[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

खुलासा: अमेरिकी सेना का दुभाषिया था अल-कायदा का आतंकी, महिला के कपड़े में भागा था लादेन

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 25, 2025 2:11 PM
Last updated: October 25, 2025 2:11 PM
Share
Osama bin Laden
SHARE

लेंस डेस्‍क। कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा का संस्थापक और एक समय अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाने वाला ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान के तोरा-बोरा पहाड़ों से महिला के भेष में जान बचाने के लिए पाकिस्‍तान की ओर भाग निकाला था। यह खुलासा एक पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी जॉन किरियाकू ने किया है।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में किरियाकू ने बताया कि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के कमांडर का दुभाषिया वास्तव में अल-कायदा का सदस्य था, जिसने लादेन को भागने में सहायता की।

आपको याद दिला दें कि 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क में अल-कायदा द्वारा किए गए हमले में लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। इसके बाद मई 2011 में अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में ओसामा बिन लादेन का ठिकाना खोज निकाला। 2 मई को अमेरिकी विशेष बलों ने एक अभियान चलाकर उसके ठिकाने पर हमला किया और उसे मार गिराया।

किरियाकू ने बताया कि अमेरिकी सेना को यह नहीं पता था कि उनका दुभाषिया अल-कायदा का आतंकी था, जिसने सेना में सेंधमारी कर रखी थी। जब यह पता चला कि लादेन घिर चुका है, तो अमेरिका ने उसी दुभाषिए के माध्यम से लादेन को पहाड़ों से नीचे उतरने का संदेश भेजा।

इस दौरान अल-कायदा ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकालने और आत्मसमर्पण के लिए सुबह तक का समय मांगा। दुभाषिए ने अमेरिकी कमांडर को इसके लिए राजी कर लिया, लेकिन इस बीच लादेन ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बुर्का पहनकर, महिला के वेश में वहां से भाग निकला और पाकिस्तान पहुंच गया।

किरियाकू ने कहा कि सुबह होने पर पता चला कि तोरा-बोरा की पहाड़ियां खाली थीं और सभी आतंकी फरार हो चुके थे। इसके बाद अमेरिका ने अपनी लड़ाई को पाकिस्तान तक ले जाने का निर्णय लिया। 2011 में अमेरिका ने एक विशेष अभियान चलाकर एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया, जिससे पाकिस्तान और आतंकियों के बीच संबंध दुनिया के सामने उजागर हुए।

किरियाकू ने यह भी दावा किया कि 2002 में जब वे पाकिस्तान में सीआईए के आतंकवाद-रोधी अभियानों के प्रमुख थे, तब उन्हें सूचित किया गया था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण पेंटागन के पास है। उनके मुताबिक, तत्कालीन पाकिस्तानी नेता मुशर्रफ ने भय के कारण यह नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में पाकिस्तानी सेना ने इस बात से इनकार किया है। किरियाकू ने चेतावनी दी कि अगर अब पाकिस्तानी सेना के पास परमाणु हथियारों का नियंत्रण है, तो यह स्थिति बहुत जोखिम भरी हो सकती है।

TAGGED:al QaedaOsama bin LadenTop_News
Previous Article EOW EOW के अफसरों पर लगे आरोपों पर रायपुर कोर्ट में सुनवाई अब 4 नवंबर को
Next Article Australian women cricketers molested इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़
Lens poster

Popular Posts

निर्मल वर्मा की जयंती पर विशेष : जिनकी कलम गढ़ती थी कहानियों का निर्मल संसार

“सरकारी घोषणा हुई है कि अमरौली प्रोजेक्ट के अंतर्गत नवागांव के अनेक गांव उजाड़ दिए…

By अरुण पांडेय

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण घोषणा में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में…

By अरुण पांडेय

लौटते मानसून का सितम-उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही, देश भर में बारिश का अलर्ट

नई दिल्‍ली। weather report : मानसून धीरे धीरे विदा हो रहा है लेकिन जाते जाते…

By Lens News Network

You Might Also Like

BJP in Bihar
लेंस रिपोर्ट

मतदाता सूची संशोधन से बिहार में क्यों है नाराजगी?

By राहुल कुमार गौरव
Bhupendra Savanni
छत्तीसगढ़

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन का आरोप, वेंडर्स ने मुख्यमंत्री से शिकायत, CMO करा रहा जांच

By दानिश अनवर
Sarma vs Gogoi
देश

हिमांता और गोगोई के बीच X वॉर, एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले

By Lens News Network
Suryakant Tiwari
छत्तीसगढ़

डीएमएफ में सूर्यकांत तिवारी को जमानत, कोल लेवी केस में अंतरिम जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?