[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

जीवन का सौंदर्य उसकी लंबाई में नहीं सहजता में

दिनेश श्रीनेत
दिनेश श्रीनेत
Byदिनेश श्रीनेत
Follow:
Published: October 13, 2025 1:29 PM
Last updated: October 13, 2025 4:36 PM
Share
Mystery of Life
SHARE

“यह बात बेकार है कि उम्र का कोई असर नहीं होता… उम्र का असर होता है।” उन्होंने बड़ी संज़ीदगी की मेरी आँखों में झांकते हुए कहा।

मैं उनकी बात सुनकर सोचने लगा कि यह सच भी है, हर उम्र की अपनी उमंग, अपना आवेग, अपनी थकान होती है। हम चीजें जैसी हैं, उन्हें वैसे कहां स्वीकार कर पाते हैं?

हम 61 साल की उम्र में दुनिया के प्रति 16 साल जैसे उत्सुक नहीं हो सकते। उत्सुकता उस उम्र की मांग थी, मगर उम्र के हर पड़ाव की मांग अलग हो सकती है। कभी चंचलता, कभी उत्सुकता, कभी साहस, कभी ठहराव, तो कभी सुकून। हर वक्त सक्रिय रहने की मानसिकता, हर वक्त प्रोडक्टिव बने रहना; दरअसल उपभोक्तावादी समाज की मांग है। जहां पर हमें हर वक्त खुद को सोसाइटी के लिए उपयोगी साबित करते चलना है।

हमें जीवन में बहुत बार ठहराव भी चाहिए होता है। एक हरी कोंपल की ऊर्जा अलग होती है मगर ‘एक पीली शाम’ में ‘पतझर का ज़रा अटका हुआ पत्ता’ अपना एक अलग सौंदर्य लिए होता है। प्रकृति से ही जीवन को सीख सकते हैं। सुबह हलचलों से भरी होती है। शाम आती है तो आवाजें भी डूबने लगती है। हवा भारी हो जाती है और तालाब का पानी कई बार आईने की तरह ठहरा हुआ नज़र आता है। जीवन भी आपसे बहुत बार ऐसे ही ठहराव की मांग करता है।

जीवन की इस कमजोर-कांपती मांग को अनसुना करना खुद के प्रति अनकही हिंसा है। हममें से बहुत सारे लोग जीवन के एक हिस्से में पहुंचकर उसे शाम की सुंदरता की तरह निहारना चाहते होंगे। रूसी उपन्यासों के कर्मठ किसानों की तरह, दिन भर हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद शाम को चटकती लकड़ियों की आग के पास खामोश बैठना चाहते होंगे। कोई ऐसा गीत गाना चाहते होंगे, जो बहुत दिनों से मन में उठ-गिर रहा है।

सक्रिय रहना- इसलिए तो अच्छा है कि हम जी रहे हैं, मगर हम सेहतमंद रहें तो भी हम बुढ़ापे में युवावस्था जैसी सक्रियता नहीं हासिल कर सकते, फिर उसका अतिरिक्त आग्रह क्यों?

जीव-जंतु भी बूढ़़े होते हैं और उनकी भी मृत्यु होती है। मगर जंगली जानवर दुख या पीड़ा को कम व्यक्त करते हैं। यह उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है; क्योंकि जंगल के जीवन में जहां हर पल सरवाइव करने के लिए संघर्ष करना है, कमजोर दिखना खतरे को आमंत्रण देना होता है। इसलिए जंगली जानवर जब कमजोर या बीमार होते हैं तो अक्सर झुंड से अलग हो जाते हैं।

मनुष्य अपने बुढ़ापे को चेतन अनुभव के रूप में जीता है, उसमें स्मृतियां, बिछोह, मृत्यु के प्रति भय और लालसा होती है। जानवरों में यह आत्मचिंतन नहीं होता। वे वर्तमान में जीते हैं। इसलिए उनके बुढ़ापे में दुख का भाव कम और प्राकृतिक स्वीकृति अधिक होती है। वे बुढ़ापे को त्रासदी नहीं, बल्कि एक शांत अवसान की तरह स्वीकार करते हैं।

