[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी, परिवार के दो विरोधाभासी वीडियो वायरल

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 17, 2025 2:37 PM
Last updated: October 18, 2025 5:53 PM
Share
Rahul Gandhi meets Hariom Valmiki family
SHARE

लेंस डेस्‍क। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी फतेहपुर में पीड़ित परिवार से मिले। लेकिन इससे पहले एक वीडियो हरिओम वाल्मीकि के भाई का वायरल हुआ, जिसमें वह राहुल गांधी से नहीं मिलने की बात कहते हुए नजर आए। हालांकि बाद में एक और वीडियो सामने आया जिसमें हरिओम वाल्मीकि की बहन ने राहुल गांधी से मुलाकात की बात स्‍वीकार की।

फतेहपुर में राहुल के आने से पहले कुछ पोस्टर लगाए गए, जिनमें लिखा था, “दुख को राजनीति का हथियार मत बनाओ, वापस जाओ, तुम नफरत फैलाते हो।” हालांकि, राहुल ने दावा किया कि उन्होंने परिवार के साथ करीब आधा घंटा बात की और उनकी पीड़ा सुनी।

लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे। हरिओम के माता-पिता, पत्नी, मामा व कुछ रिश्तेदार, परिचित घर में मौजूद थे। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर बातचीत की। @AnumaVidisha @RahulGandhi @dnetta @kashikirai pic.twitter.com/GuP88fSyIp

— Nikita Mishra (@NikitaM90) October 17, 2025

राहुल गांधी अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के साथ तुराब अली का टोला पहुंचे और परिवार के साथ समय बिताया। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें परिवार ने राहुल से न मिलने की बात कही थी। लेकिन बाद में एक और वीडियो सामने आया, जिसमें परिवार की एक युवती ने कहा कि राहुल गांधी उनके लिए मददगार हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें इंसाफ मिले।

राहुल गांधी से मिले हरिओम वाल्मीकि के परिवार, कहा –
“राहुल गांधी जी हमसे मिलने आए.
राहुल गांधी हमारे लिए मसीहा हैं, हम चाहते हैं वह हमें न्याय दिलाएं”

मालपुआ का हर रोज़ का रूटीन है – उठो, मुंह धोओ, बेइज़्ज़ती करवाओ, फिर सो जाओ। अगले दिन वही कहानी। pic.twitter.com/ZeE2SI18uA

— D (@Deb_livnletliv) October 17, 2025

परिवार से मुलाकात के बाद राहुल ने मीडिया से कहा कि परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें मुझसे मिलने से रोका गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार को सहारा और सुरक्षा देना जरूरी है।

रायबरेली में हरिओम की क्रूर हत्या पर राहुल गांधी, अराधना मिश्रा और अजय राय ने परिवार से मिलकर संवेदना जताई। राहुल ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत और संविधान पर हमला है।

राहुल गांधी के लिए शर्मनाक पल।
उनकी अवसरवादी दलित राजनीति को करारा जवाब।

फतेहपुर पहुंचने से पहले ही हरिओम वाल्मीकि के छोटे भाई शिवम वाल्मीकि ने साफ़ कहा कि उनका परिवार राहुल गांधी या किसी भी राजनीतिक दल के नेता से नहीं मिलेगा।

शिवम ने बताया कि उनके भाई की हत्या रायबरेली में हुई… pic.twitter.com/3FoxJKq9Yy

— Amit Malviya (@amitmalviya) October 17, 2025

उन्होंने कहा कि वे हर कमजोर और शोषित व्यक्ति के साथ खड़े हैं। राहुल ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में लगा है और उन्हें मिलने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की नाकामी है, जो हमेशा पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा करती है।

राहुल ने मांग की कि सरकार परिवार पर दबाव खत्म करे और दोषियों को कड़ी सजा दे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ हरिओम के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है।

TAGGED:Rahul Gandhi meets Hariom Valmiki familyTop_News
Previous Article Gujarat New cabinet क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सहित गुजरात में नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, लेकिन क्‍यों?
Next Article Naxalites surrender संविधान के आगे 208 नक्‍सलियों का सरेंडर, सीएम के सामने डाले हथियार
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

रायपुर में NSUI ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात, IGKV कुलपति पर लगाए करोंडो के घपले का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने सोमवार को भ्रष्टाचार की बारात…

By नितिन मिश्रा

ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच 9 जुलाई को करेगा देशव्यापी हड़ताल, 20 करोड़ मजदूर और किसान होंगे शामिल

रायपुर। ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच 9 जुली को देश व्यापी हड़ताल करने जा रहा…

By Lens News

क्या आपका सनस्क्रीन आपके स्किन के लिए सुरक्षित है ?

क्या आपका सनस्क्रीन आपके स्किन के लिए सुरक्षित है ?

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

donald trump
दुनिया

ट्रंप का दौरा रद्द, भारत का नोबल के लिए सिफारिश से इंकार

By आवेश तिवारी
Rahul Gandhi at Delhi University
देश

नॉट फाउंड सूटेबल नए किस्‍म का मनुवाद : राहुल गांधी

By Lens News Network
Monsoon session ends
देश

मानसूत्र सत्र खत्‍म: एक महीने में सिर्फ 37 घंटे काम, लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 14 विधेयक पारित

By अरुण पांडेय
Kedarnath Landslide
देश

केदारनाथ धाम में फिर हादसा, लैंडस्‍लाइड में दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?