[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

यह सत्ता के अहंकार की भाषा है

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 12, 2025 7:49 PM
Last updated: November 12, 2025 7:49 PM
Share
MP CM Mohan Yadav
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में भोपाल में सरपंच संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायत सचिवों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे शब्दों के इस्तेमाल के बिना भी कठोर शब्दों में कड़े प्रशासनिक निर्देश दिए जा सकते हैं, लेकिन मोहन यादव ने भरे सम्मेलन में लगभग धमकाने वाले अंदाज में कहा, ‘अगर सचिव काम नहीं करेगा… तो हटा देंगे…सा…को। इनकी औकात क्या, दिक्कत आएगी तो ठीक कर देंगे।‘

कहने की जरूरत नहीं कि यह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि की नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार की भाषा है। हमारे संविधान और लोकतंत्र ने सबको बराबरी का हक दिया है और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से तो और अधिक संवेदनशील होने की अपेक्षा की जाती है।

हालांकि यह भी सच है कि इस तरह की भाषा और धमकाने वाला अंदाज दिखाने वाले मोहन यादव कोई पहले मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं हैं। जबकि किसी भी सरकार के सुचारू रूप से काम करने में नौकरशाही, जिसमें हर तरह के कर्मचारी शामिल हैं, और चुने हुए प्रतिनिधियों तथा मंत्रियों की अहम भी भूमिका होती है।

फिर यह नहीं भूलना चाहिए कि राजनीतिक दलों को सत्ता तक पहुंचाने में सरकारी कर्मचारियों की भी अहम भूमिका होती है। मोहन यादव जिस मध्य प्रदेश के मुखिया हैं, वहां का तो सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी से सत्ता बदल जाने का इतिहास भी है।

दरअसल यह दिखा रहा है कि कैसे चुनी हुई सरकारें आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के साथ माई-बाप जैसा व्यवहार करने लगी हैं। इसी का नतीजा है कि एक मुख्यमंत्री अपने मातहत काम करने वाले सचिवों को औकात बताने की बात करते हैं।

शायद मोहन यादव भूल गए कि लोकतंत्र में सरकारों को जनता ‘औकात’ बताती है। हमारी लोकतंत्रिक व्यवस्था ने अपराजेय समझी जाने वाली शक्तियों को भी सत्ता से बेदखल किया है।

TAGGED:EditorialMP CM Mohan Yadav
Previous Article Chhattisgarh Health System कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा था किसान, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन, रायपुर किया रिफर
Next Article Delhi Blast दिल्ली ब्लास्ट के 50 घंटे बाद सरकार ने माना आतंकी हमला
Lens poster

Popular Posts

त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में आयोग के अध्यक्ष पद से हेमंत वर्मा का इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा (Hemant Verma) ने अपने पद…

By दानिश अनवर

राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद की भूमिका अहम : अमित शाह

नई दिल्‍ली। “पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में 55 करोड़…

By अरुण पांडेय

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी बुआ,भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटा गला, फूफा भी घायल

बिलासपुर . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा इलाके में अंधविश्वास (superstition) ने एक बार…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

election commission
English

Wheeling against presser

By Editorial Board
The Lens
लेंस संपादकीय

बच्चों को दूर रखें

By Editorial Board
anant singh arrest
English

Anant Singh arrest: window to deeper social truths

By Editorial Board
EXIT POLL
English

Bihar elections: drama unfolding

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?