[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

हैदराबाद-बेंगलुरु रूट पर भयानक बस हादसा, आग से 20 की दर्दनाक मौत

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 24, 2025 11:52 AM
Last updated: October 24, 2025 11:55 AM
Share
SHARE

Hyderabad-Bangalore Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट वोल्वो स्लीपर बस एक बाइक से टकराने के बाद धधक उठी। इस हादसे में 20 लोगों की जिंदगी थम गई जिसमें बाइक सवार भी शामिल है। बस में सवार करीब 41 यात्रियों में से कुछ ही भागने में कामयाब हो सके।

घटना सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाइवे-44 (एनएच-44) पर चिन्ना टेकुर गांव के पास घटी। पुलिस के मुताबिक बस तेज रफ्तार में चल रही थी जब सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। बाइक के ईंधन टैंक का कैप खुला होने से पेट्रोल लीक हो गया और वह बस के नीचे फंस गई। इससे चिंगारियां उड़ीं और आग ने बस को पूरी तरह लपेट लिया। एसी बस होने के कारण खिड़कियां बंद थीं, जिससे यात्रियों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच से पता चला है कि बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बस में सवार 12 यात्री इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकल आए। इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आईं। बाकी नौ घायलों को तुरंत कुरनूल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। आग इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह खाक हो गई।

इस दुखद हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरी संवेदना जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुरनूल के चिन्ना टेकुर के पास हुए इस भयावह बस हादसे की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक सहानुभूति। मेरी सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देगी।” सीएम ने अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव के कहने पर पार्टी के नेता हादसे वाली जगह पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू हो गई है। यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर रही है, खासकर रात के समय हाईवे पर वाहनों की स्पीड और रखरखाव को लेकर।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

TAGGED:andhra pradesh newsHyderabad-Bangalore Bus AccidentLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article प्रयागराज में सरेराह ताबड़तोड़ चाकू मारकर पत्रकार की हत्या
Next Article भारतीय विज्ञापन जगत की मशहूर आवाज और एड गुरु ‘पीयूष पांडे’ का 70 साल की उम्र में निधन
Lens poster

Popular Posts

टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली लुधियाना पुलिस ने आजतक की पत्रकार अंजना ओम कश्यप के खिलाफ…

By आवेश तिवारी

इजरायल के खिलाफ आधा घंटे फोन कर देश में डिजिटल विरोध

रायपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी कि सीपीआई (एम) ने ‘गजा के लिए मौन’ का…

By Lens News

Too good to be believed

The Q1 GDP estimates for financial year 2026 have been declared. Coming a day after…

By Editorial Board

You Might Also Like

NEET PG
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित

By दानिश अनवर
mann ki baat
देश

मन की बात: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वोकल फॉर लोकल तक पीएम की बड़ी बातें 

By The Lens Desk
controversial painting
देश

विवादास्पद पेंटिंग में अमित शाह को दिखाया सरदार पटेल का हमरूप, हंगामा

By Lens News
Varanasi sex racket
अन्‍य राज्‍य

पीएम की संसदीय सीट में भाजपा नेत्री के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?