[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भीषण आग, सभी उड़ाने कैंसिल

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: October 18, 2025 5:42 PM
Last updated: October 18, 2025 5:42 PM
Share
fire at Dhaka International Airport
SHARE

लेंस डेस्‍क। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज इलाके में आज दोपहर करीब 2:15 बजे आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे के चलते हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के प्रवक्ता कौसर महमूद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे की अग्निशमन टीम, बांग्लादेश वायु सेना की फायर यूनिट और अन्य संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें मिलकर आग को नियंत्रित करने में जुटी हैं। अभी तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, आग हवाई अड्डे के गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में शुरू हुई। दोपहर 2:30 बजे के आसपास इसकी सूचना मिली, जिसके बाद अग्निशमन विभाग, वायु सेना की अग्निशमन इकाई और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी तल्हा बिन जशीम ने कहा कि सभी टीमें पूरी ताकत से आग पर काबू पाने में लगी हैं।

आग के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। ढाका से कुआलालंपुर जाने वाली बाटिक एयर की उड़ान OD-163 और ढाका से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-1116 टैक्सीवे पर रुकी हुई हैं। बैंकॉक से ढाका आने वाली यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान को चटगांव डायवर्ट किया गया।

दिल्ली से ढाका आने वाली इंडिगो की उड़ान कोलकाता में उतरी, जबकि शारजाह से ढाका आने वाली एयर अरेबिया की उड़ान भी चटगांव में उतर गई। हांगकांग से ढाका आने वाली कैथे पैसिफिक की उड़ान लैंडिंग न कर पाने के कारण हवा में चक्कर काटना पड़ा। सैदपुर से ढाका जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान को चटगांव भेजा गया, और चटगांव से ढाका आने वाली यूएस-बांग्ला की उड़ान वापस चटगांव लौट गई।

TAGGED:fire at Dhaka International AirportTop_News
Previous Article Gorkhaland गोरखालैंड के लिए मध्यस्थ नियुक्त करने पर ममता बनर्जी नाराज, पीएम को लिख दी चिट्ठी
Next Article banks merger बैंकों के मेगा मर्जर की योजना से क्या होगा? जरूरी है विजय माल्या, नीरव मोदी जैसों पर लगाम !
Lens poster

Popular Posts

थरूर की मौजूदगी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, अडानी की तारीफ

तिरुवनंतपुरम। (Vizhinjam International Port) केरल के विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

By Lens News Network

‘…तुरंत रोका जाए खनन’, हसदेव बचाओ संघर्ष समिति ने बुलंद की आवाज

अंबिकापुर। भारत का फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव जंगल को बचाने के लिए एक बार…

By Lens News

बिलासपुर में ट्रेनों की टक्करः सांस्थानिक लापरवाही का नतीजा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के नजदीक लाल खदान में हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर एक मेमू ट्रेन…

By Editorial Board

You Might Also Like

देश

SIR Protest : सड़क पर इंडिया ब्‍लॉक, अखिलेश कूदे बैरिकेड,  राहुल-प्रियंका समेत तमाम विपक्षी नेता हिरासत में

By अरुण पांडेय
BJP Tranning Programme
छत्तीसगढ़

मैनपाट में ढाई दिन तक शराब पर पाबंदी, बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के चलते ड्राई डे घोषित

By Lens News
B. Sanyal
छत्तीसगढ़

वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता बी.सान्याल का निधन

By पूनम ऋतु सेन
US Canada Trade Deal
दुनिया

उस विज्ञापन में ऐसा क्‍या है, जिसे देख ट्रंप ने कनाडा से तोड़ ली सभी ट्रेड डील

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?