[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पूछा… कितने पुरुष और महिला मतदाताओं ने वोट डाले?  

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 10, 2025 4:24 PM
Last updated: November 10, 2025 5:18 PM
Share
bihar assembly election
SHARE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़े हमले किए। उन्होंने पूछा कि पहले चरण की वोटिंग को चार दिन गुजर जाने के बावजूद आयोग यह स्पष्ट नहीं कर सका कि कितनी महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तेजस्वी ने कहा, ‘पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ, मगर 10 नवंबर तक कोई सरकारी आंकड़ा जारी नहीं हुआ। यह डिजिटल युग है, फिर भी डेटा को दबाया जा रहा है। 11 नवंबर को दूसरा चरण है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे, लेकिन तब तक मतदान प्रतिशत भी अज्ञात रहेगा। ऐसे में शंकाएं पैदा होना लाजमी है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा जितने पाप करेगी, आयोग उतना ही उसे ढकने का प्रयास करेगा।’

तेजस्वी ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए मेघालय तक से सुरक्षा बलों को बुलाया गया है और उनकी ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि झारखंड या पश्चिम बंगाल से कोई बल नहीं मंगवाया गया। उन्होंने दावा किया कि इससे आयोग क्या संदेश देना चाहता है। आगे उन्होंने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग भाजपा के गुनाहों को मिटाने में जुटा है और पार्टी के हथियार की तरह कार्य कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘पीएम बताएं कि आने वाले 5 सालों में बिहार के लिए उनकी क्या रणनीति है। उनके बोल और काम में स्पष्ट अंतर दिखता है। वे हथियारों की बात करते हैं, लेकिन मंच पर मनोरमा देवी जैसे विवादास्पद प्रत्याशियों के साथ खड़े नजर आते हैं।’

राजद नेता ने आगे कहा, ‘एनडीए ने 20 वर्षों तक राज किया, पर बिहार को देश के सबसे पिछड़े स्तर पर धकेल दिया। दोहरे इंजन वाली सरकार से कोई लाभ नहीं मिला। पिछले दो दशकों में लाखों लोग पढ़ाई, नौकरी और चिकित्सा के लिए राज्य से पलायन कर गए।’

तेजस्वी ने वादा किया कि ’14 नवंबर के बाद बिहार में परिवर्तन की नई दास्तान शुरू होगी। हम इसे सबसे उन्नत राज्य बनाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण यूनिट्स, कृषि-आधारित उद्योग, आईटी केंद्र, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगे ताकि किसी बिहारी को रोजगार की तलाश में बाहर न भटकना पड़े।’

राजद नेता के दावों पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ‘ललन’ सिंह ने जवाबी हमला किया, ‘विपक्ष को झूठी बातें करने की लत है। पहले चरण में वे कहीं दिखाई नहीं देंगे। तेजस्वी के माता-पिता ने 15 साल बिहार को अंधकार में डुबोया था। सड़कें गड्ढों से भरी थीं, बिजली गायब थी और शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे।’

चुनाव में अनियमितता की कोशिश- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त पटना में डेरा जमाए हैं। वे होटलों के सीसीटीवी कैमरे बंद करवा रहे हैं और फिर आयोग के अधिकारियों से मिल रहे हैं। परिणामों से पहले ही दबाव डालना शुरू कर दिया है। ये लोग चुनाव में धांधली की फिराक में हैं।

तेजस्वी ने कहा कि 20 वर्षों में एनडीए ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। आज अपराध दर देखिए कहां पहुंच गई है। हमारी सरकार आएगी तो पलायन थामेंगे और हर घर में रोजगार पहुंचाएंगे।

TAGGED:Big_Newsbihar assembly electionBJPTejashwi asked the Election Commission
Previous Article BBC Executives Resign ट्रंप के भाषण से छेड़छाड़ मामले में बीबीसी के दो शीर्ष अधिकारियों का इस्‍तीफा
Next Article Jawaharlal Nehru Stadium जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार
Lens poster

Popular Posts

कोल्हापुरी चप्पल विवाद: Prada कंपनी ने मानी अपनी गलती, कारीगरों को मिलेगी पहचान?

इटली का मशहूर फैशन ब्रांड प्राडा ( PRADA KOLHAPURI CHAPPAL VIVAD) हाल ही में चर्चा…

By पूनम ऋतु सेन

10 महीने से फरार केके श्रीवास्तव EOW की हिरासत में, भोपाल में पकड़ा गया, ब्यूरो के शराब घोटाले सहित 3 केस में भी नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने केके श्रीवास्तव को रविवार तड़के…

By Lens News

आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने किया सरेंडर, 16 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित बन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

लेंस रिपोर्ट

क्‍या कुंभ और शेयर बाजार का कोई रिश्‍ता है?

By The Lens Desk
BJP in Bihar
लेंस रिपोर्ट

सुशासन बाबू के विरोध में विपक्ष का सबसे बड़ा मुद्दा ‘सुशासन’ कैसे बन गया?

By राहुल कुमार गौरव
Modi Putin meeting
देश

पुतिन का मोदी को भरोसा, जारी रहेगी रूस से तेल सप्‍लाई

By अरुण पांडेय
CPIML Manifesto
बिहार

भूमिहीन व गरीब परिवारों को भूमि, सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करेगी सीपीआई लिबरेशन

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?