[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

अब माओवादियों की उदंती एरिया कमेटी ने सरेंडर की जताई इच्छा, कहा – सशस्त्र क्रांति विफल रही

बप्पी राय
बप्पी राय
Byबप्पी राय
Follow:
Published: October 18, 2025 1:27 PM
Last updated: October 18, 2025 1:32 PM
Share
Anti Naxal Operation
SHARE

बस्तर। रेड कॉरीडोर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) के तहत गढ़चिरौली और अबूझमाड़ के बाद अब छत्तीसगढ़ के उदंती एरिया कमेटी ने सशस्त्र माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील की है। कमेटी ने पत्र जारी कर संगठन में सक्रीय माओवादियों से अपील करते आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की है।

नक्सली नेता सुनील के हवाले से जारी पत्र में उसने साथियों से सशस्त्र आंदोलन बंद कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

पत्र में उल्लेख है कि महाराष्ट्र और बस्तर क्षेत्र में कई कमांडरों ने हथियार डाल दिए हैं। और अब परिस्थितियां सशस्त्र आंदोलन के अनुकूल नहीं रहीं। इस पत्र में सशस्त्र क्रांति की विफलताओं की बात है। इसमें सीसी पर सही समय में निर्णय न लेने का आरोप भी है।

संगठन ने अपने साथियों से कहा है कि वे हथियार सौंपकर जनता के बीच रहकर काम करें और जनसंघर्ष को नए रूप में आगे बढ़ाएं।

उदंती एरिया कमेटी के सुनील ने पत्र में लिखा है कि गढ़चिरौली में साेनू दादा और बस्तर में रूपेश दादा ने अपने हथियारों को सरकार को सौंप दिया है।

सुनील ने आगे लिखा, हथियार बुंद संधर्ष को विराम देने के लिए सोनू दादा ने बुकलेट जारी किया है कि आज की परिस्थितियों में सशस्त्र आंदोलन चलना मुश्किल है। परिस्थितियां सशस्त्र आंदाेलन के अनुकूल नहीं हैं।

सोनू दादा के बुकलेट का हवाला देते हुए सुनील ने पत्र के जरिए अपने माओवादी साथियों से कहा कि फोर्स का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। जिस तरह से क्रांति को चला सकते थे, उस तरह से क्रांति को नहीं चला पाए। केंद्रीय कमेटी सही समय पर सही निर्णय नहीं ले सकी, यह गलती मानी है।

सोनू दादा के बुकलेट के आधार पर ही सुनील ने साथियों से अपील की, कि सभी कामरेड्स हथियार बंदद को विराम देकर जन आंदोलनों के साथ रहकर जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। इसलिए हमारी उदंती टीम गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को विराम करने जा रही है।

सुनील ने पत्र में आगे लिखा, आप भी सभी यूनिट के साथी इस सशस्त्र आंदोलन को विराम देने के लिए आगे आएं। अभी हमारे पास मौका है। पहले हमें बचना है, उसके बाद संघर्ष आगे बढ़ा सकते हैं। सभी यूनिट गोबरा, सीनापली, एसडीके, सीतानदी से मेरी अपील है कि आप सोचकर सही फैसला ले। ऐसा न हो कि कहीं देर हो जाए। पहले भी हम अपने कई कामरेडो को खो चुके हैं। इसलिए हमारी यूनिट सोनू दादा और रूपेश दादा के लिए फैसलों का समर्थन करती है। आप भी पूरे दलम सहित और हथियार लेकर आएं।

यह भी पढ़ें : माड़ डिविजन के करीब 2 सौ माओवादी करेंगे सरेंडर, अमित शाह ने अबूझमाड़ को घोषित किया नक्सल आतंक से मुक्त

TAGGED:ANTI NAXAL OPERATIONChhattisgarhLatest_News
Previous Article bihar election 2025 उम्मीदवारी को लेकर चौतरफा नाराजगी, बागियों का बोलबाला, गठबंधनों में बवाल
Next Article Two journalists detained दो पत्रकारों की हिरासत का मामला : राजस्थान पुलिस ने कहा – खबर हटाने के लिए मांगे पांच करोड़, द सूत्र बोला – कायरना हरकत
Lens poster

Popular Posts

यूपी में बिजली कंपनियों के निजीकरण के विरोध में फूटा गुस्सा

मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश, उपभोक्ता परिषद, उपभोक्ताओं के अन्य संगठनों और…

By आवेश तिवारी

ट्रंप ने एप्‍पल सीईओ से कहा- छोड़ो भारत, अमेरिका आओ

द लेंस डेस्‍क। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में एप्‍पल की उत्‍पादक इकाइयों को…

By The Lens Desk

पीएम मोदी को कनाडा से बुलावा, मार्क कोर्नी ने फोन कर भेजा G-7 का आमंत्रण

द लेंस ब्यूरो/नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को फोन पर अपने…

By Lens News Network

You Might Also Like

दुनिया

मीडिया का झूठ जिससे पाकिस्तान को काटो तो खून नहीं, डिप्टी पीएम को देनी पड़ी संसद में सफाई

By आवेश तिवारी
Pakistani in India
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायपुर से नहीं जाएंगे 18 सौ पाकिस्तानी क्‍योंकि पुलिस विभाग को नहीं मिला कोई भी आदेश

By नितिन मिश्रा
Sheikh Hasina sentenced
दुनिया

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने सजा, अदालत की अवमानना का मामला

By Lens News Network
BJP NCP Fighting
अन्‍य राज्‍य

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और एनसीपी (शरद पवार) गुट के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?