[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान – तैयारियां अधूरी, 15 नवंबर से खरीदी शुरू होना असंभव

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 12, 2025 3:19 PM
Last updated: November 12, 2025 3:28 PM
Share
oplus_10485760
SHARE

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घोषणा तो कर दी है कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, लेकिन खरीदी से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं की गई हैं।

खबर में खास
दिल्ली में धमाके खुफिया तंत्र की विफलता : बघेलछत्तीसगढ़ सरकार पर भी आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी के लिए टोकन वितरण शुरू होना चाहिए था, लेकिन अभी तक पोर्टल ही नहीं खोला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी प्रक्रिया में लगे कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे 15 नवंबर से खरीदी शुरू होना लगभग असंभव लग रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि किसान पहले से ही डीएपी खाद की कमी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार की लापरवाही से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस बार राज्य सरकार ने पिछले साल की तुलना में धान खरीदी का लक्ष्य भी कम रखा है और कृषि भूमि का रकबा भी घटाया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे शासन में धान खरीदी के बाद किसानों को तीन दिनों के भीतर भुगतान और मार्च तक पूरी खरीदी की लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में स्थिति बेहद खराब है।

पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि यह सरकार सहकारी समितियों को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल खरीदा गया धान अब तक कई स्थानों पर नहीं उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी राइस मिलरों पर दबाव बना रहे हैं कि वे खराब धान उठाएं, जबकि सरकार जमीनी हकीकत समझने को तैयार नहीं है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि वे समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हैं, क्योंकि सरकार खुद धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है।

दिल्ली में धमाके खुफिया तंत्र की विफलता : बघेल

दिल्ली में हुए धमाके का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि यह केंद्र की खुफिया तंत्र की विफलता का संकेत है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में भी इसी तरह की नाकामी देखने को मिली। यह देश का सबसे कमजोर गृह मंत्री है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक देश में कैसे आए।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियां विपक्षी नेताओं की जासूसी में लगी हुई हैं, जिसके कारण खुफिया नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार पर भी आरोप

बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में लगातार घटनाएं घट रही हैं, लेकिन विष्णु देव साय की सरकार जनता की बात सुनने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर नक्सली इलाकों से बाहर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भूमाफिया अब बस्तर के जंगलों में घुसकर जमीनें खरीदने लगे हैं।

TAGGED:BJPChhattisgarhCongressTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article UPSC Mains Result 2025: 2736 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
Next Article Chhattisgarh liquor scam छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आबकारी अधिकारियों को कड़ी शर्तों के साथ गिरफ्तारी से राहत
Lens poster

Popular Posts

चार लेबर कोड्स के खिलाफ देशभर में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, काली पट्‌टी बांधकर किया काम

लेंस डेस्क। 26 नवंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन…

By दानिश अनवर

‘भारत के कितने प्लेन गिरे’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया संसद में ये जवाब

rajnath singh parliament : संसद के मानसून सत्र के छठे दिन, सोमवार को लोकसभा में…

By पूनम ऋतु सेन

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, जानिए कौन सी स्कीम की बंद ?

बिजनेस डेस्क।भारत के सबसे बड़े  वाणिज्यिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

justice b sudershan reddy
देश

INDIA ब्लॉक से जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, दक्षिण के लिए क्या हैं मायने?

By अरुण पांडेय
EOW
छत्तीसगढ़

EOW के अफसरों पर लगे आरोपों पर रायपुर कोर्ट में सुनवाई अब 4 नवंबर को

By दानिश अनवर
Anganwadi
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में DJ सिस्टम गिरने से मासूम बच्ची की मौत, एक हफ्ते बाद भी वजह का पता नहीं

By Lens News
Germany
दुनिया

जर्मनी में मुख्य विपक्षी दल मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में चरमपंथी घोषित

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?