[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बंगाल में एक और मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, राजनीतिक बवाल तेज

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 12, 2025 12:58 PM
Last updated: October 13, 2025 12:18 AM
Share
West Bengal MBBS Student Rape Case
West Bengal MBBS Student Rape Case
SHARE

West Bengal MBBS Student Rape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के सामने एक मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। सभी आरोपी पास के ही गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह घटना 10 अक्टूबर की रात हुई जब छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर करने निकली थी। इस मामले ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर मेडिकल कॉलेजों के आसपास।

खबर में खास
घटना कैसे हुई?पीड़िता की हालत और सहायताNCRB रिपोर्ट: बंगाल में महिलाओं पर अपराध चिंताजनक

घटना कैसे हुई?

रात करीब 8 से 10 बजे के बीच, कोलकाता से 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के इस कॉलेज के गेट पर तीन युवक खड़े थे। छात्रा, जो ओडिशा की रहने वाली हैं और एमबीबीएस की दूसरी साल की पढ़ाई कर रही हैं अपने दोस्त के साथ वहां से गुजर रही थीं। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और बाल खींचकर पास के जंगल में घसीट लिया। वहां तीनों ने बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा का दोस्त मौके से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वे घबरा गई थीं और मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोई नहीं आया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल अपने पास रख लिया था। उसी फोन से उन्होंने अपने एक साथी को कॉल किया, जिसकी लोकेशन मोबाइल टावर से ट्रैक की गई। इसी आधार पर तीनों को पकड़ा गया। दो अन्य आरोपी अभी भी बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। साथ ही कॉलेज के स्टाफ से भी सवाल-जवाब हो रहे हैं। पीड़िता के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है क्योंकि परिवार ने उन पर भी संदेह जताया है।

11 अक्टूबर को पीड़िता के माता-पिता ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के पिता ने मीडिया से दर्द भरी बात कही, “मैंने कॉलेज के बारे में अच्छी बातें सुनी थीं, इसलिए बेटी को यहां भेजा। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा होगा। यहां सुरक्षा का नामोनिशान नहीं है।”

पीड़िता की हालत और सहायता

डिप्टी मजिस्ट्रेट और दुर्गापुर की एसडीओ रंजना रॉय ने पीड़िता से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और परिवार उनके साथ है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम आज दुर्गापुर पहुंच रही है, जो मामले की जांच करेगी और पीड़िता को जरूरी मदद देगी।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

इस घटना ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। भाजपा ने पश्चिम बर्धमान जिले में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मीडिया से कहा, “बंगाल में अब कोई सुरक्षित नहीं। न छोटी बच्चियां, न बुजुर्ग महिलाएं, न मेडिकल छात्राएं। यह प्रदर्शन लोगों को जागरूक करने के लिए है। अगर आज चुप रहे, तो कल आपकी बेटी या बहन खतरे में पड़ सकती है।” केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, “उनकी सरकार ने बंगाल को अपराधियों का सुरक्षित आशियाना बना दिया है।”

यह घटना 2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की याद दिला रही है। कोलकाता के उस अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी संजय रॉय को जनवरी 2025 में उम्रकैद की सजा मिली। उस मामले ने देशभर में हंगामा मचा दिया था और बंगाल में मेडिकल सेवाएं दो महीने से ज्यादा ठप रहीं।

NCRB रिपोर्ट: बंगाल में महिलाओं पर अपराध चिंताजनक

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पश्चिम बंगाल टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सबसे आगे हैं, जबकि मध्य प्रदेश पांचवें नंबर पर। पूरे देश में 4 लाख 48 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए, जिनमें सबसे ज्यादा पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता, अपहरण, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं।

TAGGED:Top_NewsWest Bengal MBBS Student Rape Case
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Bijli ‘बिजली’ की मौत के बाद वंतारा ले जाने के फैसले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
Next Article Taliban तालिबानी विदेश मंत्री का ताजमहल का दौरा रद्द, महिला पत्रकारों को दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में आमंत्रण
Lens poster

Popular Posts

रेत माफिया से कांग्रेस विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल, कहा – मुझे 5 लाख, कलेक्टर और SDM को 2-2 लाख देना होगा

रायपुर। पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का रेत माफिया के साथ बातचीत का एक…

By दानिश अनवर

क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के रखरखाव के लिए समिति गठित

दुर्ग। जिले के ग्राम अंडा में लगाई गई क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के दिन…

By Lens News

सीजेआई पर विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर अजीत भारती पंजाब हाईकोर्ट की शरण में, दर्ज हैं सैकड़ों FIR

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली यूट्यूबर अजीत भारती ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के खिलाफ की…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

BIHAR VOTER VERIFICATION CASE
अन्‍य राज्‍य

बिहार वोटर वेरिफिकेशन केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द, याचिकाकर्ताओं की सुनी जाएंगी दलीलें

By Lens News
Afghanistan Earthquake
दुनिया

अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत, भारत ने दिया मदद का भरोसा

By Lens News Network
Chirmiri Coal Mines
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोयला खदान में विस्फोट , 10 घायल, दो की हालत गंभीर

By Lens News
flood of kosi river
देश

कोसी के पेट में बसे गांवों की कहानी : तमाम प्रदर्शन के बावजूद सरकार नहीं सुनती

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?