[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

डॉक्टर बनकर छिपा था आतंकी साजिश का मास्टरमाइंड, फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 10, 2025 12:07 PM
Last updated: November 10, 2025 4:24 PM
Share
Kashmir Police Faridabad Raid
Kashmir Police Faridabad Raid
SHARE

Kashmir Police Faridabad Raid: हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक सरकारी डॉक्टर के किराए के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आधुनिक हथियार बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर के एक डॉक्टर से जुड़ा है जो कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों की साजिश का हिस्सा निकला। जम्मू-कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में यह खुलासा हुआ जिससे एक बड़ा आतंकी नेटवर्क उजागर होने की आशंका बढ़ गई है।

खबर में खास
गिरफ्तारी से शुरू हुई जांच, फरीदाबाद पहुंची पुलिसफरीदाबाद के किराए के कमरे में छिपा था खतरनाक जखीरासाथी डॉक्टर भी फंसा, UAPA के तहत केससामान्य जिंदगी का नकाब, अंदर छिपी थी साजिश

गिरफ्तारी से शुरू हुई जांच, फरीदाबाद पहुंची पुलिस

मामला 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू हुआ। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद नाम के एक युवा डॉक्टर को हिरासत में लिया। आदिल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। शुरुआत में उसे श्रीनगर शहर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन वाले पोस्टर लगाने के शक में पकड़ा गया। पुलिस को शहर के कई इलाकों में ये पोस्टर मिले थे और सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में काम कर रहा डॉक्टर है।

पूछताछ के दौरान आदिल ने चौंकाने वाले राज खोले। उसने बताया कि वह हाल ही में अनंतनाग में छुट्टी पर गया था, जहां चुपके से जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार पोस्टर लगाए। सहारनपुर लौटकर उसने एक महिला डॉक्टर से निकाह कर लिया और हनीमून की तैयारी कर रहा था। लेकिन 27 अक्टूबर की रात को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे जम्मू-कश्मीर ले जाया गया।

फरीदाबाद के किराए के कमरे में छिपा था खतरनाक जखीरा

आदिल की निशानदेही पर पुलिस हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची। धौज गांव में तीन महीने पहले किराए पर लिया गया एक साधारण कमरा ही इस साजिश का केंद्र निकला। आदिल यहां खुद नहीं रहता था, बल्कि सिर्फ सामान रखने के लिए इस्तेमाल करता था। छापे में पुलिस को 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ, जो विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह आरडीएक्स जैसा शक्तिशाली पदार्थ नहीं है, लेकिन बड़े धमाके के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता था।

इसके अलावा, कमरे से एक असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, एक पिस्टल और सैकड़ों जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। सहारनपुर के अस्पताल के लॉकर से भी एक एके-47 राइफल बरामद हुई। कुल मिलाकर, दो एके-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद इस नेटवर्क की पुष्टि करतें हैं।

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह एक सुनियोजित मॉड्यूल का हिस्सा लगता है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर आरोपी से सख्त पूछताछ कर रही है।

साथी डॉक्टर भी फंसा, UAPA के तहत केस

आदिल की पूछताछ से एक और नाम सामने आया- मुजाहिल शकील। यह भी एक डॉक्टर है, जिसे 7 नवंबर को ही पुलवामा से गिरफ्तार किया गया। दोनों के बीच गहरी सांठगांठ होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून यानी UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के अनुसार, बिना लाइसेंस के ऐसी आधुनिक हथियार रखना गंभीर अपराध है, जिसकी सजा उम्रकैद तक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यह बरामदगी आतंकी गतिविधियों से सीधी जुड़ी हुई लग रही है।

सामान्य जिंदगी का नकाब, अंदर छिपी थी साजिश

डॉ. आदिल की जिंदगी बाहर से बिल्कुल सामान्य लगती थी। वह अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था लेकिन 2024 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सहारनपुर पहुंचा, जहां वी-ब्रॉस हॉस्पिटल और फिर फेमस हॉस्पिटल में नौकरी की। यहां के एडमिनिस्ट्रेटर ने बताया कि आदिल शांत स्वभाव का था, सिर्फ काम पर ध्यान देता था।

नौकरी से पहले उसकी सारी दस्तावेजों की जांच हुई थी- पता, मेडिकल डिग्री सब वैध थे। लेकिन अंदर ही अंदर वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का काम भी करता था, जो अब संदिग्ध लग रहा है।पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से आया और इसका असल मकसद क्या था। क्या यह कश्मीर घाटी में बड़े हमले की तैयारी थी? आरोपी से पूछताछ जारी है, और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए अलर्ट मोड में हैं।

TAGGED:JAMMU KASHMIRKashmir Police Faridabad RaidTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article महिलाओं के खाते में 10 हजार पर खामोश आयोग ने तमिलनाडु में रोक दी थी मुफ्त टीवी और मनीआर्डर योजना
Next Article Weather update भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठण्ड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, ला नीना हवाओं का दिखेगा असर
Lens poster

Popular Posts

261 करोड़ के सोना तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) छत्तीसगढ़ से जुड़े विदेश से सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन…

By Lens News

जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट

लेंस डेस्‍क। दुनिया की प्रमुख निवेश की अमेरिकी कंपनी ब्लैकरॉक को एक भारतीय उद्यमी ने…

By अरुण पांडेय

Unbundling a juggernaut

The leader of opposition Rahul Gandhi has effectively brought the issue of electoral fraud back…

By Editorial Board

You Might Also Like

Rajnath Singh
देश

ये अभी ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है, पाकिस्तान आतंकी संगठनों को फिर से फंडिंग कर रहा- राजनाथ सिंह

By Lens News Network
CGPSC 2024 Result
छत्तीसगढ़

CGPSC 2024 का Result जारी, दुर्ग के देवेश ने किया टॉप

By अरुण पांडेय
Sheikh Hasina
दुनिया

ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला

By पूनम ऋतु सेन
Sandesara Brothers Bank Scam
देश

6761 करोड़ के घोटाले में 5100 करोड़ की वसूली कर आरोपियों को छोड़ने का सुप्रीम आदेश

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?