प्रकृति में मौजूद जीवों के भीतर एक गहरी बुद्धिमत्ता है, वह कुछ कहती या विचार नहीं करती, बस उसे जीती है। मनुष्य अपनी चेतना के कारण अभिशप्त है। वह बूढ़ा होने के बाद बुढ़ापे और उसकी अवधारणा से भी जूझता है।

मनुष्यों में उम्र का यह पड़ाव शरीर को सुरक्षित या चलायमान रखने वाली दवाइयों, बीत चुके समय की स्मृतियों और वर्तमान के प्रति अस्वीकार के साथ गुजरता है। जबकि जानवर बुढ़ापे को भी जीवन की एक अवस्था की तरह स्वीकारते हैं। उनके लिए मृत्यु कोई अंत नहीं, बल्कि जीवन के वृत्त का अंतिम बिंदु है, जो उसी धरती में उनको समाहित कर देता है, जहाँ से वे जन्मे थे।

सृष्टि में जीवन की अपनी एक लय होती है। वह किसी संगीत की तरह है। कभी मद्धम, कभी तीव्र और कभी शांत। प्रकृति के इस मौन संगीत में एक अनमोल संदेश छिपा है। जीवन का सौंदर्य उसकी लंबाई में नहीं, उसकी सहजता में है। जानवर हमें सिखाते हैं कि जीना, बूढ़ा होना और मर जाना; तीनों ही एक ही संगीत के अलग-अलग उठते-गिरते स्वर हैं।

जो इस संगीत को समझ लेता है, वही प्रकृति के लय में जीता और समाहित हो जाता है।

  • लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं

इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और जरूरी नहीं कि वे Thelens.in के संपादकीय नजरिए से मेल खाते हों।

TAGGED:life styleMystery of LifeTop_News
Previous Article Bhopal Engineer Police Assault भोपाल के इंजीनियर की पुलिस की बर्बरता में मौत, CCTV में दिखा सच
Next Article CG SAMEEKSHA BAITHAK सीएम साय ने समीक्षा बैठक में कहा – ‘नशा, सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर फोकस’, कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा ‘कलेक्टरों पर दबाव बनाकर कराये जा रहे काम’
Lens poster

Popular Posts

छत्‍तीसगढ़ में BNS की स्थिति पर शाह को अपडेट देंगे सीएम साय, नक्सलवाद और बस्तर टूरिज्म पर भी चर्चा

शाह-साय की मुलाकात : हाईपॉवर कमेटी की बैठक में राज्य और केंद्र के अधिकारी रहेंगे…

By The Lens Desk

Latin America visit: shadow foreign policy

Some social handles today shared the two hours long video of Congress leader and leader…

By Editorial Board

ED कोर्ट ने नान घोटाले के आरोपी डॉ. आलोक शुक्ला का सरेंडर नहीं स्वीकारा, 22 सितंबर तक किसी भी कस्टडी में नहीं रहेंगे रिटायर्ड IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में खाद्य विभाग के तात्कालीन…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

उत्तराखंड में फिर बादल फटा, इस बार थराली में तबाही, दो लापता, एक की मौत की खबर

By अरुण पांडेय
P Chidambaram TV Interview
देश

26/11 अतंकी हमले पर पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम का चौंकाने वाला खुलासा, दबाव में था भारत

By अरुण पांडेय
Amar Sonar Bangla
अन्‍य राज्‍यदेश

‘आमार सोनार बांग्ला’ गीत पर सियासी बवाल: एक्‍शन में असम के सीएम, BJP बोली ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ बनाना चाहती है कांग्रेस

By Lens News Network
Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़

ED और CBI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, याचिका में कहा – फैसला होते तक कोई कार्रवाई न हो

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?