[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सहित गुजरात में नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, लेकिन क्‍यों?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 17, 2025 1:53 PM
Last updated: October 17, 2025 1:53 PM
Share
Gujarat New cabinet
SHARE

लेंस डेस्‍क। गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार ने नया मंत्रिमंडल गठित कर दिया है। 26 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित पटेल समुदाय से आठ, ओबीसी से आठ, अनुसूचित जाति से तीन, अनुसूचित जनजाति से चार और तीन महिला मंत्री हैं। इस बार 19 नए चेहरों को मौका दिया गया है।

खबर में खास
क्‍या रही वजह?ये बनाए गए नए मंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली, जिन्हें उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। वह पहले गृह राज्य मंत्री थे। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपा था। इस बदलाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। पहले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 17 मंत्री थे, जिनमें आठ कैबिनेट और आठ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे। अब मंत्रियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

भूपेंद्र पटेल सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब विजय रूपाणी को अचानक हटाया गया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर को वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने और 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया। अब नया मंत्रिमंडल गठित हुआ है।

मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। सौराष्ट्र-कच्छ से नौ, मध्य गुजरात से छह, उत्तर गुजरात से पांच और दक्षिण गुजरात से चार विधायकों को मंत्री बनाया गया है। अहमदाबाद से दर्शना वाघेला को मंत्रिपद मिला है।

जामनगर नॉर्थ की विधायक रिवाबा जडेजा भी नई मंत्री हैं। वह 2022 में पहली बार विधायक बनी थीं और क्षत्रिय समुदाय से हैं। वह जल्द ही अन्य नए मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी।

क्‍या रही वजह?

भाजपा ने गुजरात में अपनी पूरी सरकार क्यों बदली, यह एक बड़ा सवाल है। जानकारों का मानना है कि आगामी नगर निगम चुनाव इस बदलाव की मुख्य वजह हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़ और गांधीनगर जैसे शहरों में होने वाले ये चुनाव ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ माने जा रहे हैं।

भाजपा, जो शहरी क्षेत्रों में हमेशा मजबूत रही है, इन चुनावों में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है। इस बदलाव को अंतिम रूप रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य नेताओं की बैठक में दिया गया।

भाजपा ने हाल ही में सीआर पाटिल की जगह जगदीश विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जो पहले सहकारिता मंत्री थे। इसके अलावा, मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नई टीम तैयार करना भी इस फेरबदल का उद्देश्य है।

भाजपा ने पहले भी 2021 में विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार को बदलकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय पुराने मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया, जिसका फायदा 2022 के चुनाव में मिला। तब सत्ता में लंबे समय तक रहने के बावजूद भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं बनी और उसने शानदार जीत हासिल की। अब भाजपा ताजा चेहरों के साथ स्थानीय और विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है।

ये बनाए गए नए मंत्री

जयराम गामित, नजर

दर्शना वाघेला, आसारवा

प्रद्युमन वाजा, कोडीनार

मनीषा वकील, वडोदरा शहर

रिवाबा जडेजा, जामनगर

ईश्वरसिंह पटेल, अंकलेश्वर

जीतू वाघाणी, भावनगर पश्चिम

नरेश पटेल, गणदेवी

पीसी बरंडा, धोलका

प्रवीण माली, डीसा

त्रिकम चांगा, अंजार

स्वरूपजी ठाकोर, वाव

कौशिक वेकरिया, अमरेली

अर्जुन मोढवाडिया, पोरबंदर

कांतिलाल अमृतिया, मोरबी

रमेश कटारा, फतेपुरा

संजयसिंह महीडा, महुधा

रमण सोलंकी, बोरसद

कमलेश पटेल, पेटलाद

TAGGED:CM Bhupendra PatelGujarat New cabinetLatest_News
Previous Article PM Modi Brazil visit पीएम मोदी की दो दिन की ब्राजील यात्रा पर 89 करोड़ खर्च, दो दिन में 57 लाख का भोजन
Next Article Rahul Gandhi meets Hariom Valmiki family हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी, परिवार के दो विरोधाभासी वीडियो वायरल
Lens poster

Popular Posts

The Lens Podcast 03 May 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens

By Amandeep Singh

मणिपुर में खुलेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएम कर सकते हैं सशस्त्र ऑपरेशन निलंबन समझौते का विस्तार

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर की संभावित यात्रा से…

By आवेश तिवारी

ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट के लिए गिरफ्तार छात्रा रिहा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- पुलिसिया कार्रवाई चौंकाने वाली

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की तत्काल रिहाई का आदेश दिया…

By Lens News Network

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

खून से लथपथ जिस शव को एम्बुलेंस ड्राइवर ने मर्च्युरी पहुंचाया, घर पहुंचने पर पता चला शव उसके बेटे का ही था

By पूनम ऋतु सेन
US Plane Crash
दुनिया

अमेरिका के लुईविल एयरपोर्ट पर UPS कार्गो प्लेन क्रैश, 7 लोगों की मौत

By पूनम ऋतु सेन
Jammu Kashmir Assembly by-elections
अन्‍य राज्‍य

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस को, BJP को एक

By आवेश तिवारी
CM in Medical College
छत्तीसगढ़

मेेडिकल कॉलेज में CM के प्रोग्राम में हंगामा, डॉक्टर्स ने लगाए ‘वी वॉन्ट हॉस्टल’ के नारे

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?