[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

विद्युत विधेयक में संशोधन बुनियादी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन : संयुक्त किसान मोर्चा

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 19, 2025 6:43 PM
Last updated: October 19, 2025 6:43 PM
Share
Electricity Bill 2025
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 के मसौदे को जारी करने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति को अलग-अलग संगठन बुनियादी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन बता रहे हैं। इसे राज्यों के संघीय अधिकारों पर हमला बताया जा रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 के मसौदे का कड़ा विरोध करता है। इस मसौदे को विद्युत मंत्रालय ने 9 अक्टूबर 2025 को जारी किया है और हितधारकों से टिप्पणियां मांगी गई हैं।

मोर्चा इसे प्रधानमंत्री के उठाए गए सबसे प्रतिगामी कदमों में से एक है, क्योंकि उनकी सरकार ने पहले यह लिखित आश्वासन दिया था कि किसानों की आशंकाओं पर एसकेएम से चर्चा किए बिना किसी भी प्रकार की विधायी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। यह आश्वासन 9 दिसंबर 2021 को उस समझौते का हिस्सा था जिसके आधार पर एसकेएम ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन को निलंबित किया था।

किसान आंदोलन में 736 किसान शहीद हुए थे। बिना परामर्श के मसौदा जारी करना और अधिक छलपूर्ण योजनाओं के साथ लाना आधुनिक सभ्य समाज के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है। किसान ऐसे निरंकुश रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

एसकेएम निजी क्षेत्र द्वारा लागू किए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया का लगातार विरोध करता रहा है, क्योंकि प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग कॉर्पोरेट कब्जे को सुगम बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी साधन है। किसान पूरे देश में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के बहिष्कार के संघर्ष में डटे हुए हैं।

एसकेएम ने आरोप लगाया है कि यह मसौदा विधेयक भारतीय बिजली व्यवस्था के व्यापक निजीकरण, व्यापारीकरण और केंद्रीकरण के लिए तैयार किया गया है। यदि इसे लागू किया गया, तो यह दशकों में निर्मित एकीकृत और सामाजिक दृष्टिकोण पर आधारित बिजली ढांचे को नष्ट कर देगा तथा बिजली वितरण और उत्पादन के सबसे लाभदायक हिस्सों को निजी कंपनियों के हवाले कर देगा, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र पर घाटे और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोझ डाला जाएगा।

क्रॉस-सब्सिडी हटाने से गरीबों और ग्रामीण घरों के लिए बिजली दरें बढ़ेंगी, असमानता और बढ़ेगी, और किसान और अधिक संकट में धकेले जाएंगे। कॉर्पोरेट हितों द्वारा प्रेरित यह कदम जनविरोधी, किसान-विरोधी और मजदूर-विरोधी है।

यह मसौदा विधेयक भारत के संविधान के संघीय चरित्र पर सीधा हमला है, जिससे बिजली शासन को केंद्रीकृत और कॉर्पोरेट नियंत्रित नीति के उपकरण में बदल दिया जाएगा।

इसका सबसे बड़ा असर उन राज्यों पर पड़ेगा जो पहले से ही केंद्र सरकार की जीएसटी साझेदारी और अन्य अनुदान योजनाओं में पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। एसकेएम सभी राज्य सरकारों से अपील करता है कि वे इस मसौदा विधेयक की तत्काल वापसी की मांग करें।

यह विधेयक उपभोक्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों और पूरे देश के लाखों बिजली क्षेत्र के श्रमिकों की आजीविका पर सीधा हमला है। ओडिशा, दिल्ली और अन्य राज्यों के अनुभव दिखाते हैं कि निजीकरण के परिणामस्वरूप बिजली दरों में वृद्धि, उत्पादन कंपनियों के बकाया, रोजगार में कटौती और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा होती है। नया विधेयक इस संकट को पूरे देश में दोहराएगा।

एसकेएम ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। सभी नागरिकों के लिए सस्ती बिजली की गारंटी सामाजिक अधिकार के रूप में दी जाए, न कि बाजार की वस्तु के रूप में; उत्पादन और वितरण के सभी स्तरों पर निजीकरण और फ्रेंचाइजिंग को रोका जाए; राज्य की सार्वजनिक इकाइयों और संघीय अधिकारों की रक्षा की जाए और क्रॉस-सब्सिडी और सार्वभौमिक सेवा दायित्व बनाए रखे जाए।

एसकेएम किसानों, बिजली कर्मचारियों, इंजीनियरों, उपभोक्ताओं और लोकतांत्रिक संगठनों सहित सभी वर्गों से एकजुट होकर प्रतिरोध में उतरने का आह्वान करता है। एसकेएम बिजली कर्मचारियों के संगठनों के साथ समन्वित बैठकों का आयोजन करेगा ताकि विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 की वापसी तक प्रत्यक्ष कार्रवाई का कार्यक्रम तय किया जा सके।

यह भी पढ़ें : बिजली कंपनी की कमर तोड़ने में सरकार ही सबसे आगे, 10 हजार करोड़ का बिल बाकी!

TAGGED:BJPChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article No Kings protests ट्रंप की तानाशाही के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध जारी
Next Article पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत
Lens poster

Popular Posts

‘…वे किस कानून के तहत फातिहा पढ़ने से रोक रहे थे’, सीएम उमर ने क्‍यों फांदी दीवार?  

लेंस डेस्‍क। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर के मजार-ए-शुहादा में सुरक्षा…

By अरुण पांडेय

तब्लीगी जमात से जुड़े 70 भारतीयों पर कोविड फैलाने के आरोप खारिज, हाईकोर्ट ने किए 16 एफआईआर रद्द

नेशनल ब्यूरो . दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को तब्लीगी जमात ( tabligi jamat )…

By आवेश तिवारी

France: The political crisis is reflecting a deeper moral crisis

As Nepal attempts settling down with an interim prime minister, news coming from France is…

By Editorial Board

You Might Also Like

CG Vidhan Sabha
छत्तीसगढ़

14 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश करेगी सरकार

By दानिश अनवर
PM Modi Bikaner Speech
देश

पीएम मोदी बोले – नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है

By Lens News Network
surya hansda encounter
अन्‍य राज्‍य

कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर

By Lens News
Akon Viral Video
स्क्रीन

बेंगलुरु कॉन्सर्ट में अकॉन के साथ फैंस की बदतमीजी, पैंट खींचे जाने का वीडियो वायरल

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?