[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

अमेरिका में 43 दिनों बाद शटडाउन खत्म,ट्रम्प ने कहा ‘देश अब मजबूत स्थिति में’

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 13, 2025 1:15 PM
Last updated: November 13, 2025 1:15 PM
Share
US SHUTDOWN
US SHUTDOWN
SHARE

US SHUTDOWN: अमेरिका में लंबे समय से चले आ रहे सरकारी कामकाज के ठहराव को आज आखिरकार विराम मिल गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम फंडिंग विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए जिससे 43 दिनों से जूझ रहे शटडाउन का अंत हो गया। यह अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन था जो 1 अक्टूबर से शुरू होकर लाखों कर्मचारियों और नागरिकों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा था।

खबर में खास
शटडाउन का भयानक असर, लाखों जिंदगियां हुईं प्रभावित‘लड़ाई अभी बाकी है’

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने इस बिल को 222 वोटों के पक्ष में और 209 के खिलाफ मंजूरी दी थी। सीनेट में यह पहले ही पारित हो चुका था। ट्रंप ने हस्ताक्षर से ठीक पहले कहा, ‘देश आज बेहद मजबूत स्थिति में है। यह एक शानदार दिन है।’ इस विधेयक से सरकार को 31 जनवरी 2026 तक फंडिंग मिलेगी, और संघीय एजेंसियों को 30 जनवरी तक कर्मचारियों की छंटनी से रोक दिया गया है। साथ ही, सभी प्रभावित सरकारी कर्मचारियों को बैक पे भी मिलेगा जिसमें सेना, सीमा सुरक्षा एजेंट और हवाई यातायात नियंत्रक जैसे जरूरी स्टाफ शामिल हैं।

शटडाउन का भयानक असर, लाखों जिंदगियां हुईं प्रभावित

इस बंदी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आम लोगों को गहरा झटका दिया। मीडिया में आयी कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारी प्रभावित हुए, 6.7 लाख को जबरन छुट्टी पर भेजा गया, जबकि 7.3 लाख लोग बिना तनख्वाह के काम करते रहे। नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एजेंसी ने तो 1,400 कर्मचारियों को ही घर भेज दिया। हवाई अड्डों पर उड़ानें लेट हुईं, यात्री घंटों फंसे रहे। सबसे दर्दनाक था 4.2 करोड़ अमेरिकियों का फूड स्टैंप प्रोग्राम (SNAP) का रुकना कम आय वाले परिवारों के लिए यह जान थी।

कृषि विभाग के पास सिर्फ 5 अरब डॉलर का इमरजेंसी फंड बचा था जबकि नवंबर के लिए 9.2 अरब डॉलर चाहिए थे। कई परिवार कर्ज लेकर गुजारा करने को मजबूर हो गए और फूड बैंक के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017-2021) में 35 दिनों का शटडाउन हुआ था, लेकिन यह नया रिकॉर्ड तोड़ गया। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी पर दोनों पार्टियों का पंगा था, जिसकी वजह से फंडिंग बिल पर 14 बार वोटिंग हो चुकी थी, लेकिन 60 वोटों का बहुमत कभी न बना।

‘लड़ाई अभी बाकी है’

हालांकि शटडाउन खत्म हुआ, लेकिन लोकप्रिय अफॉर्डेबल केयर एक्ट (ACA) की सब्सिडी पर कोई राहत नहीं मिली। ये टैक्स क्रेडिट्स 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहे हैं, जो कम और मध्यम आय वाले 22-24 मिलियन अमेरिकियों को सस्ता स्वास्थ्य बीमा दिलाते हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि अगर ये खत्म हुए, तो 2026 में औसत मासिक प्रीमियम 888 डॉलर से उछलकर 1,904 डॉलर हो जाएगा यानी दोगुना से ज्यादा। 93% लाभार्थी प्रभावित होंगे और लाखों लोग कवरेज खो देंगे।

डेमोक्रेट्स नाराज हैं। न्यू जर्सी और एरीजोना के हालिया चुनावों में उनकी जीत के बावजूद, हाउस में सब्सिडी विस्तार का कोई वादा नहीं हुआ। पार्टी लीडर्स ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि ‘यह संघर्ष समाप्त नहीं हुआ। हम गरीब और मध्यम वर्ग के लिए इन क्रेडिट्स को तीन साल बढ़ाने के लिए लड़ेंगे।’ उन्होंने रिपब्लिकन्स से स्वास्थ्य नीतियों पर एकजुट होने की अपील की। सीनेट में दिसंबर तक सब्सिडी पर वोट का वादा है लेकिन हाउस में चुप्पी साधी गई।

TAGGED:Latest_NewsTRUMP SIGNEDUS Shutdown
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article बीजापुर: नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर
Next Article Delhi car blast दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Lens poster

Popular Posts

मौसम का कहर, आंधी-तूफान और बारिश ने किया परेशान, कई राज्यों में रेड अलर्ट

द लेंस डेस्क। today weather: देश के कई हिस्सों में मौसम ने विकराल रूप ले…

By Amandeep Singh

रैपिडो बाइक चालक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस थाने पहुंची महिला

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला से रैपिडो बाइक चालक पर यात्रा के…

By Lens News Network

कैलिफोर्निया में प्रशांत महासागर में उतरा शुभांशु शुक्ला का यान

लेंस डेस्क। आखिरकार 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Polycrisis
सरोकार

बाढ़ से टैरिफ तक : अनेक संकटों से निपटने की तैयारी कहां है

By पत्रलेखा चटर्जी
देश

भारत की दिव्या ने शतरंज की विश्व चैम्पियन बनकर इतिहास रचा

By पूनम ऋतु सेन
Hero of Humanity
छत्तीसगढ़

पहलगाम के हीरो नजाकत अली का छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत, लोगों ने कहा – ‘मानवता का नायक’

By दानिश अनवर
WHO
दुनिया

क्या दुनिया की सेहत संकट में है ? WHO की फंडिंग में कमी साजिश या राजनीति ?

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?