमाई सियासत

पटना। राजद नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार को लेकर…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

Coal Scam
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोयला घोटाला मामले में हैं आरोपी

By Lens News
H1B visa
दुनिया

भारतीयों के लिए बंद हो रहे अमेरिका के दरवाजे, H1B वीजा के लिए सालाना 88 लाख

By आवेश तिवारी
Phalodi road accident
छत्तीसगढ़

32 सौ करोड़ के शराब घोटाले में 28 अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

By दानिश अनवर
Jammu Nowgam blast
देश

नौगाम में जल गए दिल्ली कार ब्लास्ट के सुबूत

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?