[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

भारत-पाकिस्तान तनाव की छाया हॉकी पर

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 24, 2025 10:26 PM
Last updated: October 24, 2025 10:26 PM
Share
India-Pakistan hockey
SHARE

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की छाया अब हॉकी पर भी प़ड़ गई है, जिसके चलते पाकिस्तान ने अगले महीने 28 नवंबर से भारत में होने वाले जूनियर विश्व कप हॉकी में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों को वजह बताई है और इसी वजह से उसने इससे पहले एशिया कप हॉकी से भी खुद को अलग कर लिया था।

यह सचमुच दुखद है, क्योंकि कभी हॉकी न सिर्फ इस महाद्वीप की पहचान हुआ करती थी, बल्कि भारत और पाकिस्तान का विश्व हॉकी में लंबे समय तक दबदबा भी रहा है। वास्तव में भारत औऱ पाकिस्तान के आठ दशक पुराने उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों का असर खेलों पर भी पड़ता रहा है, लेकिन अभी मामला इतना सरल भी नहीं है, जैसा कि यह दिख रहा है।

आखिर महीने भर नहीं हुए जब भारत और पाकिस्तान ने दुबई में हुए एशिया कप क्रिकेट में हिस्सा लिया था और उनके बीच दो रोमांचक मैच भी हुए थे। 25 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की वजह से दोनों देश युद्ध की कगार पर खड़े थे।

भारत ने सिंधु नदी समझौता तोड़कर पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोक दिया था और यह कहा गया था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता! लेकिन इस हमले के कुछ महीने बाद ही क्रिकेट ने दोनों देशों की टीमों को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया था। तब खेल के अंतरराष्ट्रीय नियमों का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को जायज ठहराया गया था। लेकिन क्या यह किसी से छिपा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अधिक कमाई करने वाले मुकाबलों में गिना जाता है।

दरअसल सवाल तो यही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हो सकता है, तो हॉकी क्यों नहीं? इस मामले में पाकिस्तान से भी पूछा जा सकता है कि उसे जब भारत के साथ, चाहे तीसरे देश में ही सही, क्रिकेट खेलने से परहेज नहीं हुआ, तो हॉकी खेलने में क्या दिक्कत है?

इस घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू तो यह भी है कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें अगले महीने सात नवंबर को हॉंगकॉंग में छह-छह खिलाड़ियों वाले ट्रर्नामेंट में आमने सामने होंगी! जाहिर है, सारा खेल क्रिकेट से होने वाली कमाई पर टिका हुआ है और इसके लिए खेल ही नहीं, राजनय के नियम बदलने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा है।

TAGGED:EditorialIndia-Pakistan hockey
Previous Article 112 drug samples fail 112 दवाओं के नमूने फेल, छत्तीसगढ़ में नकली भी मिली
Next Article India-Pakistan hockey जूनियर हॉकी विश्व कप से पाकिस्‍तान हटा, जानिए क्‍या रही वजह?  
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य अमित बघेल को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का ईनाम रखा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। थाना…

By दानिश अनवर

ट्रंप का चौंकाने वाला बयान 1 हजार साल से कश्मीर में तनाव, खुद को बताया भारत और पाकिस्तान का करीबी

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर…

By Lens News Network

नई उम्‍मीदों के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात

लेंस डेस्‍क। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेने चीन पहुंचे विदेश मंत्री एस.…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

SIT investigation on Vote Chori
लेंस संपादकीय

वोट चोरी पर गहराती धुंध

By Editorial Board
Nepal Gen Z Protest
English

Nepal: alarming signs for us

By Editorial Board
Bengaluru Stampede
लेंस संपादकीय

आपराधिक लापरवाही का नतीजा

By Editorial Board
लेंस संपादकीय

कट्टरता के निशाने पर

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?