[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

IPS रतन लाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, डांगी बोले – महिला कर रही ब्लैकमेल

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 23, 2025 1:47 AM
Last updated: October 23, 2025 2:17 PM
Share
Ratan Lal Dangi
SHARE

रायपुर। कई रेंज में आईजी और कई जिलों में एसपी रह चुके छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस महकमें के ही एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यह आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस विभाग के आला अफसरों से इसकी शिकायत की है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने 16 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से इसकी शिकायत की है। वहीं, इन आरोपों पर आईपीएस रतन लाल डांगी ने ‘द लेंस’ से कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ डीजीपी से 15 अक्टूबर को शिकायत की थी। महिला उन्हें कई दिनों से ब्लैकमेल करने के साथ ही मानसिक प्रताड़ित कर रही थी। इसी की शिकायत की है। शिकायत का पता चलने के बाद महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की है।

इस पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय ने दो आईपीएस की जांच टीम बनाई है। वरिष्ठ आईपीएस आईजी आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे इस पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी को की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आईपीएस डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस महकमें के आला अफसरों को मिली इस शिकायत की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस शिकायत के बाद पुलिस महकमें में भी इसकी काफी चर्चा चल रही है।

पीड़िता ने 15 अक्टूबर को आईपीएस के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि साल 2017 में वह आईपीएस के एक जिले में एसपी रहने के दौरान संपर्क में आई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होने के बाद अफसर ने वीडियो कॉल में बातचीत शुरू कर दी।

पीड़िता ने शिकायत की है कि आईपीएस ने योगा सीखने के नाम पर महिला से बात चीत शुरू की थी। बाद में आईपीएस ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जहां-जहां आईपीएस का तबादला हुआ, वहां से आईपीएस पीड़िता से संपर्क करते रहे और वीडियो कॉल में बात करने का दबाव बनाते रहे। अपनी शिकायत में महिला ने यह आरोप लगाया है कि आईपीएस अपनी पत्नी के घर में नहीं होने पर उसे बंगले में भी बुलाते रहे।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि नौकरी पर आंच न आए इसलिए वह अब बर्दाश्त करती रही। उसने बात न करने पर पति की बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में तबादला करने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : कोयला घोटाले में अब एक दर्जन दिग्गज IAS और IPS को कसने की तैयारी

TAGGED:CG PoliceChhattisgarhIPSLatest_NewsRatan Lal Dangi
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article bihar katha गांधी के नाम पर शुरू प्रशांत किशोर का ‘जन सुराज’ वोट कटवा या बदलाव का वाहक?
Next Article मनोज झा बिहार चुनाव में क्यों नजर नहीं आ रहे?
Lens poster

Popular Posts

छत्‍तीसगढ़ में संघ-संगठन की परिक्रमा वालों को पद, क्षेत्रीय छत्रप निराश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने निगम मंडलों की नियुक्ति कर दी है। पहले चरण…

By दानिश अनवर

A malaise far deeper than visible

News of officials and doctors being arrested on charges of corruption and bribery in relation…

By Editorial Board

दिल्ली ने आखें तरेरी तो पलट गए रविंद्र चौबे

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व सौंपे जाने की वकालत करने…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे कंपनी में आईटी का छापा

By The Lens Desk
छत्तीसगढ़

प्रतिनियुक्ति पर दिल्‍ली जा रहे आईएएस को विदाई देने के लिए फाइव स्‍टार होटल में सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद कार्यक्रम स्‍थगित

By The Lens Desk
Election Commission
अन्‍य राज्‍य

सुप्रीम कोर्ट का बिहार में मतदाता सूची प्रकाशित करने से इनकार, बोला कोर्ट – कोई भी दस्तावेज जाली बनाना संभव

By आवेश तिवारी
BJP
छत्तीसगढ़

अब किरण सिंहदेव की होगी अपनी कार्यकारिणी, जल्द बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?