[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 13, 2025 11:03 PM
Last updated: November 13, 2025 11:03 PM
Share
Accident on Pune-Bengaluru Highway
SHARE

लेंस डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार शाम एक भयावह सड़क हादसा हुआ। पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर नवले पुल के पास एक कंटेनर ट्रक अचानक बेकाबू होकर कई वाहनों से जा टकराया, जिससे करीब 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ट्रक बहुत तेज़ रफ़्तार में था और पुल के ढलान पर आते समय चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक ने आगे चल रही कई कारों और अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कुछ गाड़ियों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक भारी जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडर लगाए गए। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ब्रेक फेल होना हादसे की मुख्य वजह लग रही है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

TAGGED:Accident on Pune-Bengaluru HighwayLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Delhi Car Blast लाल किला धमाकाः आतंक का नया रूप
Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगम में जीती भाजपा, एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, मीनल चौबे डेढ़ लाख से ज्‍यादा वोटों से जीतीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है।…

By The Lens Desk

फेक न्यूज की बमबारी ने बढ़ाया तनाव, अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों ने भी फैलाई भ्रामक सूचनाएं

नई दिल्ली। भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद से न केवल हिन्दुस्तान…

By आवेश तिवारी

इस साल अब तक रुपये में 2.3% तो डॉलर में 9.53 फीसदी की गिरावट

नई दिल्‍ली। भारतीय रुपये की कीमत भले ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर…

By The Lens Desk

You Might Also Like

SIR
देश

SIR पर बवाल के बीच संसद में वंदेमातरम पर चर्चा तय

By आवेश तिवारी
Operation Sindoor
देश

संसद में विदेश मंत्री ने कहा – ‘भारत-पाक के बीच किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं’, अमित शाह बोले – कांग्रेस को किसी और देश पर भरोसा

By पूनम ऋतु सेन
बिहार

बिहार में डीएम-एसपी को बचाने की कोशिश पर भड़के जज ने कहा “हम केवल कागजी शेर मेरा मनोबल टूटा”

By आवेश तिवारी
अन्‍य राज्‍य

ब्राह्मण बहू वाले बयान पर आईएएस संतोष वर्मा निलंबित, सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?