[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, नक्सलियों से मुक्त हुआ अबूझमाड़

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 16, 2025 8:50 PM
Last updated: October 16, 2025 8:50 PM
Share
Abujhmad
SHARE

छत्तीसगढ़ के बस्तर के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में 140 माओवादियों के आत्मसमर्पण करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर के नक्सल मुक्त होने का ऐलान किया है, जो वाकई माओवादी हिंसा के खिलाफ एक निर्णायक कदम है। गृहमंत्री का दावा है कि अब दक्षिण बस्तर के ही कुछ इलाके तक माओवादी सिमट गए हैं।

बुधवार को ही बस्तर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति के बेहद असरदार नेता वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने हथियारबंद साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था और यह इस बात का संकेत है कि माओवादी पार्टी के महासचिव बसवाराजू की चार महीने पहले अबूझमाड़ के इलाके में मुठभेड़ में हुई मौत के बाद से यह हिंसक संगठन अपने आखिरी दिन गिन रहा है।

दरअसल कुछ महीने पहले जब गृहमंत्री अमित शाह ने अगले साल मार्च तक बस्तर और पूरे देश से माओवादियों के सफाए का ऐलान किया था, उसके बाद से माओवादी अपने कॉडर और रणनीति दोनों ही स्तर पर बेहद कमजोर होते जा रहे हैँ। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों और नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस बल जिस समन्वय के साथ माओवादियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं, उसका श्रेय गृहमंत्री शाह को दिया जाना चाहिए।

निश्चित रूप से इस अभियान में नई प्रौद्योगिकी भी अपनी भूमिका निभा रही है, जिसकी वजह से माओवादियों का खुफिया तंत्र लगभग ध्वस्त हो चुका है और इसलिए सुरक्षा बल माओवादियों को उनके गढ़ में ही घेर पा रहे हैं। वरना एक समय ऐसा था, जब अविभाजित आंध्र प्रदेश में चलाए गए अभियान के बाद माओवादियों ने अबूझमाड़ को न केवल अपना गढ़ बना लिया था, बल्कि उसे ‘लिबरेटेड जोन’ के नाम से भी जाना जाने लगा था!

वास्तविकता यह भी है कि माओवादियों के पास संसदीय राजनीति में आने के मौके थे और आज भी हैं, जैसा कि चार दशक पहले नक्सल नेता (अब दिवंगत) विनोद मिश्र ने किया था। हिंसा किसी भी राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक सवालों का जवाब नहीं हो सकती। हिंसा को कोई भी सभ्य और लोकतांत्रिक समाज स्वीकार नहीं कर सकता।

केंद्र और नक्सल प्रभावित राज्यों में चाहे जो भी सरकार रही हो, इस मामले में सबकी नीतियां तकरीबन एक जैसी रही हैं कि हथियार डालने के बाद ही माओवादियों के साथ किसी तरह की शांति वार्ता हो सकती है। बुधवार को गढ़िचिरौली में आत्मसमर्पण करने वाले भूपति उर्फ सोनू दादा ने बचे-खुचे माओवादियों के लिए राह दिखाई है।

आज यदि अबूझमाड़ और बस्तर का बड़ा हिस्सा माओवाद से मुक्त हो गया है, तो यह बंदूक से सत्ता हासिल करने की बात करने वाली माओवादियों की हिंसक विचारधारा की हार है, जिसने आदिवासियों को भारतीय राज्य के खिलाफ कंधे की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की है। माओवादियों की इस हार को ताकतवर भारतीय राज्य की जीत तक सीमित नहीं किया जा सकता। यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है, जिस पर आस्था जताने में बस्तर के आदिवासी हमेशा सबसे आगे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 170 माओवादियों के सरेंडर के बाद अमित शाह ने अबूझमाड़ को घोषित किया नक्सल आतंक से मुक्त

TAGGED:EditorialLens Sampadkiya
Previous Article Gujarat ministers resign गुजरात के सभी मंत्रियों ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा?
Next Article The Dawn of the Quantum Age क्वांटम युग का आगाज: आधुनिक विज्ञान और भारत का प्राचीन दर्शन
Lens poster

Popular Posts

‘केवल कोटा में ही क्यों हो रही हैं आत्महत्याएं?’ : सुप्रीम कोर्ट

द लेंस डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के कोटा में बढ़ती छात्र आत्महत्याओं ( KOTA…

By पूनम ऋतु सेन

जोधपुर हाईवे पर भयानक हादसा, कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में एक सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गम…

By पूनम ऋतु सेन

मानसून सत्रः सवालों से बचती सरकार

हाल ही में संपन्न संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव…

By Editorial Board

You Might Also Like

Three bills introduced
लेंस संपादकीय

मनमाने कानूनों की तैयारी

By Editorial Board
लेंस संपादकीय

धर्मांतरण और प्राथमिकता

By The Lens Desk
Criminal defamation
लेंस संपादकीय

आपराधिक मानहानिः सुप्रीम कोर्ट से आया संदेश

By Editorial Board
English

Kumbh redefined

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?