[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा था किसान, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन, रायपुर किया रिफर

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 12, 2025 7:05 PM
Last updated: November 12, 2025 7:06 PM
Share
Chhattisgarh Health System
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नगवाही गांव से एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था की सच्चाई और आमजन की विवशता दोनों को बयां करती है।

यह कहानी है किसान समलू सिंह मरकाम की, जो पिछले तीन सालों से अपनी कैंसर-पीड़ित पत्नी को लकड़ी की पटिया पर लिटाकर मोटरसाइकिल से अस्पताल तक ले जाने को मजबूर हैं।

पत्नी कपूरा मरकाम को थायराइड कैंसर है। बीमारी इतनी बढ़ चुकी है कि अब वह चल नहीं सकती। समलू सिंह ने बाइक के पीछे लकड़ी की पटिया बांध रखी है, जिस पर कपड़ा बिछाकर पत्नी को लेटाते हैं और अस्पताल तक लेकर जाते हैं।

बीमार पत्नी को बाइक में अस्पताल ले जाने का यह वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समलू के बुलाने पर एम्बुलेंस कभी नहीं आती, सरकारी गाड़ी नहीं मिलती। जब दर्द बढ़ता है, तो बाइक पर लादकर ही वे अस्पताल भागते हैं।

पत्नी के इलाज में दर दर भटकने के बाद जब बाइक में ले जाने की मार्मिक तस्वीर वायरल हुई तो प्रशासन जागा और फौरन मरीज को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कैंसर वार्ड में मरीज का इलाज शुरू हो चुका है।

इससे पहले बीमारी का पता चलने के बाद से तीन सालों में अब तक समलू रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बैतूल और यहां तक कि मुंबई तक इलाज के लिए गए। इलाज में अब तक 5 से 7 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। समलू ने पहले जेवर बेचे, फिर खेत, फिर बैल। अब सब खत्म हो गया।

रिश्तेदारों से जो उधार लिया था, वह चुका नहीं पाया, इसलिए अब कर्जदार भी बन गया है। कर्जदार होने की वजह से अब कोई पैसे देने को तैयार भी नहीं होता है।

अक्टूबर 2025 में जब कपूरा की हालत ज्यादा बिगड़ी, तो परिवार ने उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने उन्हें मेकाहारा रायपुर रेफर किया, लेकिन आर्थिक कारणों से परिवार वहां नहीं जा सका। कुछ दिन बाद जिला अस्पताल की एम्बुलेंस मरीज को घर छोड़कर चली गई।

समलू सिंह ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से मदद मांगी थी। विजय शर्मा ने तत्काल 10,000 की आर्थिक सहायता दी, जिससे कुछ दिनों के लिए इलाज फिर शुरू हुआ। लेकिन अब खर्च लाखों में पहुंच गया है और इलाज रुक गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मरकाम परिवार आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने के कारण लाभ नहीं उठा पाया। गांव में स्वास्थ्य केंद्र 10 किमी दूर है और एम्बुलेंस सेवाएं भी अक्सर उपलब्ध नहीं होतीं।

मरीज को बाइक में ले जाते हुए दृश्य का वीडियो वायरल होने के बाद कवर्धा जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन समलू सिंह और उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमार सहायता योजना के तहत मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू की और रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में कैंसर वार्ड में मरीज को भर्ती कराया गया है, जहां ईलाज भी शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें : महतारी वंदन एक्सप्रेस से शराब तस्करी, सरकारी वाहन में महाराष्ट्र के शराब की छत्तीसगढ़ में सप्लाई

TAGGED:ChhattisgarhChhattisgarh Health SystemLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Delhi Car Blast लेंस एक्सक्लूसिव : दिल्‍ली कार ब्लास्ट से सुर्खियों में आए मेडिकल कॉलेज का मालिक घोटाले में काट चुका तिहाड़ में सजा
Next Article MP CM Mohan Yadav यह सत्ता के अहंकार की भाषा है
Lens poster

Popular Posts

चैंपियंस ट्रॅाफी में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी ब्‍लू ब्रिगेड

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॅाफी के पांचवें मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस…

By The Lens Desk

The dismantling of a republic

The news of tribal women from Korba in Chhattisgarh protesting in a state of semi…

By Editorial Board

बस्तर में ईसाई धर्म अपना चुके व्यक्ति के शव को दफनाने का विरोध, गैर ईसाई ग्रामीण धरने पर, फोर्स मौजूद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सलवाद से इतर धर्मान्तरण और धर्मान्तरण के…

By बप्पी राय

You Might Also Like

Burn Death
छत्तीसगढ़

रायपुर में कंटेनर के भीतर जिंदा जले दो लोग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

By Lens News
छत्तीसगढ़

सियासी गंगाजल! महापौर ने कहा – निगम काे गंगाजल से करेंगे शुद्ध, कांग्रेस ने कहा – स्तरहीन बयान

By The Lens Desk
BJP NCP Fighting
अन्‍य राज्‍य

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और एनसीपी (शरद पवार) गुट के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

By आवेश तिवारी
Buldozer Action
आंदोलन की खबर

मांगा था प्रधानमंत्री आवास, लेकिन मिला बुलडोजर

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?