[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

भोपाल के इंजीनियर की पुलिस की बर्बरता में मौत, CCTV में दिखा सच

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 13, 2025 12:53 PM
Last updated: October 13, 2025 3:50 PM
Share
Bhopal Engineer Police Assault
Bhopal Engineer Police Assault
SHARE

Bhopal Engineer Police Assault: 22 साल के उदित गायके, एक इंजीनियरिंग छात्र और बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में नौकरी पाने वाला युवा अब इस दुनिया में नहीं रहा। उनके पिता राजकुमार गायके मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड में इंजीनियर हैं, उन्हें अपनी और अपने बेटे की आखिरी बातचीत हमेशा याद रहेगी। गुरुवार की शाम को जब राजकुमार ने उदित से पूछा कि वह कहां जा रहा है तो उदित ने जवाब दिया, ‘कॉलेज का कुछ काम है।’ पिता ने कहा, ‘ठीक है, जल्दी आना।’ लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।

खबर में खास
सीसीटीवी ने खोला क्रूरता का राजउदित का सपना और परिवार की उम्मीदेंक्या हुआ उस रात ?

उस रात उदित अपने दोस्तों के साथ बेंगलुरु की नौकरी का जश्न मना रहा था। लेकिन कुछ घंटों बाद एक फोन कॉल ने परिवार को हिलाकर रख दिया। उदित के एक दोस्त ने बेंगलुरु से फोन करके कहा ‘अंकल, जल्दी एम्स (भोपाल) पहुंचें।’ वहां पहुंचने पर राजकुमार ने अपने बेटे का शव देखा, जिसके सिर, कंधे, पीठ, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। राजकुमार का कहना है, ‘उसे जानवरों की तरह मारा गया।’

सीसीटीवी ने खोला क्रूरता का राज

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में उस रात की खतरनाक घटना कैद हुई। फुटेज में उदित अपने दोस्तों के साथ भोपाल के पिपलानी इलाके में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक पुलिसकर्मी उन्हें एक तंग गली में दौड़ाते हुए नजर आता है, जहां उसे लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा गया। इस सबूत के आधार पर भोपाल पुलिस ने शनिवार को अपने ही दो कांस्टेबल, संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उदित का सपना और परिवार की उम्मीदें

उदित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), भोपाल में कंप्यूटर साइंस और साइबर सिक्योरिटी के बीटेक छात्र थे। उनके परिवार में उनके पिता और तीन चाचा इंजीनियर हैं जबकि मां और चाची सरकारी स्कूलों में शिक्षिका हैं। उदित की दो बड़ी बहनें भी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उनकी शादी हो चुकी है। परिवार का कहना है कि उनकी परवरिश ऐसी थी कि वे कभी किसी से उलझते नहीं थे। उदित के चाचा केके गायके कहते हैं, ‘हमारी संस्कृति है कि हम सिर झुकाकर मेहनत करते हैं और मुसीबतों से दूर रहते हैं। फिर पुलिस ने हमारे बेटे के साथ ऐसा क्यों किया?’

उदित के पिता राजकुमार ने मीडिया से कहा “हमारा परिवार खुशहाल था। हम दीवाली साथ मनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अब मेरी पत्नी सदमे में है, मेरी बेटियां गम में डूबी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि पुलिस ने मेरे बेटे को इतनी बेरहमी से क्यों मारा, जैसे वह कोई खूंखार अपराधी हो।’

क्या हुआ उस रात ?

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे कांस्टेबल बामनिया और आर्य ने उदित और उसके दोस्तों को रोका। दोस्त आदित्य के मुताबिक, उदित अपने दोस्तों के साथ रात 1 बजे तक था। इसके बाद वह भयावह घटना हुई। राजकुमार कहते हैं, ‘सीसीटीवी फुटेज देखकर हम सन्न रह गए। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया। वह तो बच्चा था। पुलिस को अगर कुछ करना ही था, तो एक बार मारकर छोड़ देते।’

उदित की मौत ने पूरे परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। भोपाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन परिवार का सवाल है कि आखिर उदित को इतनी बर्बरता का शिकार क्यों बनाया गया?

TAGGED:Bhopal Engineer Police AssaultTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Former IAS officer Kannan Gopinathan कांग्रेस के हुए कन्नन
Next Article Mystery of Life जीवन का सौंदर्य उसकी लंबाई में नहीं सहजता में
Lens poster

Popular Posts

शिमला और पान

कहावत है, 'खावे पान, टुकड़े को हैरान '  मतलब रोटी के लिए भले ही परेशान…

By अपूर्व गर्ग

‘हाथ नहीं है तो क्या हुआ, पैरों से लिख डाली तकदीर’ उत्तराखंड की अंकिता ने दिव्यांगता को दी मात

JRF में हासिल की ऑल इंडिया दूसरी रैंक देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के छोटे…

By पूनम ऋतु सेन

Chaperoning the OBC cause

Rahul Gandhi has demonstrated remarkable political and intellectual honesty, when he admitted to his lack…

By Editorial Board

You Might Also Like

Bangalore Stampede
देश

बेंगलुरु भगदड़ : कर्नाटक हाईकोर्ट में सरकार ने रखा अपना पक्ष, अगली सुनवाई 10 जून को

By पूनम ऋतु सेन
Amarjeet Bhagat
छत्तीसगढ़

CM साय को ज्ञापन देने मैनपाट जा रहे पूर्व मंत्री भगत गिरफ्तार

By Lens News
Monsoon session ends
देश

मानसूत्र सत्र खत्‍म: एक महीने में सिर्फ 37 घंटे काम, लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 14 विधेयक पारित

By अरुण पांडेय
Constitution Day
देश

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान की प्रस्तावना के पाठ में ‘समाजवादी’ शब्द की जगह ‘सामाजिक’ कहा!

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?