[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

कर्पूरी ग्राम से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, खुद को बताया पिछड़े वर्ग से, निशाने पर रही महागठबंधन की सियायत

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 24, 2025 2:19 PM
Last updated: October 24, 2025 2:20 PM
Share
PM Modi Bihar rally
SHARE

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली जनसभा की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से की। जहां उन्‍होंने खुद को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को पिछड़े समुदाय से आने वाला बताकर लोगों से भावनात्मक जुड़ाव की कोशिश की।

मोदी ने कहा कि उन्हें कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही आज उनके जैसे, नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर जैसे लोग, जो गरीब और पिछड़े परिवारों से हैं, बड़े मंचों पर हैं।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और वंचितों को नए अवसर देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ, जो सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सेवा को प्राथमिकता देती है। पक्के मकान, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय और नल से जल जैसी सुविधाएं गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के रास्ते को सुशासन का आधार बनाया और दलितों, महादलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।

मोदी ने छोटे किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले छोटे किसानों को सरकारी मदद या बैंक सुविधाएं नहीं मिलती थीं। लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार के छोटे किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत 28 हजार करोड़ रुपये जमा किए।

उन्होंने विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो यह पैसा जनता तक नहीं पहुंचता। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि ये दल बिहार के विकास के बजाय अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता, जो आर्यभट्ट की धरती से है, इनके झूठे वादों को समझती है।

प्रधानमंत्री ने राजद शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि उस दौरान हत्या, अपहरण और फिरौती जैसे अपराध आम थे, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं, युवाओं, दलितों और पिछड़ों को हुआ। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में नक्सलवाद भी बढ़ा, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने 2014 के बाद अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए ने नक्सलवाद और माओवाद को कमजोर किया है और जल्द ही बिहार को इस आतंक से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे अपनी गारंटी बताया।

TAGGED:Bihar assembly electionsNarendra ModiNDANitish KumarPM Modi Bihar rallyTop_News
Previous Article Ratan Lal Dangi DSP, SDOP, डिप्टी कलेक्टर, आरक्षक के खिलाफ तुरंत एफआईआर तो IPS को जांच की विशेष रियायत क्यों?
Next Article EXIT POLL बिहार का पुनर्जागरण: राजनीति नहीं, चेतना की जरूरत
Lens poster

Popular Posts

आर्मी चीफ का अल्टीमेटम – भूगोल में रहना है तो आतंकवाद रोके, एयर चीफ मार्शल का दावा – पाकिस्तान के पांच F-16 गिराए

लेंस डेस्क। भारत के थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है…

By दानिश अनवर

आर्थिक तंगी से जूझ रहे भाजपा नेता से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल

रायपुर। अपनी बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक तंगी के कारण इच्छा मृत्यु की मांग…

By दानिश अनवर

नवा रायपुर में पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट रजिस्ट्री दफ्तर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में मंगलवार को पीपीपी मोड पर स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

मुझे दिल्ली में कश्मीर के नंबर वाली कार से चलने में डर लगता है, बोले सीएम अब्दुल्ला

By आवेश तिवारी
Operation Sindoor
देश

मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों के मारे जाने की खबर, करतारपुर कॉरिडोर भी बंद

By The Lens Desk
Rajesh Moonat's PC:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने हर अच्छी चीज का विरोध किया, बाद में जब वह बन गई तो उसका इस्तेमाल भी किया : मूणत

By Lens News
RSS vs congress
देश

आरएसएस को संविधान की प्रस्तावना नापसंद, कांग्रेस ने किया हमला

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?