[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

नारायणा अस्पताल में पुरानी GST दरों पर ही बेची जा रहीं दवाइयां

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 9, 2025 9:35 PM
Last updated: October 11, 2025 3:47 PM
Share
GST 2.0
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री नारायणा अस्पताल में पुरानी एमआरपी में ही दवाइयां और मेडिकल सामग्रियां बेचने का मामला सामने आया है। 22 सितंबर को जीएसटी की दर कम करने के बाद भी अस्पताल में दवाइयां में नए दर के अनुसार दवाइयां और सामग्रियां नहीं बिक रही। इससे ग्राहकों को जीएसटी छूट का लाभ नहीं मिल रहा है।

यह खुलासा एक मरीज के दो बिलों की जांच से हुआ है, जिसमें सितंबर 2025 में खरीदी गई दवाओं और मेडिकल सप्लाई पर पुरानी दरें लगाई गईं। इस बिल के आधार पर जब दवाइयों के पुराने और नए दाम का पता लगाया गया तो यह पता चला कि अस्पताल में जो बिलिंग की गई है, उसमें जीएसटी छूट का फायदा ग्राहकों को नहीं दिया गया।

द लेंस की पड़ताल में सामने आया कि मोना पटेल नाम की एक मरीज के दो बिल में करीब 54 दवाइयां और सामग्रियों की बिलिंग हुई है। 2 अक्टूबर को बिलिंग हुई है। बिल नंबर OPI320367 और बिल नंबर OPI320419 की जांच में साफ तौर पर समझ आ रहा है कि जिन दवाओं और मेडिकल उपकरण की बिलिंग हुई है, वह पुरानी एमआरपी में ही है। इनमें 12 से 18 फीसदी जीएसटी लगाई गई है, जबकि इनमें 5 फीसदी जीएसटी लगनी थी।  

पड़ताल में पता चला कि बिल नंबर OPI320367 में 50 सामग्रियों की बिलिंग हुई है। इन दवाइयों और सामग्रियों का कुल दाम 33287 रुपए हुआ, जो ग्राहक से लिया गया। जबकि नए दर के अनुसार इन दवाइयों की कीमत नए दर के अनुसार करीब साढ़े 31 हजार रुपए होनी चाहिए थी।

इसी तरह बिल नंबर OPI320419 में 2 दवाइयां और 2 सामग्रियों का कुल बिल 2160 रुपए बना, जबकि इसका बिल करीब दो हजार रुपए होना चाहिए था।

इस मामले में नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका का कहना है कि कुछ गड़बड़ियां बिलिंग में हो रहीं थीं। अब सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। अब नए दर के हिसाब से ही बिल लिया जा रहा है।

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार 22 सितंबर 2025 से दवाओं और मेडिकल सामग्रियों पर जीएसटी दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई, जबकि जीवन रक्षक दवाओं पर यह शून्य या न्यूनतम है। इसके अलावा, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी पूरी तरह छूट दी गई है।

दवाओं में छूट से सरकार ने दावा किया गया है, जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्पष्ट किया है कि 22 सितंबर 2025 से पहले बनी दवाओं पर नए दामों के स्टिकर लगाने की बाध्यता नहीं है। खुदरा विक्रेता स्तर पर ही संशोधित मूल्य लागू किए जा सकते हैं। हालांकि, नई उत्पादित दवाओं पर अनिवार्य रूप से नई एमआरपी और जीएसटी दरें लगनी चाहिए।

ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) 2013 के तहत गैर-शेड्यूल्ड दवाओं पर सालाना 10% तक मूल्य वृद्धि की अनुमति है, लेकिन 2025 में कोई बड़ा संशोधन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियां GST मुक्‍त, जानिए इसके लिए AIIEA ने कैसे लड़ी लड़ाई?

TAGGED:ChhattisgarhGST 2.0Top_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Mayawati Lucknow rally बसपा सुप्रीमो मायावती की राह
Next Article Rajen Gohain resignation असम बीजेपी को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 17 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
Lens poster

Popular Posts

SEBI की जांच में अडानी को मिली क्‍लीन चिट, हिंडनबर्ग रिसर्च ने लगाए थे आरोप

नई दिल्‍ली। हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच में अडानी समूह को बड़ी राहत भारतीय…

By Lens News Network

दो साल बाद पश्चिम बंगाल में फिर शुरू होगा मनरेगा, कोर्ट के आदेश से केंद्र को झटका

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल में…

By Lens News Network

जिस पहाड़ी में कालीदास ने रची मेघदूत, उस पहाड़ी में क्यों पड़ रहीं दरारें?

रायपुर। मध्य भारत के धार्मिक महत्व वाले रामगढ़ की पहाड़ी में दरारें पड़ने लगी हैं।…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

दुनिया

कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो

By पूनम ऋतु सेन
GST BENEFITS IN AUTO SECTOR
अर्थ

जीएसटी में बदलाव से ऑटो सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, FY26 में टू-व्हीलर बिक्री 5-6% और कारों में 2-3% बढ़ोतरी की उम्मीद

By पूनम ऋतु सेन
Manipur
देश

PM मोदी के जाते ही मणिपुर में थाने पर हमला, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया हवाई फायर

By आवेश तिवारी
Alok Shukla and Anil Tuteja
छत्तीसगढ़

आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने किया सरेंडर, 16 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?