[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

राजधानी के इस थाने में नाबालिगों के साथ अमानवीय बर्ताव, 3 सवारी पकड़ने पर कपड़े उतारकर लॉकअप में बैठाने का आरोप

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 21, 2025 9:45 PM
Last updated: October 22, 2025 3:59 AM
Share
Raipur Police
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में मंगलवार शाम को एक शर्मनाक घटना ने पुलिस की साख पर गहरी चोट पहुंचाई है। ट्रिपल सवारी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग लड़कों को कथित तौर पर पुलिस ने अमानवीय तरीके से कपड़े उतारकर लॉकअप में बंद कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा मचाया तो पुलिस ने चालान काट कर वापस भेज दिया।

इस घटना से पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा नाबालिगों के अधिकारों का भी उल्लंघन माना जा रहा है, क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किसी भी तरह की कार्रवाई में लॉकअप में रखना ही सवालों के घेरे में है, ऐसे में लॉकअप में रखने के साथ कपड़े उतरवाकर बैठाना मानवीय अधिकारों के खिलाफ है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे कोतवाली पुलिस ने शहर के एक व्यस्त इलाके से ट्रिपल सवारी करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने की वजह बताई जा रही है कि रोकने के दौरान तीनों नाबालिग भागने लगे थे।

इस पर पुलिस ने उन्हें रोका और थाने लेकर आ गए। तलाशी के नाम पर कपड़े उतरवाए गए और फिर लॉकअप में बैठा दिया गया।

इस बात की खबर लगते ही परिजन थाने पहुंचे और हंगामा मचाया। परिजनाें के पहुंचने से पहले हंगामे की सूचना पुलिस को मिल गई तो अफसरों की फटकार के बाद स्टाफ ने उन्हें कपड़े पहनवा दिए।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नाबालिगों के साथ मारपीट भी की, जिससे वे घायल हो गए। हंगामे के दौरान परिजनों ने थाने के बाहर नारेबाजी की।

परिजनों ने बताया, ‘हमारे बच्चे अभी किशोर हैं, ट्रिपल सवारी का छोटा-मोटा उल्लंघन था। लेकिन पुलिस ने उन्हें अपराधी की तरह सलूक किया। कपड़े उतारना और लॉकअप में बंद करना क्या न्याय है? यह तो बच्चों के मन पर जख्म लगा देगा।’ ए

एक परिजन ने आंसू भरी आंखों से कहा कि पुलिस की यह कार्यशैली नाबालिगों को अपराध की ओर धकेलने वाली है, न कि सुधारने वाली।

यह घटना पुलिस विभाग की लापरवाही और अमानवीयता को आईना दिखाती है।

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिगों के साथ सख्ती से पेश आने के बजाय काउंसलिंग और परिजनों को शामिल करने का प्रावधान है, लेकिन यहां मानवीय गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा गया।

विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस पर नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार के कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन सुधार की कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

TAGGED:CG PoliceChhattisgarhLatest_NewsRaipur Police
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article EXIT POLL महागठबंधन बचाने की जुगत में शीर्ष नेताओं का हस्तक्षेप, गहलोत को भेजा बिहार, तेजस्वी के साथ होगी साझा प्रेस कांफ्रेंस
Next Article बीजापुर में तालाब में डूबे 3 मासूम, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए निकालने वाला क्राइम ब्रांच का आरक्षक बर्खास्त

रायपुर। दुर्ग के एक कारोबारी की कार से आरक्षक के 2 लाख रुपए निकालने के…

By दानिश अनवर

अमेरिका ने भारत पर ‘जैसे को तैसा’ टैरिफ लगाया, अब अमेरिका में प्रोडक्ट बेचने पर 26 फीसदी देना होगा टैरिफ

50 देशों के अलग-अलग दर की ट्रंप ने जारी की सूची, रूस का नाम सूची…

By दानिश अनवर

घिसे पीटे टायरों से हो रही लैंडिंग, पायलटों की ट्रेनिंग का सिम्युलेटर भी गड़बड़, डीजीसीए का दिल्ली मुंबई एयरपोर्ट पर छापा

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुर्घटना…

By Lens News Network

You Might Also Like

Bharatmala Project
छत्तीसगढ़

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, 6 अधिकारियों को 29 जुलाई को कोर्ट में होना होगा पेश, नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट होगा जारी

By Lens News
Plane Crash Report
देश

Plane Crash Report: पायलट संघ ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को भेजा नोटिस, कहा- मांगो माफी

By अरुण पांडेय
Basavaraju
छत्तीसगढ़

जानें मुठभेड़ में ढेर हुए बसवराजु को, जो 8 साल से माओवादियों को कर रहा था लीड, हर बड़ी नक्सली वारदात का मास्टरमाइंड

By Lens News
Chaitanya Baghel
छत्तीसगढ़

चैतन्य 29 अक्टूबर तक फिर भेजे गए जेल, EOW ने नहीं पेश किया चालान

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?