[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

अंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर ग्वालियर में तनाव, जानिए अब तक क्‍या हुआ?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 15, 2025 2:01 PM
Last updated: October 15, 2025 4:40 PM
Share
Ambedkar statue controversy
SHARE

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद फिर से चर्चा में है। इस मामले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद की शुरुआत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में हुई, जब वकील अनिल मिश्रा ने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

खबर में खास
सीएसपी हिना खान से वकील अनिल मिश्रा की बहसये है विवाद की जड़

इस बयान से क्षेत्र में तनाव फैल गया। कई दलित संगठन आज 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे थे। अनिल मिश्रा के खिलाफ ग्वालियर और महाराष्ट्र में दो एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। हालांकि, कई संगठनों ने प्रशासन से चर्चा के विरोध प्रदर्शन रद्द कर दिया है, लेकिन तनाव अब भी कायम है।

आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, ओबीसी महासभा जैसे संगठन और कुछ वकील हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ ब्राह्मण वकील इसका विरोध कर रहे हैं। इस तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत बिना इजाजत के जुलूस, सभा या सार्वजनिक आयोजन पर रोक है।

ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि सुबह 4 बजे से पुलिस तैनात की गई है। करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। शहर और सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग तेज है, ताकि शांति बनी रहे।

सीएसपी हिना खान से वकील अनिल मिश्रा की बहस

विवाद तब और बढ़ा जब सोमवार शाम को धारा 163 लागू होने के बावजूद फूलबाग में सीएसपी हिना खान और वकील अनिल मिश्रा के बीच तीखी बहस हुई। मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे थे, लेकिन हिना खान ने उन्हें प्रशासनिक आदेशों का हवाला देकर रोका।

इस पर मिश्रा ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और हिना खान पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। जवाब में हिना खान ने कहा कि यह धार्मिक मसला नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेश का पालन है। इस घटना ने शहर में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया। हिना खान ने भी जय श्री राम का नारा लगाया।

ये है विवाद की जड़

ग्वालियर में विवाद की शुरुआत 17 मई को हुई, जब हाईकोर्ट परिसर में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर वकीलों के बीच असहमति पैदा हो गई। इस मुद्दे पर वकील दो गुटों में बंट गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मूर्ति को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया।

एक पक्ष मूर्ति लगाने की मांग पर अड़ा रहा, जबकि दूसरा पक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है। इस दौरान एडवोकेट अनिल मिश्रा ने बाबा साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। इससे विवाद और गहरा गया। इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए।

कलेक्टर रुचिका चौहान और आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि 260 से ज्यादा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट हटाए गए हैं और 700 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने रातभर फ्लैग मार्च कर स्थिति को नियंत्रित रखा। फूलबाग, लश्कर और हजीरा जैसे इलाकों में सीसीटीवी, बैरिकेड और पुलिस गश्त से निगरानी बढ़ाई गई है।

इसके अलावा, अनिल मिश्रा के खिलाफ ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें उन पर बाबासाहेब के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है। मिश्रा ने गिरफ्तारी देने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा। उनके समर्थकों का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और हिंदू देवी-देवताओं या स्वर्ण समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वालों पर कोई कदम नहीं उठा रही।

TAGGED:Ambedkar statue controversyAnil MishraargumentCSP Hina KhanGwalior
Previous Article NAXAL SURRENDER 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article bihar katha चुनावी मुद्दा: क्या मखाना खेती से बिहार के किसानों की बदल सकती है तस्वीर?
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

सीएम पिता के बाद अब उदयनिधि स्टालिन ने कहा- ‘जल्द बच्चे पैदा करें, नाम तमिल में रखें

चेन्नई | तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य के लोगों से जल्द से जल्द…

By पूनम ऋतु सेन

केरल में जिस एक सीट पर जीती बीजेपी, उस सीट पर एक पते पर 9 फर्जी मतदाता!

नेशनल ब्यूरो। तिरुवनंतपुरम केरल की एक महिला ने दावा किया है कि राज्य के त्रिशूर…

By आवेश तिवारी

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे पाए सरकारी वैज्ञानिक

जबलपुर। भोपाल गैस त्रासदी के कचरे से जुड़े सवालों का जवाब सरकारी वैज्ञानिक दे पाने…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

पहलगाम
अन्‍य राज्‍य

पहलगाम हमले के बाद हुई कुछ अनसुनी बातें

By The Lens Desk
Mamata Banerjee March against SIR
अन्‍य राज्‍य

SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’

By अरुण पांडेय
SIR DATE
अन्‍य राज्‍य

केरल में SIR स्थगित करने की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस

By आवेश तिवारी
HIV-infected blood
अन्‍य राज्‍य

बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में एक्‍शन, डोनर्स की ट्रेसिंग और राज्यव्यापी ब्लड बैंक ऑडिट का आदेश

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?