[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, 25 साल अनुभव की शर्त को माना वैध

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 12, 2025 12:34 AM
Last updated: November 12, 2025 9:03 PM
Share
CG High Court
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (CG High Court) ने सोमवार को मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों की चयन प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने कहा कि सर्च कमेटी द्वारा तय 25 वर्ष का अनुभव और 65 वर्ष से कम आयु की पात्रता शर्त वैध और तार्किक है।

इसके साथ ही कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए राज्य सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी।

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देशभर में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) और राज्य सूचना आयोगों में खाली पड़े आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति को लेकर अलग-अलग राज्यों को निर्देश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को 4 हफ्तों के भीतर अंतिम निपटारा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद हाई कोर्ट में 11 नवंबर को सुनवाई हुई जिसके बाद सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की राह खोल दी गई।

नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली 5 याचिकाओं की एक साथ सुनवाई के बाद यह फैसला आया। इनमें याचिकाकर्ता अनिल तिवारी, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और डॉ. दिनेश्वर प्रसाद सोनी सहित अन्य आवेदक थे।

छत्तीसगढ़ में सूचना आयुक्तों के पदों के लिए आवेदनकर्ताओं ने पात्रता शर्तों को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं ने सर्च कमेटी के नियुक्ति प्रक्रिया के बीच में 25 साल अनुभव और 65 वर्ष आयु सीमा तय किए जाने की गलत बताया था।

याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि चयन प्रक्रिया के बीच में नियम बदले गए।

इस पर न्यायालय ने कहा कि सर्च कमेटी द्वारा 25 वर्ष अनुभव की पात्रता तय करना संवेदनशील पदों की प्रकृति के अनुसार उचित और तार्किक है। यह चयन प्रक्रिया के बीच ‘रूल ऑफ गेम्स’ बदलना नहीं, बल्कि आवेदनों की छंटनी के लिए अपनाया गया व्यावहारिक तरीका है।

यह मामला उस समय सामने आया जब राज्य सरकार ने सूचना आयुक्तों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पात्रता मानदंड बीच में बदले गए। हालांकि, राज्य का कहना था कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सर्च कमेटी द्वारा लिया गया है।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य सरकार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेगी, जो 29 मई 2025 के अंतरिम आदेश के कारण रुकी हुई थी।

छत्तीसगढ़ में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का क्या था विवाद?

दरअसल, मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही थी। याचिकाकर्ताओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, लेकिन बाद में राज्य सरकार की सर्च कमेटी ने यह तय किया कि केवल 25 वर्ष या उससे अधिक प्रशासनिक अनुभव वाले उम्मीदवारों को ही पात्र माना जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु वाले उम्मीदवार अयोग्य होंगे।

इस पर याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि यह मापदंड आवेदन प्रक्रिया के बीच में जोड़ा गया, जिससे पात्र उम्मीदवारों को मनमाने ढंग से बाहर कर दिया गया।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया कि यह ‘रूल ऑफ गेम्स बदलने’ जैसा है, जो कानूनी रूप से अनुचित है। RTI अधिनियम की धारा 15(5) और 15(6) में ऐसी कोई पात्रता नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के अंजली भारद्वाज बनाम भारत संघ मामले में कहा गया था कि शॉर्टलिस्टिंग के मानक पहले से सार्वजनिक होने चाहिए। इसलिए चयन प्रक्रिया रद्द की जाए या उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

इस पर राज्य शासन की ओर से कहा गया कि चयन प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप की गई है। सर्च कमेटी को अधिकार है कि वह अधिक आवेदनों की स्थिति में शॉर्टलिस्टिंग करे। 25 वर्ष का अनुभव तय करना संवेदनशील पदों की प्रकृति के अनुसार उचित है। किसी भी उम्मीदवार का चयन ‘अधिकार’ नहीं है, केवल विचार किए जाने का अवसर होता है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने अपने आदेश में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों जैसे 2025 का तेज प्रकाश पाठक, 2019 का अंजली भारद्वाज, 1994 का नवनीत कुमार और 2009 के त्रिदिप कुमार दिंगाल में यह स्पष्ट किया गया है कि शॉर्टलिस्टिंग एक वैध प्रक्रिया है, जब तक वह तार्किक, पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण हो।

कोर्ट ने कहा कि सर्च कमेटी द्वारा 25 वर्ष के अनुभव की शर्त लगाना, पद की संवेदनशीलता को देखते हुए, व्यावहारिक और उचित निर्णय है। यह चयन प्रक्रिया के बीच नियम बदलना नहीं, बल्कि छंटनी का एक प्रशासनिक तरीका है।

अपने आदेश में कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं ने यह नहीं दिखाया कि इससे उन्हें वास्तविक नुकसान या पक्षपात हुआ।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने खोली देशभर में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की राह, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को 4 हफ्ते में निपटारे के आदेश

TAGGED:ChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Delhi Blast दिल्ली ब्लास्ट से 3 घंटे पहले Reddit यूजर की पोस्ट अब क्यों हो रही वायरल?
Next Article Smooth-coated otter इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ऊदबिलाव, जानिए क्यों इसे बताया जा रहा है ऐतिहासिक खोज?
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

जब भूपेश बघेल बोले – पार्टीजनों मोबाइल संभालो!

छत्तीसगढ़ की राजनीति में छिड़ा मोबाइल युद्ध, बीजेेपी ने जारी किया पोस्टर, डिप्टी सीएम बोले…

By Lens News

दीपावली के ठीक पहले 800 कचरा गाड़ियों के पहिये थमे, सफाई कर्मियों ने लगाया शोषण का आरोप

SAFAI KARMCHARI PROTEST: राजधानी रायपुर में दीपावली के ठीक पहले सफाई व्यवस्था पर संकट मंडरा…

By पूनम ऋतु सेन

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने सजा, अदालत की अवमानना का मामला

द लेंस डेस्‍क।Sheikh Hasina sentenced : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की…

By Lens News Network

You Might Also Like

Teejan Bai
छत्तीसगढ़लेंस रिपोर्ट

हमारी तीजन बीमार हैं… PM ने सुध ली लेकिन CM ने नहीं

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

मुंबई एयरपोर्ट से रायपुर एटीएस ने 3 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, इराक भागने की फिराक में रह रहे थे रायपुर में

By The Lens Desk
pakistani stock market crash:
दुनिया

22 अप्रैल के बाद से लगातार अस्थिर पाकिस्तानी शेयर बाजार, तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

By Amandeep Singh
Nepal
दुनिया

राजशाही, लोकतंत्र, हिंदू राष्‍ट्र के बीच कहां खड़ा है नेपाल

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?