[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

लाल किला धमाकाः आतंक का नया रूप

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 13, 2025 10:49 PM
Last updated: November 13, 2025 10:49 PM
Share
Delhi Car Blast
SHARE

राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक 10 नवंबर, की शाम एक कार में हुए धमाके को केंद्र सरकार ने भी आतंकी घटना करार दिया है। हालांकि जब इस भीषण धमाके से जुड़ी जांच को एनआईए को सौंपा गया था, तभी साफ हो गया था कि यह कोई मामूली हादसा नहीं है।

दोहराने की जरूरत नहीं कि आतंकी घटनाएं मानवता के खिलाफ सबसे भीषण अपराध हैं, जिसकी भारी कीमत निर्दोष लोगों को चुकानी पड़ती है। इस धमाके में भी मारे गए 13 लोगों के घरों में मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। यह आतंक का घिनौना रूप है, जिसे कथित तौर पर डॉक्टरों के एक आतंकी गिरोह ने अंजाम दिया, जिन पर जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी होती है।

संभवतः यह आतंक का नया रूप भी है, जिसमें विस्फोटकों से लदी कार को लाल किले तक ले जाने वाले डॉ. उमर सहित कई डॉक्टर शामिल थे, जिनमें से कई को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले में शक के दायरे में आई फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी और उसके मालिक की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जो जानकारियां अब सामने आ रही हैं, उसका तो यही मतलब है कि ऐसे संस्थानों पर नजर रखने की जिन नियामक संस्थाओं पर जिम्मेदारी हैं, वे ठीक से काम नहीं कर रही हैं।

डॉ. उमर तथा उसके साथी ड़ॉक्टर इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए थे। इसके बावजूद यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि इस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बच्चों और निर्दोष शिक्षकों तथा कर्मचारियों का अहित न हो।

यों तो जांच से ही इस हमले की जानकारियां और षडयंत्र की कहानी सामने आ सकेगी, लेकिन इसमें कुछ बातों पर गौर किया जाना चाहिए। एक तो यह कि पहलगाम हमले के सात महीने बाद इसे अंजाम दिया गया है, जिसका मतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई के बावजूद आतंकियों का नेटवर्क राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों तक फैला हुआ है। इस मामले में जैशे मोहम्मद का नाम सामने आया है, जिसके आका सीमा पार पाकिस्तान में बैठे हुए हैं।

इस धमाके में जो बातें सामने आई हैं, उनमें यह भी कहा जा रहा है कि डॉ. उमर ने संभवतः खुद को बचाने के लिए विस्फोटक से लदी कार में धमाका कर दिया। आतंकियों का इरादा शायद कहीं अधिक सुनियोजित तरीके से दहशत फैलाने का था, जैसा कि इस मामले में कई कारों के शामिल होने से अंदाजा लगाया जा रहा है। यदि आतंकी अपने इन मंसूबों पर कामयाब होते तो सचमुच बड़ी तबाही कर सकते थे।

अंतिम बात, यह बेहद नाजुक समय है, जिसमें संवेदना और संयम की जरूरत है, ताकि माहौल बिगाड़ने वालों के मंसूबे पूरे न हों।

यह भी पढ़ें : दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच

TAGGED:Editorial
Previous Article Chaitanya Baghel चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
Next Article Accident on Pune-Bengaluru Highway पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
Lens poster

Popular Posts

धमकियों से उकताए भारत का अमेरिका और यूरोप को करारा जवाब

विदेश मंत्रालय ने कहा - हम करेंगे अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा…

By आवेश तिवारी

उत्तराखंड की रजत जयंती, पीएम मोदी ने दिया 8260 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया

PM Modi Dehardun Visit उत्तराखंड को अलग राज्य बने आज ठीक 25 साल हो गए।…

By पूनम ऋतु सेन

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स ने नए मेहमानों को लगाया गले, धरती पर वापसी जल्‍द

द लेंस इंटरनेशनल डेस्‍क। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में करीब नौ महीने से फंसे अंतरिक्ष…

By The Lens Desk

You Might Also Like

World Economic Forum
लेंस संपादकीय

आधी आबादी, कहां है हिस्सेदारी

By Editorial Board
English

Dysfunctional justice

By The Lens Desk
Deepfake images
लेंस संपादकीय

फेक एआई के इस नए खतरे को समझिए

By Editorial Board
Three bills introduced
लेंस संपादकीय

मनमाने कानूनों की तैयारी

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?