[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबरछत्तीसगढ़

SECL की गेवरा खदान में रोजगार मांग रहे युवाओं पर CISF का लाठीचार्ज  

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 23, 2025 5:35 PM
Last updated: October 23, 2025 8:58 PM
Share
CISF Lathicharges
SHARE

कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोल इंडिया की एसईसीएल के गेवरा खदान में रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने खदान में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे भूविस्थापितों पर लाठी चलाई है और उन्हें शांति पूर्ण तरीके से किए जा रहे आंदोलन से रोका।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान कुछ प्रदर्शनकारियों को जबरन पुलिस थाने ले जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारी भी एकजुट होकर थाने जाने लगे तो सीआईएसएफ के जवान उन लोगों को छोड़कर चले गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खदान की वजह से विस्थापित लोग रोजगार, बसावट और मुआवजा की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन शांतिपूर्ण था। मौके  पर बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ का बल भी था। प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे।

इसी बीच सीआईएसएफ के अधिकारी ने भू विस्थापितों के साथ गाली गलौज शुरू की और सीआईएसएफ के बल को लाठीचार्ज का आदेश दिया। इसके बाद भू विस्थापितों पर अंधाधुन लाठी चलाईर गई।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भू विस्थापित अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लाठीचार्ज में किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास, गुलाब को गंभीर चोट आई।

इसके बाद किसान सभा के नेतृत्व में सभी दीपका थाना पहुंच कर मारपीट और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले सीआईएसएफ पर अपराध दर्ज करने की मांग की। दीपका थाने के प्रभारी प्रेमचंद साहू ने सभी का मेडिकल करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस लाठी चार्ज के बाद किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने साफ कहा कि भू विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण किए बगैर खदान विस्तार का कार्य नही होने देंगे। एसईसीएल के तानाशाह महाप्रबंधक त्यागी के इशारे पर सीआईएसएफ ने भू विस्थापितों पर जो लाठीचार्ज किया है उसका जवाब संघर्ष और आंदोलन को और तेज कर दिया जायेगा। अगर प्रबंधन ने जबरन कोशिश की तो आंदोलन और उग्र होगा।

किसान सभा के नेता ने आगे कहा कि एसईसीएल द्वारा विस्थापित होने वाले प्रत्येक छोटे विस्थापित परिवार को भी नियमित रोजगार देने के साथ विस्थापितों को पुनर्वास की सुविधा और नए पुराने के नाम पर मुआवजा में कटौती करना बंद करना होगा। इस शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निंदा किसान सभा ने की है ।

किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू ने कहा की गेवरा क्षेत्र से प्रभावित भू विस्थापितों को नियमित रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शांति पूर्ण आंदोलन हो रहा था, जिस पर सीआईएसएफ ने जबरन लाठीचार्ज किया बंदूक और लाठीचार्ज की नोंक पर खदान विस्तार नहीं होगा खदान विस्तार करना है तो समस्याओं का समाधान करना होगा ।

किसान सभा ने कहा कि पूर्व में अधिग्रहित गांव के रोजगार, मुआवजा, बसावट के मामले लंबित हैं। इसके बाद भी नया विस्तार तेजी से प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इसका किसान सभा विरोध करती है।

कुछ दिन पूर्व कटघोरा एसडीएम और गेवरा जीएम ने बल प्रयोग कर जबरन खदान विस्तार का प्रयास किया था जिसका भारी विरोध हुआ था। एसईसीएल से प्रभावित सभी छोटे खातेदारों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

किसान सभा ने कहा एसईसीएल से प्रभावित होने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े खातेदारों को स्थाई नौकरी, विस्थापित होने वाले ग्रामों के विस्थापितों को बसावट प्रदान किया जाए और प्रभावित सभी गांवों में बुनियादी पेयजल समस्या का तत्काल समाधान की मांग भी की है।

किसान सभा ने चेतावनी दी है कि लंबित रोजगार प्रकरणों और छोटे खातेदारों को रोजगार, बसावट की समस्या का समाधान किये बिना खनन कार्य नए विस्तार क्षेत्र में करने का विरोध आगे भी किसान सभा करेगी।

किसान सभा ने कहा कि समस्याओं की ओर कई बार प्रबंधन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों की इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें : भू-विस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रोजगार को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

TAGGED:ChhattisgarhSECL
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article incidents in Balochistan बलूचिस्तान में 24 घंटे में तीन सुरक्षाकर्मी मरे,11 आतंकी ढेर
Next Article DMRC Recruitment: दिल्ली मेट्रो में जॉब करना है ऐसे करें आवेदन, जनरल मैनेजर के कई पदों पर भर्ती शुरू
Lens poster

Popular Posts

IED ब्लास्ट वाली जगह पहुंचे बस्तर IG सुंदरराज, जांच में 10 किलो का एक और आईईडी बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर कोंटा में एक दिन पहले हुए आईईडी विस्फोट पर एडिशनल एसपी…

By Lens News

खून से लथपथ जिस शव को एम्बुलेंस ड्राइवर ने मर्च्युरी पहुंचाया, घर पहुंचने पर पता चला शव उसके बेटे का ही था

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दिवाली की चमकदार रात एक परिवार के लिए काली…

By पूनम ऋतु सेन

रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रपति को सीएम साय ने छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

Accident
छत्तीसगढ़

रायपुर में सड़़क हादसे में 6 माह की बच्‍ची सहित 13 लोगों की मौत, मृतकों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

By Lens News
Shah-Sai Meeting: नए कानून को लेकर अमित शाह ने छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग की ली बैठक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 37385 पुलिसकर्मियों का नये कानून का प्रशिक्षण पूरा, शाह से मिले साय

By Lens News
tribal women
छत्तीसगढ़

भू-विस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रोजगार को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

By Lens News
ABVP
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक संपन्न, छात्र संघ चुनाव समेत कई जरूरी विषयों पर हुआ मंथन

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?