[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
शेख हसीना मानवता के विरुद्ध दोषी करार
पीएम मोदी के  ‘मेक इन इंडिया’ का सुपर हीरो अवतार अडानी समूह !
कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट केस – NIA ने माना डॉक्टर उमर था सुसाइड बॉम्बर
सऊदी अरब में भयानक बस हादसा, 42 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत, उमरा के बाद मदीना लौट रहे थे यात्री
बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल
किताब विमोचन:  ‘अनश्वर’ के पन्‍नों में उतरा दलाई लामा का जीवन
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

पीएम मोदी को क्‍यों याद आया छपारा का लेमनचूस? लालू-राबड़ी पर लगाया बड़ा आरोप  

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 30, 2025 4:09 PM
Last updated: October 30, 2025 4:10 PM
Share
PM Modi Bihar Rally
SHARE

छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी रैली में छपरा के लेमनचूस (टॉफी) को याद करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकारों ने बिहार की औद्योगिक प्रगति को ठप कर दिया और बच्चों की पसंदीदा लेमनचूस टॉफी की मिठास छीन ली।

पीएम ने कहा, “आजकल आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल उद्योगों और कारखानों को लेकर झूठ फैला रहे हैं। लेकिन युवाओं को इनकी हकीकत जानना जरूरी है। मढौरा कभी बिहार का एक समृद्ध औद्योगिक केंद्र था, जो अंग्रेजों के समय से फलता-फूलता था। यहां लेमनचूस बनता था, जो पुरानी पीढ़ी को अच्छे से याद है। मुझे भी बचपन में स्कूल में लेमनचूस की एक गोली मिलती थी, जिसका हम बेसब्री से इंतजार करते थे। यह टॉफी छपरा में बनती थी और पूरे देश में बच्चों की पसंद थी। मढौरा की चॉकलेट और लेमनचूस देशभर में भेजे जाते थे।”

मोदी ने आगे कहा कि जंगलराज ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। रंगदारी, फिरौती और गुंडा टैक्स ने उद्योगों को बंद करवा दिया। मढौरा की मॉर्टन फैक्ट्री, जो अंग्रेजों के जमाने से थी, बंद हो गई। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए और उन्हें पलायन करना पड़ा। पीएम ने कहा, “आज भी उद्योगपति और निवेशक आरजेडी और लाल झंडे वालों का नाम सुनकर डरते हैं और दूसरे राज्यों में चले जाते हैं।”

छपरा की सभा में पीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मढौरा का गौरव फिर से लौट रहा है। मढौरा की रेल फैक्ट्री इसका उदाहरण है, जहां बने रेल इंजन अब अफ्रीका तक निर्यात हो रहे हैं। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनके घोषणा पत्र सिर्फ रंगदारी और भ्रष्टाचार की सूची हैं।

छठ पूजा के बहाने राहुल गांधी को घेरा

वहीं मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के छठ पूजा पर दिए बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट के लिए छठ पूजा का अपमान कर सकता है? क्या बिहार और हिंदुस्तान इसे बर्दाश्त करेगा? निर्जला व्रत रखने वाली माताएं-बहनें इसे सहेंगी?

कांग्रेस और आरजेडी के लिए छठ पूजा नौटंकी है, लेकिन बिहार की माताएं-बहनें इसे माफ नहीं करेंगी।” पीएम ने कहा कि छठ पूजा का अपमान बिहारवासी सैकड़ों साल तक नहीं भूलेंगे। उन्होंने जोड़ा, “बिहार का गौरव बढ़ाना, इसकी संस्कृति और बोली को हर कोने तक पहुंचाना, एनडीए और बीजेपी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

TAGGED:bihar assembly electionNarendra ModiPM Modi Bihar rallyRJDTop_News
Previous Article PM's visit to Chhattisgarh छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे 21 सवाल, कहा – ‘मोदी की गारंटी दम तोड़ चुकी’
Next Article Divyang Protest पीएम मोदी के आने से पहले निःशक्त आंदोलनकारियों की तालाबंदी
Lens poster

Popular Posts

शुभेंदू अधिकारी के काफिले पर हमला, कार के शीशे तोड़े

द लेंस। पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदू अधिकारी के काफिले पर आज…

By अरुण पांडेय

130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बिफरी ममता बनर्जी, बताया- सुपर आपातकाल, मृत्यु वारंट

लेंस डेस्‍क। लोकसभा में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025 की पश्चिम बंगाल…

By अरुण पांडेय

Cricket: A false revenge

The Dubai one dayer between India and Pakistan, didn’t live up to the drama, that…

By Editorial Board

You Might Also Like

Kerala BJP
अन्‍य राज्‍य

जम्मू-कश्मीर से मतदाता लाकर केरल की लिस्‍ट में जोड़ेंगे: भाजपा उपाध्यक्ष

By आवेश तिवारी
rss meeting nagpur
देश

अरविंद नेताम ने संघ प्रमुख से कहा : अपनी छतरी में बौद्ध, जैन और सिख समुदाय जैसी जगह दे दें आदिवासियों को 

By The Lens Desk
Gallantry Award
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों और जवानों को गैलेंट्री अवार्ड

By दानिश अनवर
Vijay Sharma On Telangana
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा- जब बस्‍तर के आदिवासी मारे जा रहे थे, तब कहां थे शांति वार्ता वाले?

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?