[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

कैसे हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 48 घंटे का सीजफायर, कौन किसके आगे झुका?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 15, 2025 8:34 PM
Last updated: October 15, 2025 8:34 PM
Share
Pakistan Afghanistan ceasefire
SHARE

लेंस डेस्‍क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कंधार प्रांत में सीमा पर गोलीबारी से पैदा हुआ तनाव फिलहाल के टल गया है। पाकिस्‍तान के हमले में 12 से अधिक अफगानी नागरिकों के मारे जाने के बाद सीजफायर का ऐलान हो गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि दोनों देशों ने 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से लागू होगा।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश बातचीत के जरिए इस जटिल लेकिन हल करने योग्य गतिरोध का समाधान तलाशने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे। यह युद्धविराम मंगलवार रात को अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक जिले और पाकिस्तान के चमन जिले में हुई हिंसक झड़पों के बाद हुआ है।

वहीं सीजफायर पर तालिबान सरकार के प्रवक्‍ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी दी कि सीजफायर के लिए पाकिस्तान की ओर से निवेदन किया गया था, जिसके बाद अफगानिस्तान ने सीजफायर का फैसला किया। अफगान सुरक्षा बलों से कहा गया है कि 48 घंटे के सीजफायर लागू होने के दौरान कोई भी हमला या सीमा उल्लंघन न किया जाए।

वहीं अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक जिले पर “हल्के और भारी हथियारों” से हमला किया। इस हमले में “12 से अधिक नागरिक मारे गए” और “लगभग 100 लोग घायल” हुए। उन्होंने कहा कि एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में कई बच्चों के मौजूद होने की आशंका है, जिन्हें अब अस्पताल ले जाया गया है। मुजाहिद ने कहा, “अफगान सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।”

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस हमले में 15 नागरिक मारे गए। एक स्थानीय अस्पताल ने बताया कि घायलों में 80 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा टोलो न्यूज ने बताया कि बुधवार को काबुल के बाहरी इलाके में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई।

इस बीच, अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी मंत्रियों को बातचीत के लिए प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। इसके जवाब में, इस्लामाबाद ने कतर और सऊदी अरब से मध्यस्थता की अपील की है। यह तनाव पिछले सप्ताह तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हमला किया। यह 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच सबसे गंभीर संघर्ष है।

इस बीच तालिबान के विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली यात्रा पर हैं, जिससे नई दिल्ली और काबुल के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ रहा है।

TAGGED:Pakistan Afghanistan ceasefireTop_News
Previous Article China Economic loss भारत की बैटरी सब्सिडी से चीन के कारोबार को झटका, WTO में दर्ज कराई शिकायत  
Next Article CG High Court सरकारी अस्पताल में HIV पॉजिटिव मां की निजता भंग, हाई कोर्ट ने दिया 2 लाख रुपये मुआवजे का आदेश
Lens poster

Popular Posts

Jammu Rain & Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हादसा, 34 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य तेज, ट्रेनें रद्द

Jammu Rain & Landslide: जम्मू-कश्मीर में दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने भयानक…

By पूनम ऋतु सेन

सरकार ने आईएमएफ से सुब्रमण्यम को छह महीने पहले ही बुला लिया

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक के सुब्रमण्यम को कार्यकाल…

By The Lens Desk

यह अस्तित्व का संघर्ष है

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक हाथी के हमले में एक और व्यक्ति की मौत सिर्फ…

By Editorial Board

You Might Also Like

Raipur Mushroom Factory News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मजदूरों को बनाया बंधक, 5 महीने तक पैसे के बदले दी यातनाएं, मामला दबाने में जुटा प्रशासन

By नितिन मिश्रा
Medical College Bribery Scandal
छत्तीसगढ़

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाला: CBI ने 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

By पूनम ऋतु सेन
BOLLYWOOD ON PAHLGAM ATTACK पहलगाम आतंकी हमले पर जानें बॉलीवुड का रिएक्शन
स्क्रीन

पहलगाम आतंकी हमले पर जानें बॉलीवुड का रिएक्शन

By The Lens Desk
attack on CJI
सरोकार

एक जूते से जो बात शुरू हुई …

By कुमार प्रशांत

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?