[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने चेन्नई से कंपनी के मालिक को दबोचा, 24 मासूमों की जान ले चुकी है खतरनाक सिरप

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 9, 2025 12:22 PM
Last updated: October 9, 2025 12:23 PM
Share
Coldrif Cough Syrup
SHARE

मध्य प्रदेश में जहरीली Cough Syrup दवा से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना ने पूरे देश में दवाओं की गुणवत्ता और नियामक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस खतरनाक सिरप के सेवन से अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों अन्य प्रभावित है।

यह मामला पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है जब मध्य प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की अचानक मौतों की खबरें आने लगीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कई बच्चे एक ही ब्रांड की खांसी की सिरप का सेवन कर रहे थे जो बाजार में आसानी से उपलब्ध थी।

चिकित्सकों ने पुष्टि की कि दवा में मौजूद विषैले तत्वों के कारण सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और हार्ट पल्स रुकने जैसी समस्याएं हो रही थीं। मृतकों में अधिकांश 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जो इस दवा को सामान्य सर्दी-खांसी के इलाज के लिए ले रहे थे।

प्रभावित जिलों में इंदौर, भोपाल और उज्जैन प्रमुख हैं, जहां सरकारी अस्पतालों में भर्ती बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इस दवा को बाजार से वापस बुलाने का आदेश जारी किया था लेकिन तब तक कई परिवार अपनी संतान खो चुके थे।

इस मामले की जांच करने वाली रही है एसआईटी की टीम ने चेन्नई में छापेमारी की। निदेशक, जिनका नाम रंगनाथन बताया जा रहा है, कंपनी के उत्पादन और वितरण के प्रमुख थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जांच एजेंसियों से बचने के लिए दक्षिण भारत चले गए थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दवा निर्माण से जुड़े दस्तावेज और ईमेल रिकॉर्ड बरामद हुए जो कथित तौर पर गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन हैं।

रंगनाथन को मध्य प्रदेश लाकर पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक बयानों में उन्होंने दवा में इस्तेमाल हुए कच्चे माल की खरीद पर सवाल उठाए जाने की बात कही है लेकिन जांचकर्ता इसे बहाना मान रहे हैं।

एसआईटी का मानना है कि कंपनी ने सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल कर लाभ कमाने की कोशिश की जिससे यह घातक साबित हुई।

इस मामले में एसआईटी ने कंपनी के भोपाल स्थित प्लांट पर भी छापा मारा था, जहां से नमूने एकत्र किए गए। फॉरेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट में दवा में एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे हानिकारक रसायनों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जो साधारण सर्दी के इलाज के लिए घातक है। केंद्र सरकार की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भी इसकी निगरानी की है और समान दवाओं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

TAGGED:Cough SyrupCough syrup banned after child deathsTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Moscow format: need to avoid adhocism in foreign policy
Next Article Ashish Mishra gets bail लखीमपुर खीरी हिंसा : चार किसानों को कुचलने वाले आशीष मिश्रा को दीपावली मनाने के लिए जमानत
Lens poster

Popular Posts

आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर 7 नक्सलियों की मौत, 50 नक्सली गिरफ्तार

Naxal Encounter: 19 नवंबर की सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उस इलाके में मुठभेड़…

By पूनम ऋतु सेन

छत्तीसगढ़ में मप्र के मंत्री विजय शाह के खिलाफ थाने में शिकायत, कांग्रेसियों ने की गिरफ्तारी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेसियो नें सिविल लाइन थाने…

By Lens News

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबी ट्रैक्टर-ट्राली, 12 की मौत

KHANDWA ACCIDENT: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विजयादशमी के दिन एक दुखद हादसा हो…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Toll Tax
छत्तीसगढ़

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बवाल जारी, कांग्रेस बोली- छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक जा रहा है मोटा पैसा, गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में

By नितिन मिश्रा
देश

जानिए कैसे बांटी जाएगी रतन टाटा की 3800 करोड़ की संपत्ति, दोस्तों को भी मिलेगा बड़ा हिस्सा

By Amandeep Singh
pregnant woman on bullock cart
अन्‍य राज्‍य

एंबुलेंस लायक सड़क नहीं, सात किमी दूर अस्‍पताल, गर्भवती को बैलगाड़ी से ले जाने में लगे तीन घंटे

By अरुण पांडेय
देश

शशि थरूर होने का मतलब  

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?