[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, मानवता के विरुद्ध अपराधों में दोषी करार
पीएम मोदी के  ‘मेक इन इंडिया’ का सुपर हीरो अवतार अडानी समूह !
कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट केस – NIA ने माना डॉक्टर उमर था सुसाइड बॉम्बर
सऊदी अरब में भयानक बस हादसा, 45 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत, उमरा के बाद मदीना लौट रहे थे यात्री
बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल
किताब विमोचन:  ‘अनश्वर’ के पन्‍नों में उतरा दलाई लामा का जीवन
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भाजपा नेता का दुस्‍साहस, किसान को थार से कुचलकर मार डाला, बेटियों से बदसलूकी

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 27, 2025 7:38 PM
Last updated: October 28, 2025 3:30 PM
Share
Farmer crushed to Thar
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में रविवार को जमीन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र नागर और उनके साथियों ने किसान रामस्वरूप नागर पर लाठियों और लुहांगी से हमला किया, जिसके बाद उसे थार जीप से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई। बताया जाता है कि रामस्वरूप (40 वर्ष) अपनी पत्नी विनोद बाई (38 वर्ष), बेटियों तनीषा (17 वर्ष) और कृष्णा (17 वर्ष) के साथ अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर गांव के 10-15 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और रामस्वरूप को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। इस दौरान उनकी बेटियों के साथ भी बदसलूकी की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। हमले में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें रामस्वरूप की दोनों बेटियां भी शामिल हैं।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम रामस्वरूप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र नागर, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन, हरीश, नीतेश, देवेंद्र, कमलेशबाई, लक्ष्मीबाई, हुकुम, प्रिंस, गौतम, सम्मीबाई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य आरोपी महेंद्र नागर, जो गणेशपुरा के बूथ क्रमांक 55 का भाजपा मंडल अध्यक्ष था, उसे पार्टी ने तत्काल सभी पदों से हटा दिया है। बताया जाता है कि महेंद्र पहले कांग्रेस में सक्रिय था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उसने भी पार्टी बदल ली थी।

इस हमले में रामस्वरूप की पत्नी, बेटियों और उनके मामा के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया।

एसडीओपी अष्ठाना ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक रामस्वरूप के बारे में बताया गया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता था।

सोमवार सुबह जिला अस्पताल में रामस्वरूप का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। लंबी समझाइश के बाद एसडीओपी विवेक अष्ठाना, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल और कुछ कांग्रेस नेताओं ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पोस्टमार्टम के लिए मनाया।

TAGGED:BJP leaderFarmer crushed to TharGunaMadhya PradeshTop_News
Previous Article Chaitanya Baghel पूर्व सीएम के बेटे को राहत नहीं, ईडी कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत अर्जी की खारिज
Next Article Vinod Kumar Shukla कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती
Lens poster

Popular Posts

क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर से अप्रसन्न लौटे?

रायपुर। क्या रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े शिष्टाचार का यथोचित पालन करने…

By लेंस ब्यूरो

सावरकर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर राहुल पर सुप्रीम कोर्ट आगबबूला

नई दिल्ली। (supreme court on rahul gandhi) सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

By Lens News

केंद्र में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 14 नौकरशाहों के बदले विभाग

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली भारत सरकार ने शुक्रवार को एक बड़े फेरबदल में सिविल सेवा…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Rahul Gandhi
देश

राहुल का बड़ा आरोप एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वोटचोरी से बनी सरकार

By आवेश तिवारी
Attack On Sushil Kedia Office
अन्‍य राज्‍य

भाषा विवाद को लेकर निवेशक केडिया के आफिस में तोड़फोड़

By Lens News Network
Salman Khan
स्क्रीन

पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया

By आवेश तिवारी
देश

आतंक के खिलाफ देश एक

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?