[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

तालिबान को ऐसी इजाज़त क्यों ?

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 11, 2025 9:36 PM
Last updated: October 11, 2025 9:36 PM
Share
taliban press conference
SHARE

भारत प्रवास पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह से भारतीय महिला पत्रकारों को प्रतिबंधित किया गया, उसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम यहां साफ शब्दों में यह बात दर्ज कर रहे हैं, इसमें कोई किंतु-परंतु की गुंजाइश नहीं है।

यह जगजाहिर है कि 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में लौटे तालिबान की महिलाओं के प्रति नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है। संयुक्त राष्ट्र ने रेखांकित किया है कि अफगान महिलाएं और लड़कियां दुनिया में सबसे गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। यही वजह है कि अफगानिस्तान से रिश्ते को आगे बढ़ाने में भारत की ओर से संकोच और संशय रहा है।

बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते सुधर रहे हैं, तो इसे क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीति के संदर्भ में देखने की जरूरत है, लेकिन इससे इतर यह बेहद महत्वपूर्ण सवाल है कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय महिला पत्रकारों को जाने की इजातत क्यों नहीं दी गई?

इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का रवैया कितना निराशाजनक है, इसे उसके इस बयान से समझा जा सकता है, जिसमें उसने कहा है कि इस अफगानिस्तान के दूतावास में हुई इस प्रेस कांफ्रेंस में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। अफगान दूतावास की ओर से भी मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि प्रेस कांफ्रेस के सीमित पास थे और जो कुछ हुआ वह अनजाने में हुआ।

यह बहुत बचकानी बात है। इस मामले में तालिबान से तो वैसे भी कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन सवाल भारत का है, जिसने अपने संप्रभु क्षेत्र में कैसे तालिबान को अपनी मध्ययुगीन मानसिकता को थोपने की इजाजत दे दी? आखिर दुनिया को हम किस तरह का संदेश देना चाहते हैं?

क्या हम भूल गए कि तालिबान के शासन का सर्वाधिक खामियाजा अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों को भुगतना पड़ता है। भारत की महिला पत्रकारों और उदार सोच वाले लोगों में इसे लेकर गुस्सा है, तो इसे समझा जा सकता है। यह भी विडंबना ही है कि उस प्रेस कांफ्रेस में मौजूद पुरुष पत्रकारों में से किसी ने भी तालिबान के विदेश मंत्री से यह सवाल करने की जहमत नहीं उठाई कि उन्होंने उनकी महिला सहयोगियों पर क्यों रोक लगाई?

तालिबान के विदेश मंत्री की इस प्रेस कांफ्रेस में भारतीय महिला पत्रकारों को दूर करने की परोक्ष रूप से मंजूरी देकर भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नैतिक औऱ राजनयिक स्थिति को कमजोर किया है। अच्छा तो यह होता कि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से तालिबान को कड़ा संदेश जाता कि भारत एक उदार, लोकतांत्रिक और समता पर आधारित देश है, जहां संवैधानिक रूप से महिलाओं को बराबरी का हक दिया है।

TAGGED:Amir Khan MuttaqiEditorialIndian Embassy in AfghanistanS. JaishankarWomen Journalists
Previous Article Deputy SP brother in law Murder डिप्टी एसपी की पत्‍नी के भाई को पीट पीटकर मार डाला
Next Article Sabarimala gold case सबरीमाला सोना गबन मामला: मंदिर के नौ अधिकारियों पर कार्रवाई
Lens poster

Popular Posts

शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री लखमा ने ED की कार्रवाई को दी चुनौती, हाईकोर्ट में लगाई याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED की…

By नितिन मिश्रा

मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, वायरल हो गई आखिरी पोस्‍ट

लेंस डेस्‍क। मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में किडनी खराब होने…

By अरुण पांडेय

सीएम नायडू ने अडानी के सामने रख दी बड़ी शर्त, सोलर समझौता खटाई में

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली आंध्र प्रदेश से चौंकाने वाली खबर आ रही है। अमेरिकन रिश्वतखोरी…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Gaza crisis
लेंस संपादकीय

गजा का संकटः दो राष्ट्र समाधान ही रास्ता

By Editorial Board
Nepal Gen Z Protest
लेंस संपादकीय

नेपालः हिंसा और अराजकता रास्ता नहीं

By Editorial Board
Supreme Court
English

No judicial quick fix for child safety

By Editorial Board
mathura temple mosque
English

A mischief called out

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?