[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देशबिहार

लालू प्रसाद यादव के लेफ्ट हैंड जगदानंद बाबू ने सिर्फ एक टिकट मांगा था जो नहीं मिला

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 25, 2025 4:54 PM
Last updated: October 25, 2025 4:55 PM
Share
Bihar assembly elections
SHARE

नेशनल ब्यूरो। स्वतंत्रता आंदोलन की शानदार विरासत, अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई, 28 साल के उम्र में अमेरिका में जल आपूर्ति आयोग का निदेशक बनना, भारत लौटने के बाद 33 साल की उम्र में नीतीश कुमार के सलाहकार के तौर पर काम करना, नीतिगत मुद्दों पर गहरी पकड़ होना, बिहार पॉलिसी डॉयलॉग जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाना ये बातें बेशक आपको प्रभावित कर सकती हैं लेकिन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही आरजेडी को प्रभावित करने के लिये काफी नहीं हैं। अगर होती तो पूर्वी चंपारण के मधुबन विधानसभा सीट से शाश्वत गौतम का टिकट नहीं काटा जाता।

राजपूत समाज से आने वाले शाश्वत गौतम का टिकट काटा जाना इसलिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मधुबन विधानसभा में राजपूतों का वोट ही निर्णायक माना जाता है। गौतम के नाम का प्रस्ताव आरजेडी के संस्थापक जगदानंद सिंह और उनके बेटे सांसद सुधाकर सिंह ने दिया था फिर भी आरजेडी नेतृत्व ने उन्हें विधासभा चुनाव का प्रत्तयाशी बनाने के योग्य नहीं समझा। अब पार्टी में इसको लेकर भारी नाराजगी है।

जानकारी मिली है कि गौतम का टिकट काटकर जिस संध्या रानी कुशवाहा को टिकट दिया गया है उनकी राजनीतिक हैसियत गौतम के मुकाबले काफी कम मानी जाती है। यहां तक कि संध्या रानी तो टिकट मिलने से पहले तक आरजेडी की सदस्य तक नहीं थीं

इतना ही नहीं चर्चा है कि संध्या रानी का देवर स्थानीय भाजपा विधायक के लिए ठेकेदारी का काम भी करता है। पिछली बार इस सीट पर बीजेपी के रणधीर सिंह ने 5878 वोट से जीत हासिल की थी जबकि आरजेडी के मदन कुमार दूसरे नंबर पर थे।

पहले माना जा रहा था गौतम की टिकट पक्की है लेकिन अंतिम वक्त में उनका नाम तेजस्वी यादव के सलाहकारों के हस्तक्षेप के बाद काट दिया गया। गौतम की पहचान एक प्रबुद्ध, कर्मठ और एक ऐसे युवा समाजवादी नेता के तौर पर की जाती है जिसकी निगाह नीति, तकनीक और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में भी जमी रहती है।

गौतम के दादा स्वतंत्रता सेनानी थे और मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक थे. मोतिहारी में एस एन एस कॉलेज और मुंशी सिंह कॉलेज इनके ही परिवार के लोगों द्वारा स्थापित किया गए थे।

पिता के निधन के बाद शाश्वत ने 2017 में उन्होंने अमेरिका की नौकरी छोड़कर बिहार लौटने का फैसला लिया और नीतीश कुमार के सलाहकार के रूप में काम किया। जानकार बताते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जारी सर्वदलीय मांग पत्र भी उन्हीं के निर्देशन में तैयार हुआ। बाद में वे बिहार सरकार के वित्त विभाग के Centre for Economic Policy & Public Finance में डायरेक्टर रहे।

आरडेडी सूत्रों के मुताबिक शाश्वत गौतम को राजद से टिकट न मिलने का एक कारण उनका आरजेडी की जातिगत राजनीति में फिट न होना भी है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर मधुबन विधानसभा के रहने वाले एक समाजसेवी का कहना था : “लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए दशकों तक पूरी मजबूती के साथ खड़े रहने का इनाम जगताबाबू और सुधाकर सिंह को यही मिला कि वह एक लायक जीतने वाले राजपूत को विधानसभा का टिकट तक नहीं दिलवा पाए”।

इतना ही नहीं, सभी ग्राउंड सर्वे और रिपोर्ट में यह बात कही गई थी कि शाश्वत गौतम को अगर महागठबंधन अपना प्रत्याशी बनाता है तो मधुबन की सीट निश्चित तौर पर महागठबंधन के खाते में जाएगी।लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे इलाके में यह सवाल उठाये जा रहे हैं कि कहीं आरजेजी का पूरा चुनावी अभियान किसी दबाव के तहत तो संचालित नहीं हो रहा है?

TAGGED:Bihar assembly electionsJagdanand BabuLalu Prasad YadavRJDTop_News
Previous Article Andhra Pradesh bus accident …तो क्‍या 234 स्मार्टफोन्स बने आंध्र प्रदेश बस हादसे की वजह?
Next Article Satish Shah passes away मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, वायरल हो गई आखिरी पोस्‍ट
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च,’घर-घर में कमल खिलाएंगे’

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग 'घर-घर में कमल…

By The Lens Desk

ईरान पर हमले के लिए भारतीय वायु क्षेत्र के इस्तेमाल का भारत सरकार ने किया खंडन

नई दिल्ली। भारत सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों…

By Lens News

अमरनाथ यात्रा पर भारी बारिश के कारण 1 हफ्ते पहले रोक

श्रीनगर. भारी बारिश और यात्रा मार्गों को हुए नुकसान के कारण अमरनाथ यात्रा AMARNATH YATRA…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Weather Update
देश

मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

By पूनम ऋतु सेन
thailand pm paetongtarn shinawatra
दुनिया

थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा निलंबित, फोन बातचीत लीक बनी वजह, कोर्ट ने सुनाया फैसला

By अरुण पांडेय
छत्तीसगढ़

जगदलपुर में मुर्गा और बकरा लेकर SDM कार्यालय पहुंचे PCC चीफ बैज, बोले- जी सर, जी सर नहीं किया इसलिए FIR हुई

By नितिन मिश्रा
Ayodhya
देश

अयोध्‍या : हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट, जांच में सैंपल फेल

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?