[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनियासाहित्य-कला-संस्कृति

कौन जीतेगा बुकर प्राइज 2025, लंदन में आज रात विजेता का ऐलान, भारतीय मूल की किरण देसाई भी दावेदार

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 10, 2025 1:49 PM
Last updated: November 10, 2025 1:50 PM
Share
Booker Prize 2025
Booker Prize 2025
SHARE

साहित्य जगत की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार बुकर प्राइज (Booker Prize 2025) के लिए आज रात लंदन में होने वाले समारोह में ब्रिटिश लेखक एंड्र्यू मिलर और भारतीय मूल की लेखिका किरण देसाई को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दोनों को चयन समिति ने टॉप फेवरेट बनाया है, और जीतने पर 50,000 पाउंड (करीब 66,000 डॉलर) की राशि के साथ-साथ किताबों की बिक्री और लेखक की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल मिलेगा।

खबर में खास
मिलर और देसाई की किताबें क्यों हैं आगे?बाकी दावेदारों की कहानियांबुकर का सफर, अमेरिकी लेखकों की एंट्री से विविधता

इस साल 153 उपन्यासों में से चुनी गई छह किताबों के बीच मुकाबला है। जजों के पैनल में आयरिश लेखक रॉडी डोयल (जो खुद 1993 में बुकर जीत चुके हैं) और ‘सेक्स एंड द सिटी’ की अभिनेत्री सारा जेसीका पार्कर शामिल हैं। डोयल ने एक सवाल पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ‘ये सभी किताबें प्रवास, वर्ग और मानवीय भावनाओं जैसे बड़े मुद्दों को बहुत संवेदनशील तरीके से छूती हैं।’ विजेता का ऐलान आज रात लंदन में होगा जो भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3 बजे के आसपास होगा।

मिलर और देसाई की किताबें क्यों हैं आगे?

बुकमेकर विलियम हिल ने मिलर की किताब ‘द लैंड इन विंटर’ को 15-8 के ऑड्स दिए हैं। ये कहानी 1962-63 की कड़ाके की सर्दी में इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में दो जोड़ों की प्रेम और रहस्यों की दास्तान है। 64 वर्षीय मिलर पहले भी 2001 में ‘ऑक्सीजन’ के लिए फाइनलिस्ट रह चुके हैं। उनके ठीक पीछे हैं देसाई, जिनकी किताब ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी’ को 2-1 के ऑड्स मिले हैं। ये 700 पेज की उपन्यास दो युवा भारतीयों की अमेरिका में नई जिंदगी की कहानी है, जो मिलेनियम के मोड़ पर सेट है। 54 वर्षीय देसाई का ये तीसरा उपन्यास है और पिछले 20 सालों में पहला है।

2006 में ‘द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस’ से बुकर जीत चुकीं देसाई अगर दोबारा जीत गईं तो जे.एम. कोएत्जी, पीटर कैरी, मार्गरेट एटवुड और हिलरी मैन्टेल के साथ पांचवीं बार दोहरी विजेता बनेंगी। जजों ने देसाई की किताब को ‘पीढ़ीगत परिवार की दास्तान, तीखा हास्य, मार्मिक प्रेम कहानी और देश की हालत का आईना’ बताया।

दिल्ली में जन्मी देसाई, जो न्यूयॉर्क में रहती हैं उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘एकाकीपन और प्रसिद्धि मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं लेकिन ये किताब यादों और प्रवास की गहराई दिखाती है।’

बाकी दावेदारों की कहानियां

बेटवे जैसे ऑनलाइन बुकमेकर्स ने भी मिलर को आगे रखा है उसके बाद देसाई को रखा गया है। हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक डेविड स्जालाई की ‘फ्लेश’ भी दांव पर लग रही है। ये एक व्यक्ति की जिंदगी को दशकों में सरल लेकिन गहरी नजर से बयां करती है। बाकी चार किताबें हैं: सुजैन चोई की ‘फ्लैशलाइट’ (परिवार की उलझी कहानी जिसमें गायब होना और शोक की परतें हैं), केटी किटामुरा की ‘ऑडिशन’ (अभिनय और पहचान की जटिलताओं पर), बेन मार्कोविट्स की ‘द रेस्ट ऑफ अवर लाइव्स’ (मध्यम आयु के संकट पर रोड ट्रिप)। जजों ने इन्हें ‘आत्ममंथन वाली कहानियां’ कहा है, जो आज के दौर की बेचैनी को बखूबी दर्शाती हैं।

बुकर का सफर, अमेरिकी लेखकों की एंट्री से विविधता

1969 में शुरू हुआ बुकर प्राइज लेखकों की किस्मत बदलने के लिए मशहूर है। सलमान रुश्दी, इयान मैक्यूअन, अरुंधति रॉय और 2024 की विजेता सैमंथा हार्वे (‘ऑर्बिटल’) जैसे नाम इससे चमके। पहले ये सिर्फ ब्रिटेन, आयरलैंड और राष्ट्रमंडल के अंग्रेजी उपन्यासों के लिए था, लेकिन 2014 से अमेरिकी लेखकों को भी जगह मिली।

TAGGED:Booker Prize 2025kiran desaiLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article दिल्ली-एनसीआर में सांसों में घुलती जहरीली हवा, AQI 400 पार, हो सकता है GRAP-3 लागू
Next Article Phalodi road accident टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   
Lens poster

Popular Posts

प्रधानमंत्री मोदी का जून माह में 22 लाख नौकरियां जुड़ने का दावा

नई दिल्ली। नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड…

By आवेश तिवारी

छत्तीसगढ़ के पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी बने जसम के राष्ट्रीय सह- सचिव

रायपुर। झारखंड की राजधानी रांची में जन संस्कृति मंच (Jan Sanskriti Manch) के दो दिवसीय…

By पूनम ऋतु सेन

निर्णायक अंत के सामने खड़े माओवादियों के जन्म की कथा !

माओवादी आंदोलन का मतलब अगर बंदूक के दम पर भारतीय राज्य से मुकाबला करना है,…

By Editorial Board

You Might Also Like

union carbide case
अन्‍य राज्‍य

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे पाए सरकारी वैज्ञानिक

By अरुण पांडेय
American Commission on Operation Sindoor
दुनिया

ये क्या कह रही है अमरीकी रिपोर्ट- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने भारत को हराया! कांग्रेस का सवाल- क्या विरोध करेंगे पीएम?

By आवेश तिवारी
Zelenskyy Modi Meet
दुनिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जल्द आएंगे भारत, राजदूत ने कहा – तारीख पर चल रही बात

By पूनम ऋतु सेन
SIR
देश

SIR पर बवाल के बीच संसद में वंदेमातरम पर चर्चा तय

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?