[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

गाजा में शांति की कीमत क्या है?

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 13, 2025 9:15 PM
Last updated: October 13, 2025 9:15 PM
Share
trump netanyahu meeting
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर इस्राइल और हमास के बीच हुए शांति समझौते के बाद दोनों ओर के बंधकों की रिहाई यकीनन राहत की बात है, लेकिन यह भी सच है कि बीते दो सालों के दौरान गाजा में इस्राइल ने जैसी तबाही मचाई है और हजारों फलस्तीनियों को उसने जिस तरह के मानवीय संकट में डाल दिया उससे उबरना आसान नहीं।

दरअसल यह नहीं भूला जा सकता कि 2017 में राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सात दशक पुरानी विदेश नीति को पलटते हुए येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देते हुए अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से वहां स्थानांतरित कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के रिश्ते किसी से छिपे भी नहीं हैं।

फिर भी, गाजा में फौरी शांति, एक छोटा ही सही अहम कदम है। इस समझौते के बाद सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले में बंधक बनाए गए सभी जीवित इस्राइली नागरिकों को छोड़ दिया गया है और दूसरी ओर इस्राइल ने 2000 से कुछ अधिक फलस्तीनियों को रिहा कर दिया है, लेकिन यह तकलीफदेह खबर है कि इनमें से करीब डेढ़ सौ लोगों को वह किसी तीसरे देश में निर्वासित कर रहा है!

असल में इसी में इस समझौते की कमजोर नब्ज को टटोला जा सकता है, जिससे लगता है कि यह बेहद मजबूरी और दबाव में आकर उठाया गया कदम है, जिसमें कोई दूरगामी सोच नहीं है।

हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इस्राइली नागरिकों को जिस हिंसक तरीके से बंधक बनाया था, उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। बल्कि हकीकत तो यही है कि उसकी इस हरकत ने एक स्वतंत्र राष्ट्र की मांग की फलस्तीन से उठती आवाजों को कमजोर ही किया था। दूसरी ओर हमास की कार्रवाई के बाद इस्राइल ने गाजा पर जिस तरह की भीषण कार्रवाई की उसमें बीते दो सालों में 67 हजार फलस्तीनी मारे गए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यही नहीं, गाजा के एक बड़े हिस्से में इस्राइल ने कब्जा तो कर ही लिया, दुनियाभर से आने वाली मानवीय सहायता को रोककर उसने हजारों फलस्तीनियों के लिए जीने मरने का संकट पैदा कर दिया था।

ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना में भले ही इस्राइल और फलस्तीन के सहअस्तित्व की बात की गई है, लेकिन यह कहना जितना आसान है, व्यवहार में यह उतना ही कठिन है। दरअसल इस योजना की सबसे बड़ी कमजोरी तो यही है कि इसमें इस्राइल और फलस्तीन के रूप में दो राष्ट्र के सिद्धांत के बारे में स्पष्टता से कुछ भी नहीं कहा गया है। फलस्तीन के इस दर्द का एहसास तो ट्रंप को भी आज इस्राइली संसद में हो गया होगा, जहां उनके कसीदे तो पढ़े गए, लेकिन साथ ही, उन्हें एक विपक्षी सांसद के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

वास्तव में इस शांति समझौते का हासिल दोनों ओर के परिवारों के बिछड़े सदस्यों का मिलन है, जो दिखाता है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। वरना तो, अमेरिका की नीतियां और इस्राइल की नीयत किसी से छिपी नहीं है।

TAGGED:Donald Trump speech in the KnessetEditorialIsrael-Hamas warIsraeli ParliamentNetanyahu
Previous Article Israel-Hamas war इजरायली संसद में ट्रंप को रोकना पड़ा भाषण, विरोध में दिखाए गए पोस्‍टर, जानिए फिर क्‍या हुआ?
Next Article Vote Chori SIT राहुल के आरोपों पर SIT गठित करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
Lens poster

Popular Posts

रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में देर रात नशेड़ी युवकों का हंगामा, देर रात पहुंची पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में रविवार रात जमकर हंगामा हुआ।…

By Lens News

हिंदू राष्ट्र का इरादा और गांधी-हत्या

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 156वीं जयंती है। यह संयोग है कि आज ही वह…

By अनिल जैन

सस्ता हो सकता लोन, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती, जीडीपी अनुमान भी 6.7 से घटकर 6.5%

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार 9 अप्रैल…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Asim Munir
English

Nuclear is no longer serious

By Editorial Board
Debt trap
लेंस संपादकीय

एक परिवार का यूं खत्म हो जाना

By Editorial Board
Lancet Report
लेंस संपादकीय

लैंसेट रिपोर्टः जानलेवा हवा, जिम्मेदार कौन?

By Editorial Board
देश

इफ्तार की सियासत में लालू पड़े अकेले, कांग्रेस के दिग्गज नदारद

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?