[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 9 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 10, 2025 7:20 PM
Last updated: November 11, 2025 8:52 AM
Share
Delhi car blast
SHARE

नई दिल्‍ली। Delhi car blast Breaking: दिल्‍ली में लाल किले के पास कार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद आसपास खड़ी कई कारों में आग लग गई। यह धमका लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ है। धमाके में 9 की मौत और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर एनआईए और एनएसजी की टीमें पहुंचकर शुरुआती जांच में जुट गईं।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने कार में धमाका, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई.

दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली है!!लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका हुआ है.#Delhi #blast pic.twitter.com/5jUuSBFZid

— Shivam Pratap Singh (@journalistspsc) November 10, 2025

इस धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका लाजपत राय मार्केट के सामने हुआ, जिसके कारण वहां आग लग गई। घटनास्थल के समीप स्थित। जैन मंदिर और आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। धमाके का एक हिस्सा पास की एक दुकान में जाकर गिरा।

बताया जा रहा है कि यह एक धमाका एक कार में हुआ जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।अभी किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्‍ली कार धमाके के बाद पंजाब, यूपी, हरियाणा, राजस्‍थान, बिहार, छत्‍तीसगढ़ समेत देश के कई प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके पर @narendramodi का पहला बयान#redfort #lalqila #DelhiBlast #thelens pic.twitter.com/GGq7rNpg40

— The lens (@thelens_in) November 10, 2025

घटना के बाद देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। इस धमाके से कुछ राहगीर घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों की जान चली गई है।

धमाके की सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब एनएसजी और एनआईए की टीमें एफएसएल के साथ मिलकर गहन जांच शुरू कर चुकी हैं। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी से बात की है।

गृह मंत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम हर संभावना की तह तक जाएंगे और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। हर विकल्प की तुरंत जांच होगी और नतीजे जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि वह दिल्‍ली पहुंच रहे हैं।

शाम साढ़े 6 बजे हुआ धमाका

सोमवार शाम लगभग 6:55 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के निकट पार्किंग क्षेत्र में एक धीरे-धीरे आगे बढ़ रही गाड़ी में अचानक ज़ोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसके प्रभाव से पास खड़ी तीन अन्य वाहन भी आग की लपटों में घिर गए। इस हादसे में अब तक दस व्यक्तियों के मृत्यु की सूचना मिली है, वहीं कई घायल लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में उपचाररत हैं।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, धमाके के शिकार कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटनास्थल को दिल्ली पुलिस ने पूर्ण रूप से घेराबंदी कर लिया है और फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र करने में जुटे हैं। इसके अलावा, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि विस्फोट से ठीक पहले की हर गतिविधि का पता चल सके।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, “शाम करीब 6:52 बजे लाल सिग्नल पर रुकी एक कार में धमाका हुआ, जिससे आसपास की गाड़ियों को भी क्षति पहुंची। एफएसएल, एनआईए सहित सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गृह मंत्री ने हमें तलब किया है और अपडेट नियमित रूप से साझा किए जा रहे हैं।”

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 10, 2025

इस घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए विस्फोट की खबर अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद दुर्घटना में कई मासूमों की जान जाने की सूचना गहरा दुख पहुंचाती है।”

TAGGED:Big_NewsDelhi car blasDelhi car blastRed FortRedFort
Previous Article Assam Polygamy News असम में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट में नया विधेयक पास
Next Article Delhi air pollution जहरीली हवा के बीच
Lens poster

Popular Posts

जो इस डॉक्टर के होने का मतलब ना जान सके

विशेष टिप्पणी - रुचिर गर्ग 4 अप्रैल 2004 की सुबह–सुबह की बात है। पूर्व मुख्यमंत्री…

By रुचिर गर्ग

मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में राहुल के आरोपों की पुष्टि, चुनाव आयोग ने कहा-हमने किया पूरा सहयोग

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक की आलंद सीट में मतदाताओं के नाम डिलीट किए…

By आवेश तिवारी

दवाओं के दाम बेकाबू, आखिर वजह क्‍या है ?

why are medicines expensive: आज के समय में चिकित्सा का खर्च आम आदमी की पहुंच…

By The Lens Desk

You Might Also Like

EXIT POLL
देश

बिहार विधानसभा का बीता कार्यकाल, जहां एक रात में तय हुए गठबंधन और टूटे भी

By अरुण पांडेय
देश

बहस शुरू होने से पहले कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का ऑपरेशन महादेव

By पूनम ऋतु सेन
Taliban
देश

भारत की धरती से पाकिस्तान-अमरीका को तालिबान की ललकार

By आवेश तिवारी
Rahul Gandhi press conference
देश

राहुल गांधी ने CSDS के डेटा का इस्‍तेमाल नहीं किया : कांग्रेस   

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?