[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

असम में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट में नया विधेयक पास

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 10, 2025 7:04 PM
Last updated: November 10, 2025 7:04 PM
Share
Assam Polygamy News
Assam Polygamy News
SHARE

Assam Polygamy News: असम सरकार ने महिलाओं के सम्मान और लैंगिक समानता के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य कैबिनेट ने रविवार को बहुविवाह रोकने वाले विधेयक को हरी झंडी दे दी। इस नए कानून के तहत, अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा शादी करता पकड़ा गया तो उसे सात साल तक की सख्त कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। यह अपराध गैर-जमानती होगा, यानी आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी।

खबर में खास
पीड़ित महिलाओं के लिए खास मदद का इंतजामउत्तराखंड के बाद असम का नंबर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ‘यह विधेयक ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025′ नाम से जाना जाएगा। इसे 25 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। हमारा मकसद महिलाओं को हर तरह की मुश्किल से बचाना है।’ सरमा ने कहा कि यह कानून सभी धर्मों पर बराबर लागू होगा, चाहे कोई हिंदू हो या मुस्लिम।

पीड़ित महिलाओं के लिए खास मदद का इंतजाम

सरकार ने बहुविवाह से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए एक अलग कोष बनाने का फैसला लिया है। इस कोष से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी, ताकि वे अपना जीवन आसानी से चला सकें। मुख्यमंत्री ने कहा,’अगर कोई महिला अनजाने में दूसरी शादी की पीड़िता हो जाती है, तो सरकार उसके साथ खड़ी होगी। मुआवजे की रकम और नियम विधेयक पास होने के बाद तय किए जाएंगे।’ हालांकि, इस कानून में कुछ अपवाद भी हैं।

संविधान की छठी अनुसूची के तहत आने वाले आदिवासी इलाकों जैसे बोडोलैंड, डिमा हसाओ और कार्बी आंग्लॉन्ग को इससे छूट दी गई है। सरमा ने स्पष्ट किया, ‘इन क्षेत्रों की अपनी पुरानी परंपराएं हैं, इसलिए उन्हें अलग रखा गया। साथ ही, 2005 से पहले इन इलाकों में बसे मुस्लिम परिवारों को भी राहत मिलेगी।’

उत्तराखंड के बाद असम का नंबर

अगर यह विधेयक विधानसभा से पास हो गया, तो असम उत्तराखंड के बाद बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा। असम पूर्वोत्तर का पहला ऐसा राज्य बनेगा। दो साल पहले सरकार ने इस मुद्दे पर एक समिति बनाई थी, लेकिन उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) के बाद इसे तेजी से आगे बढ़ाया गया।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब बॉलीवुड फिल्म ‘हक’ सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म 1985 के मशहूर शाह बानो केस पर बनी है, जिसमें तलाक के बाद मेंटेनेंस के अधिकार की लड़ाई दिखाई गई है। फिल्म इमरान हाशमी और यामी गौतम की है जो महिलाओं की आवाज को मजबूत करने का संदेश देती है।

TAGGED:Assam Polygamy NewsMOVIE HAQTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article bihar katha बिहार चुनाव: महिलाओं की भागीदारी और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
Next Article Delhi car blast Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 9 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे
Lens poster

Popular Posts

शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ EOW ने पेश किया पूरक चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने पांचवां पूरक चालान पेश किया…

By Lens News

Testing time for the nation

Yesterday’s attack in pahalgam is perhaps the worst in recent memory even the pulwama attack…

By Editorial Board

NMDC के खिलाफ हल्लाबोल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के दंतेवाड़ा में कंपनी के खिलाफ स्थानीय…

By Lens News

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

इधर इमरजेंसी की 50 वीं बरसी उधर कश्मीर में युवक को जूतों की माला पहनाकर बोनट पर अर्धनग्न घुमाया

By Lens News Network
Neha Singh Rathore
देश

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने खुद बताया कहां हैं वो, तलाश में यूपी पुलिस की दो टीमें

By अरुण पांडेय
BIHAR NEWS
बिहारलेंस रिपोर्ट

बिहार की जंग निर्णायक मोड़ पर है और 2 महीने से मैदान से बाहर हैं राहुल

By आवेश तिवारी
DURG NEWS
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने पकड़ी 6.60 करोड़ की नकदी, चार लोग हिरासत में

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?