[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, मानवता के विरुद्ध अपराधों में दोषी करार
पीएम मोदी के  ‘मेक इन इंडिया’ का सुपर हीरो अवतार अडानी समूह !
कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट केस – NIA ने माना डॉक्टर उमर था सुसाइड बॉम्बर
सऊदी अरब में भयानक बस हादसा, 45 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत, उमरा के बाद मदीना लौट रहे थे यात्री
बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल
किताब विमोचन:  ‘अनश्वर’ के पन्‍नों में उतरा दलाई लामा का जीवन
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

बिहार के लिए घोषणा पत्र में क्‍या है एनडीए का संकल्‍प?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 31, 2025 4:09 PM
Last updated: October 31, 2025 4:11 PM
Share
Bihar Assembly Election
SHARE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को एनडीए ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इस दस्तावेज में किसानों को हर माह तीन हजार रुपये, सात नए एक्सप्रेसवे, मुफ्त बिजली, चिकित्सा सुविधा, पक्का घर और कर्पूरी ठाकुर सम्मान राशि समेत कुल 25 प्रमुख वादे शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की उपस्थिति में इस दस्तावेज को जारी किया गया। इसे विकसित बिहार की रूपरेखा बताया गया।

हालांकि जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री चिराग पासवान सहित सभी बड़े नेता वहां से चले गए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की तरफ से संकल्प पत्र की विस्तार से जानकारी दी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब सिर्फ विकास की भाषा समझती है। उसे मालूम है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कितना काम हुआ है। आने वाले पांच वर्षों में बिहार को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवाओं, महिलाओं, गरीबों, दलितों और अति पिछड़ों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पांच साल में एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां और रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। बिहार के युवा देश विदेश कहीं भी जाएं, इसके लिए हर सुविधा दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की मदद एनडीए की सरकार देगी। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। सरकार बनने पर मिशन करोड़पति शुरू होगा, जिससे महिलाओं को करोड़पति बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

अति पिछड़े समाज के श्रमिक वर्ग को दस लाख रुपये की सहायता मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अगुवाई में एक आयोग बनेगा, जो इस समाज को मुख्यधारा में लाने के उपाय सुझाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र की किसान सम्मान निधि में छह हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। अब एनडीए की बिहार सरकार हर किसान को तीन हजार रुपये मासिक देगी, यानी कुल नौ हजार रुपये सालाना। यह योजना कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान के नाम से चलेगी।

TAGGED:bihar assembly electionBJPjduNDAnda manifestoTop_News
Previous Article Sardar Patel and Indira Gandhi सरदार पटेल का अधूरा काम इंदिरा ने पूरा किया!
Next Article Blue Water ब्लू वाटर में डूबे 10वीं के दो छात्र, क्लास बंक कर दोस्तों संग गए थे घूमने
Lens poster

Popular Posts

1 सितंबर से नहीं जाएगी रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट में होगी मर्ज

नई दिल्‍ली। भारतीय डाक विभाग अपनी सबसे पुरानी सेवाओं में से एक रजिस्टर्ड पोस्ट को…

By अरुण पांडेय

सड़कों की दुर्दशा के सवाल पर डिप्‍टी CM ने सोशल मीडिया पर क्यों शेयर कर दिया पूर्व CM का मोबाइल नंबर?

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने बंग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक पोस्‍ट किया,…

By Lens News Network

आंध्र प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में रविवार, 13 अप्रैल…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Habib Tanvir
साहित्य-कला-संस्कृति

कालीबाड़ी और मुहब्बत का फूल

By The Lens Desk
Devas-Antrix Deal
अर्थ

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इसरो के खिलाफ फैसला, आखिर क्या है 1.29 अरब डॉलर का मामला?

By Lens News
Abhishek Verma
छत्तीसगढ़

शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा कल पहुंचेंगे रायपुर

By दानिश अनवर
लेंस रिपोर्ट

रफ्तार से होड़ लेते गिग वर्कर, 15 घंटे काम पर

By Amandeep Singh

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?