[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

बिहारः सीटों के बंटवारे में उलझे दोनों गठबंधन

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 14, 2025 8:30 PM
Last updated: October 14, 2025 8:30 PM
Share
Bihar assembly elections
SHARE

बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची में पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मचा बवाल अभी पूरी तरह थमा नहीं है कि अब टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। हालत यह है कि विधानसभा चुनाव के छह नवंबर को होने वाले पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के सिर्फ दो दिन रह गए हैं और अभी एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को जानकारी दी थी कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है और उसके मुताबिक भाजपा और जनता दल (यू) को 101-101 सीटें, चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (आर) को 29 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोकमोर्चा तथा जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (सेकुलर) को छह छह सीटें दी गई हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद यह सामने आ गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग पासवान को तवज्जो दिए जाने से नाराज हैं।

हालत यह हो गई कि सोमवार को बुलाई जाने वाली साझा प्रेस कांफ्रेंस तक टाल दी गई। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की भी खबरें हैं, तो इससे साफ है कि एनडीए के भीतर सबकुछ ठीक ठाक नहीं है। दरअसल सबसे बड़ी चुनौती किसी और के लिए नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के लिए है, जिनकी पार्टी पिछले बीस सालों से भाजपा के साथ गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रही है। भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह ने उनकी पार्टी को बराबरी पर ला खड़ा किया है!

भाजपा लंबे समय से बिहार की कमान अपने हाथों में लेना चाहती है, और नीतीश कुमार उसके लिए वहां तक पहुंचने का जरिया हैं, यह किसी से छिपा नहीं है, शायद वह खुद भी इसे समझते हैं। चिराग पासवान को भाजपा के इस उपक्रम के अहम घटक के तौर पर देखा जा रहा है, तो यह भी याद किया जा सकता है कि किस तरह वह कुछ महीने पहले नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर थे! जाहिर है, यह चुनाव नीतीश कुमार के राजनीतिक करिअर का सबसे अहम चुनाव है।

दूसरी ओर राजद-कांग्रेस के महागठबंधन का हाल भी कोई अच्छा नहीं है, नतीजतन सीटों के बंटवारे का झगड़ा पटना से दिल्ली पहुंच गया है। घटक दलों में टिकटों के बंटवारे का यह हाल है कि महागठबंधन ने कुछ महीने पहले राहुल गांधी की अगुआई में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा की धमक खो दी है। दरअसल कांग्रेस की मुश्किल यह है कि वह तदर्थवाद से मुक्त नहीं होना चाहती और इस यात्रा के बाद महीने भर से जमीनी स्तर पर वह कहीं नजर नहीं आई।

वास्तविकता यह है कि थोड़े समय के लिए ही जब नीतीश महागठबंधन का हिस्सा थे, कांग्रेस बिहार की सत्ता का हिस्सा रही, वरना वह बिहार में पैंतीस साल से सत्ता से बाहर है। जाहिर, राजद और अन्य सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना कांग्रेस की मजबूरी है। बिहार में वह दूसरे दलों के साथ ही अपनी नैया पार लगा सकती है।

मुकेश सहनी की वीआईपी और सीपीआई (एमएल) सहित अन्य कम्युनिस्ट पार्टियां भी नहीं चाहतीं कि उनकी कीमत पर कांग्रेस पर दांव लगाया जाए। जाहिर है, महागठबंधन में तालमेल की जिम्मेदारी लालू यादव और तेजस्वी के साथ ही कांग्रेस पर कहीं अधिक है।

वैसे आने वाले समय में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि किस तरह प्रॉक्सी उम्मीदवारों के सहारे दोनों गठबंधन के दल अपने ही सहयोगियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

TAGGED:Bihar assembly electionsBJPCongressCongress RJD Seat SharingEditorialjduRahul GandhiRJDTejashwi Yadav
Previous Article number of Elephant देश में 18 फीसदी कम हो गए हाथी, लेकिन कैसे, जानिए क्‍या है ताजा रिपोर्ट में ?
Next Article 20 year of RTI 20 साल बाद RTI कानून कितना कारगर ? जानिए क्‍या कहती हैं रिपोर्ट
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत, भारत की रैंकिंग में पांच अंकों की गिरावट

सिंगापुर। 2025 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80 से 85वें स्थान पर पहुंच गया…

By अरुण पांडेय

उपराष्ट्रपति : कांग्रेस अध्यक्ष क्यों ले रहे हैं भाजपा नेता रमेश बैस का नाम?

रायपुर। छत्तीसगढ़ से पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग उभरी है।लेकिन यह…

By Lens News

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के शानदार करिअर पर लगा विराम

द लेंस डेस्क।Virat Kohli took retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट…

By The Lens Desk

You Might Also Like

लेंस संपादकीय

धर्मांतरण और प्राथमिकता

By The Lens Desk
अन्‍य राज्‍य

400 एकड़ भूमि की हरियाली तबाह कर रही सरकार, सालों पुराना है यूनिवर्सिटी और सरकार के बीच का विवाद  

By Amandeep Singh
लेंस संपादकीय

जब हास्य प्रतिरोध बन जाए!

By The Lens Desk
Ajay Mandal resignation
बिहार

‘गिने चुने लोग ही बांट रहे टिकट… ‘ अनदेखी से नाराज JDU सांसद अजय मंडल का इस्‍तीफा

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?