[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

नोटबंदी को क्यों याद नहीं करती सरकार?

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 8, 2025 8:51 PM
Last updated: November 8, 2025 8:51 PM
Share
Demonetisation
SHARE

मोदी सरकार और भाजपा तथा एनडीए की राज्य सरकारें भले ही नौ साल पहले लागू की गई नोटबंदी को याद न रखें, लेकिन इसे भुलाया नहीं जा सकता, जिसकी वजह से देश के करोड़ों लोगों को अचानक एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात आठ बजे अचानक राष्ट्र के नाम संबोधन में उस समय प्रचलन में मौजूद पांच सौ और हजार रुपये के नोटों को अवैध घोषित कर दिया था, जिससे हड़कंप मच गया था।

सरकार की ओर से कहा गया था कि इस नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगेगा, नकली नोट जब्त हो जाएंगे और आतंकवाद पर लगाम कसेगी। लेकिन इसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी थी। नोटबंदी ने एक तरह से छोटे और मध्यम उद्योगों में तालाबंदी की स्थिति ला दी थी, जिससे वे आज भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

यही नहीं, नोटबंदी के एक साल बाद लाए गए त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने बची खुची कसर पूरी कर दी थी, जिसका सर्वाधिक असर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) किसानों और प्रवासी मजदूरों पर पड़ा था। इस दोहरी मार ने आम आदमी की दुश्वारियां बढ़ा दी थीं, जिसे आगे चलकर कोविड और मनमाने ढंग से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ा था।

जानकार कहते हैं कि नोटबंदी जैसे उपाय कालेधन पर एक हद तक ही अंकुश लगा सकते हैं। नोटबंदी से दो महीने पहले तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे अर्थशास्त्री रघुराम राजन स्वीकार कर चुके हैं कि उनसे इस बारे में जब सरकार की ओर से मशविरा किया गया था तब उनकी सलाह थी कि यह कारगर नहीं हो सकता। यही नहीं, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और देश में नई आर्थिक नीतियों के वास्तुकार डॉ. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी की वजह से जीडीपी में जो दो फीसदी की गिरावट की आशंका जताई थी, वह सही साबित हुई थी।

हकीकत यह है कि नोटबंदी के ऐलान के समय देश में पांच सौ एक हजार रुपये के जितने नोट प्रचलन में थे, उनमें से 99 फीसदी रिजर्व बैंक के वापस आ गए थे! इसके बावजूद इसे लेकर आज तक सरकार ने कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं दिया है।

दरअसल मोदी सरकार के साथ एक मुश्किल यह है कि वह अपनी गलतियों को कभी स्वीकार नहीं करती। इसके उलट वह श्रेय लेने में पीछे नहीं रहती, जैसा कि उसने जीएसटी में भारी विरोध के बाद किए गए बदलाव के बाद किया है। जीएसटी 2.0 को सरकार और भाजपा ने बचत उत्सव की तरह प्रचारित किया है। दूसरी ओर मोदी सरकार भले ही स्वीकार न करे कि नोटबंदी एक गलत कदम था, लेकिन वह उसे अपनी उपलब्धि बताने से भी गुरेज करती है।

नोटबंदी को लेकर द लेंस के YouTube पेज पर यह रिपोर्ट जरूर देखें।

TAGGED:DemonetisationEditorial
Previous Article Arun Sao कांग्रेस ने डिप्टी CM अरुण साव पर भतीजे की तेरहवीं में PWD के 97 लाख रुपए भुगतान का लगाया आरोप, विभाग ने बताया भ्रामक
Next Article demonetisation नोटबंदी के 9 साल बाद सवाल वही, कितना मिटा काला धन?
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने किया सरेंडर, 16 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित बन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से…

By दानिश अनवर

टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में धान खरीदी की अव्यवस्थाओं ने एक…

By Lens News

असम में पावर प्रोजेक्‍ट के लिए 14 सौ परिवार जमीन से बेदखल, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन तेज

द लेंस डेस्‍क। असम के धुबरी जिले में प्रस्तावित थर्मल पावर परियोजना को लेकर विरोध…

By Lens News Network

You Might Also Like

Chandrachud interview
English

Chandrachud interview: admission of guilt

By Editorial Board
India-Pakistan relations
English

A disaster for foreign policy

By Editorial Board
Dalit girl in Garba
लेंस संपादकीय

दलित बेटी के गरबा में आने से ऐतराज… धिक्कार है!

By Editorial Board
Leh Protest
लेंस संपादकीय

लद्दाख से उठती आवाजों को सुने केंद्र सरकार

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?